50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने की परीक्षा में पास हुआ बीके अस्पताल, नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड का मिला प्रमाण पत्र

फरीदाबाद: केंद्रीय स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय ने अस्पताल के सेवाओं की जांच की थी, कई प्रकार में सर्वे में अस्पताल को मिले 89 अंक।बीके अस्पताल एक बार फिर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की परीक्षा में सफल हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अस्पताल को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक टीम मार्च महीने में अस्पताल का दौरा किया और यहां मरीजांे को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाओं का सर्वे किया था। टीम ने कई वार्ड में जाकर मरीजों से भी बातचीत की थी। तमाम औपचारिका पूरी करने के बाद अस्पताल को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया।अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय द्वारा करवाएं गए सर्वे की परीक्षा में बीके अस्पताल को 89 प्रतिशत अंक हासिल मिला है। एनक्यूएएस प्रमाण पत्र इस बात का प्रमाण है कि अस्पताल में सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानकों को पूरा करते हुए मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बता दें कि सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से एनक्यएएस की टीम निरीक्षण करती है। टीम विभिन्न विभागों एवं सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का निरीक्षण करने के बाद अंक प्रदान करती है।मार्च महीने में हुआ था सर्वेबीके अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आेर से 4 से 16 मार्च तक तीन सदस्यीय टीम भेजी गई थी। टीम ने इमरजेंसी, ओपीडी, वार्ड, शिशु एवं महिला वार्ड, आपरेशन थियेटर, आक्सीजन प्लांट, ब्लड बैंक, सीटी एमआरआइ, हार्ट सेंटर, अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था, साइनेज, मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट आदि का निरीक्षण किया था। स्टाफ नर्स, कर्मचारियों, मरीजों एवं डॉक्टरों से भी बातचीत कर अपनी रिपोर्ट तैयार की थी।वर्ष 2017 में मिले थे 84 अंकडॉ. सविता यादव ने बताया कि अस्पताल को वर्ष 2017 में भी एनक्यूएएस का प्रमाण पत्र मिला मिला था। उस समय 84 प्रतिशत अंक मिले थे। यह प्रमाण पत्र तीन वर्ष के लिए मान्य होता है। केंद्रीय टीम को वर्ष 2020 में निरीक्षण करना था, लेकिन कोरोना काल के चलते टीम नहीं आ पायी थी।

598540cookie-checkअच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने की परीक्षा में पास हुआ बीके अस्पताल, नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड का मिला प्रमाण पत्र
Artical

Comments are closed.

Election Commission to link voter rolls to birth & death database | India News     |     Bihar: Fir Lodged Against Six Bihar Police And Sho Demanded Bribe Implicating False Liquor Case Khagaria Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sub Inspector Harassed Colleague Female Inspector – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Yatra 2025 Special Monitoring Of Food Items In Hotels, Dhabas And Restaurants – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ratlam News Locks Of Five Empty Houses Broken In One Night Theft Worth Lakhs At Two Places – Madhya Pradesh News     |     Udaipur News: Big Theft Of Kanod Revealed In 48 Hours, Three Accused Arrested – Rajasthan News     |     Himachal Pradesh: एचआरटीसी बसों की सुरक्षा करेगी पंजाब पुलिस, पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने दिया आश्वासन     |     IPL 2025: BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, गेंदबाजों को होगा जबरदस्त फायदा     |     Garena Free Fire MAX के वर्किंग Redeem Codes, फ्री में दिलाएंगे Room Cards और Gloo Wall     |     पाकिस्तान से मंगवाई नशे की खेप, उठाने पहुंचे तस्कर…     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088