अक्टूबर तक ब्रिटेन के साथ होगा व्यापार समझौता

यूएई और आस्ट्रेलिया के बाद भारत इस साल दीपावली तक ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौता करने जा रहा है। शुक्रवार को वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिटेन में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि दिवाली तक दोनों देश एफटीए कर लेंगे। यह एफटीए अंतरिम नहीं होकर पूर्ण एफटीए होगा। उन्होंने कहा कि पहले यह सहमति बनी थी कि जिन आइटम के व्यापार को लेकर दोनों देशों के बीच कोई हिचक नहीं है, उनके लिए इस साल दिवाली तक एक अंतरिम एफटीए कर लिया जाए, लेकिन एफटीए वार्ता की तेज गति को देखते हुए अब इस साल दिवाली तक पूर्ण एफटीए हो जाएगा। इस साल दिवाली अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में है।

भारत और ब्रिटेन के बीच वित्त वर्ष 2021-22 में 16 अरब डॉलर का व्यापार किया गया। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत भी की गई। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने के बाद ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौता भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था दुनिया की पहले पांच में शामिल है।

536320cookie-checkअक्टूबर तक ब्रिटेन के साथ होगा व्यापार समझौता
Artical

Comments are closed.

दिल्ली में कार के अंदर दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप     |     Centre sets up 3-member panel to tackle ‘LPG shortage’; steps up domestic production by 10% | India News     |     Four Of A Family Killed, Car Occupants Injured In Car-bike Collision – Katni News     |     MP Cabinet Decisios: युवाओं को इंटर्नशिप, जिलों को स्पेशल पैकेज, चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति सहित कई प्रस्तावों पर लगी मुहर     |     South Tamil Nadu First: Nonsurgical Interventional Radiology Therapy Successfully Treats Uterine Fibroids at Kauvery Hospital, Tirunelveli     |     India Poised to Become a Global Manufacturing Hub for Smart Protein Processing Equipment, Finds Landmark GFI India and NIFTEM-T Study     |     Salesforce Supercharges Impact: Launches Agentic AI Accelerator for Indian Nonprofits     |     iKure Hosts Global Healthcare Workshop in Kolkata, Announces Japan Partnership and Healthcare Living Lab     |     Bisleri International Partners with Observer Research Foundation to Launch Report on Water Governance at Raisina Dialogue 2026     |     Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088