50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Sidhi News: रेही नदी में अनियंत्रित होकर गिरा धान से भरा ट्रक, लोगों ने चालक को सुरक्षित निकाला Udaipur News: कलेक्टर के आदेश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच क्लीनिक सीज किए Himachal buses defaced with 'Khalistan' graffiti | India News IPL 2025: विराट कोहली और फिल साल्ट के सामने KKR के गेंदबाजों ने टेके घुटने, रहाणे की टीम को मिली करारी हार Election 2025 Result: Pushpam Priya Targeted Cm Nitish Kumar Advised To Take Retirement Darbhanga Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar:नकाब वाली नेत्री ने मुख्यमंत्री को दी सलाह, कहा Kanpur: जर्जर दर्शक दीर्घा और ड्रेनेज सिस्टम की कमी से ग्रीनपार्क से फिर फिसला अंतरराष्ट्रीय मैच Dehradun: कमरे में रखे थे नौ सिलिंडर, अचानक ब्लास्ट होने से घर में लगी आग, हादसे में एक बच्चा झुलसा Indore News: Bhawna, Who Was Shot By Her Friend, Was Married And Her Husband Had Abandoned Her - Amar Ujala Hindi News Live Si Paper Leak Case Priyanka Goswami Sister-in-law Of Mastermind Of Paper Leak Absconded Mid-way - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News: दोनाली बंदूक से अचानक चली गोली, 61 वर्षीय महिला गोली के छर्रे लगने से घायल

अफसरों से लेकर आमजन ने किया योग, फिट रहने का दिया संदेश; जगह-जगह पर हुआ आयोजन

उन्नाव: 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यूपी के 75 जिलों में योग कार्यक्रम आयोजन हो रहा। उन्नाव में हजारों लोगों ने योग किया। इस मौके पर योग महत्व को समझा गया। साथ ही योग से शरीर को निरोग करने का वादा हुआ। अधिकारी से लेकर आम जन ने योग कर बीमारियों को दूर भगाने का भी संकल्प लिया। योग गुरुओं ने विश्व की सबसे प्राचीन स्वास्थ्य रक्षा विद्या के बारे में बताया। कुछ समय हर दिन योग के लिए निकालने को कहा गया। बच्चों में भी योग को लेकर खासा उत्साह दिखा।8वें अंतरराष्ट्रीय पर ग्राउंड में योग करते लोग।महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।रेलवे स्टेशन पर योग करते रेलवे कर्मी।लोगों ने घरों पर किया योगजिले के अफसरों ने बाईपास के एक ग्राउंड में तो आमजन लोगों ने घरों में एक साथ योग किया। उन्नाव रेलवे स्टेशन और जिला जेल में भी योग कराया गया। जिले के प्रशासनिक अफसरों ने इस बार लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे के बाईपास स्तिथ पंडित दीनदयाल स्टेडियम में योग किया। सुबह 6 बजे ही जिले के डीएम रविन्द्र कुमार, एसपी दिनेश त्रिपाठी, सीडीओ दिव्यांशु पटेल, एडीएम नरेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विजेता, सीओ सिटी आशुतोष कुमार, नायाब तहसीलदार मंजुला मिश्रा समेत जिले के अन्य आला अफसर पहुँचे। जंहा पहले से ही तैयार स्थल पर योगाचार्य ने योग शुरू कराया।ग्राउंड में अफसरों के अलावा राजस्व ओर पुलिसकर्मी भी भारी संख्या में जुटे। ग्राउंड में आमजन लोग भी पहुंचे ओर योग किया। योग कर बीमारियों को भगाने का संकल्प भी लिया। इसके अलावा पुलिस लाइन और जिले के सभी थानों, ब्लाक परिसर और ग्राम पंचायतों में भी योग हुआ। थाना प्रभारी औरास संजीव कुमार शाक्य की अध्यक्षता में थाने के सभी आरक्षियों व सभी स्टाफ को योग के गुण सिखाए गये।रेलवे कर्मियों ने योग करके दिया फिट रहने का संदेश।ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोगों ने किया योग।लोगों को योग करवाते योगा ट्रेनर।डॉक्टर के पास जाने से अच्छा योग करेंसीडीओ दिव्यांशु पटेल ने कहा कि योग शरीर को निरोग रखने की क्रिया है। इसे हमें नित्य करना चाहिए। डॉक्टर के पास जाकर विभिन्न जांच कराने से अच्छा है कि हम आधा घंटा अपने शरीर को योग क्रिया के रूप में दें। उन्होंने कहा कि मैं नित्य व्यायाम करता हूं। योग निरोग रहने का सबसे अच्छा तरीका है। इसे प्रतिदिन करना चाहिए।स्वस्थ्य रहने के लिए दिए गए टिप्सउन्नाव मुख्यालय से पंद्रह किमी दूर शुक्लागंज कस्बे के डीबीएस ओर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आज योग दिवस को लेकर सुबह से ही हजारों की संख्या में योग करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। यहां के दोनों स्टेडियम में तीन हजार से अधिक लोगों ने एक साथ योग किया। इस दौरान योगाचार्य ने योग करने पहुंचे लोगों को स्वास्थ्य लाभ के गुण बताए। योगाचार्य ने तमाम तरह के योग भी सिखाए।लोगों में योग को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह।रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी के कर्मियों ने किया योग-वैसे देखा जाए तो पुलिसकर्मीयों की ड्यूटी का कोई निश्चित समय नहीं होता है। रात ओर दिन में ड्यूटी करते रहते है। लेकिन आज योग दिवस पर उन्नाव रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और आरपीएफ प्रभारी कमलेश कुमार ने अपने अपने स्टाफ के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर योग कराया।अविनाश कुमार ने बताया कि योग करने से वजन में कमी, एक मजबूत एवं लचीला शरीर, सुन्दर चमकती त्वचा, शांतिपूर्ण मन, अच्छा स्वास्थ्य-जो आप चाहते हैं, योग आपको देता है। योग को केवल कुछ आसनों द्वारा आंशिक रूप से समझा जाता हैं। योग हमें शारीरिक, मानसिक रूप से तथा श्वसन में लाभ देता हैं।

