Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
WI को सिर्फ 27 रनों पर ढेर ऑस्ट्रेलिया ने तहलका मचा दिया, शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी टूट गया शादी के 22 साल बाद 'पंड्या स्टोर' एक्ट्रेस का हुआ तलाक, बताई अलग होने की वजह, बोली- हमारे दो बच्चे.. Appeal filed by Maulana Arshad Madani before IB Ministry seeking halt of 'Udaipur Files' Starc's fiery spell, Boland's hat-trick humiliate West Indies in historic collapse Gold में ऑनलाइन निवेश कैसे करें? सबसे बेहतरीन ऑप्शन क्या हैं? जानें इसके ट्रेडिंग के फायदे Army, Assam Rifles apprehend cadres, recover arms in joint ops Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्पताल का किया शिलान्यास, नई तकनीक की मशीनों से होगा इलाज Etawah: राजकुमार बनकर सलमान ने युवती का कराया धर्मांतरण, जमालुद्दीन उर्फ छांगुर से तार जुड़ने की आशंका A Glimpse Of This Changing Weather On The Duty Path Of New Delhi - Amar Ujala Hindi News Live Flood Wreaks Havoc In Gajar Village, Roads And Bridges Submerged, Village Becomes An Island - Madhya Pradesh News

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, साले के तिलक की तैयारियों में जुटा था

चंदौली: चंदौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के खंडेहरा के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार धरहरा गांव निवासी नंदलाल यादव (35) घायल होकर सड़क पर गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिजन पुलिस के सहयोग से घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल ले गये। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।धरहरा मड़ई गांव निवासी रामविलास यादव के चार पुत्र नंदलाल यादव, अमित, मोती और छोटू और दो पुत्री सरिता यादव और अनीता है। नंदलाल यादव घर का बड़ा पुत्र था। ट्रक चालक के साथ ट्रक मालिक था। शनिवार को लक्ष्मणगढ़ में साले का तिलक था, जिसकी तैयारी को लेकर जुटा हुआ था। इसको लेकर नंदलाल देर शाम अपने रिश्तेदार के साथ महगांव गया हुआ था।चंदौली में हादसे में युवक की मौत के बाद गमगीन परिजन।जिला अस्पताल में गई जानवहां से अपने रिश्तेदार की बाइक लेकर घर लौट रहा था तभी अचानक सामने से सकलडीहा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन सामने से टक्कर मारते हुए भाग गया। मौके पर नंदलाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के सहयोग से जिला अस्पताल ले गये, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पत्नी रंजना, पुत्र आकाश और पुत्री अन्नू का रोते रोते बुरा हाल हो गया।हेलमेट पहना होता तो बच जाती जानग्रामीणों के अनुसार नंदलाल यादव बचपन से ही मेहनती था। ट्रक चलाते चलाते ट्रक का मालिक बन गया। माता पिता के साथ भाई व बहनों का शिक्षा व परवरिश करता था। घर का एक मात्र कमाऊ पुत्र था। युवक की मौत के बाद लोग बार बार कह रहे थे कि काश हेलमेट पहना होता या घर पर रुक गया होता तो जान बच जाती।

939190cookie-checkअज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, साले के तिलक की तैयारियों में जुटा था
Artical

Comments are closed.

WI को सिर्फ 27 रनों पर ढेर ऑस्ट्रेलिया ने तहलका मचा दिया, शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी टूट गया     |     शादी के 22 साल बाद ‘पंड्या स्टोर’ एक्ट्रेस का हुआ तलाक, बताई अलग होने की वजह, बोली- हमारे दो बच्चे..     |     Appeal filed by Maulana Arshad Madani before IB Ministry seeking halt of ‘Udaipur Files’     |     Starc’s fiery spell, Boland’s hat-trick humiliate West Indies in historic collapse     |     Gold में ऑनलाइन निवेश कैसे करें? सबसे बेहतरीन ऑप्शन क्या हैं? जानें इसके ट्रेडिंग के फायदे     |     Army, Assam Rifles apprehend cadres, recover arms in joint ops     |     Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्पताल का किया शिलान्यास, नई तकनीक की मशीनों से होगा इलाज     |     Etawah: राजकुमार बनकर सलमान ने युवती का कराया धर्मांतरण, जमालुद्दीन उर्फ छांगुर से तार जुड़ने की आशंका     |     A Glimpse Of This Changing Weather On The Duty Path Of New Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Flood Wreaks Havoc In Gajar Village, Roads And Bridges Submerged, Village Becomes An Island – Madhya Pradesh News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088