605090cookie-checkअफसरों से लेकर आमजन ने किया योग, फिट रहने का दिया संदेश; जगह-जगह पर हुआ आयोजन
Artical

Comments are closed.

Sidhi News: रेही नदी में अनियंत्रित होकर गिरा धान से भरा ट्रक, लोगों ने चालक को सुरक्षित निकाला     |     Udaipur News: कलेक्टर के आदेश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच क्लीनिक सीज किए     |     Himachal buses defaced with ‘Khalistan’ graffiti | India News     |     IPL 2025: विराट कोहली और फिल साल्ट के सामने KKR के गेंदबाजों ने टेके घुटने, रहाणे की टीम को मिली करारी हार     |     Election 2025 Result: Pushpam Priya Targeted Cm Nitish Kumar Advised To Take Retirement Darbhanga Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:नकाब वाली नेत्री ने मुख्यमंत्री को दी सलाह, कहा     |     Kanpur: जर्जर दर्शक दीर्घा और ड्रेनेज सिस्टम की कमी से ग्रीनपार्क से फिर फिसला अंतरराष्ट्रीय मैच     |     Dehradun: कमरे में रखे थे नौ सिलिंडर, अचानक ब्लास्ट होने से घर में लगी आग, हादसे में एक बच्चा झुलसा     |     Indore News: Bhawna, Who Was Shot By Her Friend, Was Married And Her Husband Had Abandoned Her – Amar Ujala Hindi News Live     |     Si Paper Leak Case Priyanka Goswami Sister-in-law Of Mastermind Of Paper Leak Absconded Mid-way – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News: दोनाली बंदूक से अचानक चली गोली, 61 वर्षीय महिला गोली के छर्रे लगने से घायल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088