हेडलाइंस
Bihar Police:पटना में मुठभेड़, बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने एक के पैर में मारी गोली; जानिए पूरा मामला - Bihar Police: Encounter In Patna, Criminals Opened Fire, Police Shot One In The Leg; Know The... Hathras:महानंदा एक्सप्रेस के पहियों से निकली आग, मचा हड़कंप, 25 मिनट रोकने के बाद प्रयागराज की ओर रवाना - Fire Broke Out From Wheels Of Mahananda Express Pauri Garhwal:गजल्ड में आदमखोर गुलदार ढेर, पांच साल की थी मादा, दहशत के बीच गांव में तैनात किए गए थे शूटर - Man Eating Leopard Was Shot Dead In Gajald Village Pauri Garhwal Uttarakhand News In Hindi High-speed School Auto Rickshaw Overturns, Injuring 10 Children, Driver Accused Of Being Drunk - Madhya Pradesh News ‘धुरंधर’ ने जीता ऋतिक का दिल, लेकिन क्यों कहा की इसकी पॉलिटिक्स मेरी समझ से परे है From Harsh Terrain to Global Markets, Vingroup Pursues the Roads Less Taken Yezdi Roadster Wins "Best 350cc Motorcycle" at Zee Media Auto Awards 2025 Tetra Pak Start-up Challenge Winner 'Oji' Launches Affordable, Vitamin C- enriched Iced Tea Notice Issued To Eleven Fertilizer Sellers, License Of One Suspended - Baran News गुरजंट ने किया खुलासा:शहजाद भट्टी व सोहेल के कहने पर धीरज व विकास को दिया था ग्रेनेड, 8 दिन के पुलिस रिमांड - In Sirsa, Gurjant Revealed Given Grenade To Dheeraj And Vikas On The Instructions Of Shahz...

अब तक कुल 49 मरीज मिले, 22 का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी, एक की हुई मौत

रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 12 नए केस सामने आए हैं। इनमें से चार केस अकेले रायपुर के हैं। प्रदेश में अब स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या 49 हो गई है। 22 केस अब भी एक्टिव हैं। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।स्वास्थ्य विभाग गुरुवार देर रात 12 नए मामलों की पुष्टि की हैकहां कितने केस ?स्वाइन फ्लू के केस में चार लोग रायपुर के हैं। तीन लोग रायगढ़ से, दो मरीज राजनांदगांव से और एक-एक मरीज धमतरी, बस्तर और कोरबा जिलों से आए हैं। अब धमतरी, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर, बालोद, महासमुंद और काेरबा में एक्टिव मरीज हैं। इनमें से अधिकतर लोग राजधानी रायपुर के अस्पतालों में ही भर्ती हैं। ओडिशा से एक मरीज भी रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे हैं। अब तक प्रदेश के 13 जिलों से स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं। अब सबसे अधिक 18 मरीज रायपुर जिले में ही मिले हैं। इनमें से 11 लोगों को इलाज के बाद छुट्‌टी दी जा चुकी है। दुर्ग में 8 मरीज मिले थे, जिसमें से केवल एक को छुट्‌टी मिली है। रायगढ़ और राजनांदगांव में 5-5 मरीज मिले थे। रायगढ़ के सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं राजनांदगांव के चार मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं।पिछले सप्ताह एक बच्ची की हुई थी मौतसात अगस्त को स्वाइन फ्लू के दाे मामलों की पुष्टि हुई थी। इनमें से कवर्धा की एक चार साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हाे गई। डॉक्टरों का कहना था, बच्ची में संक्रमण के बाद निमोनिया हो गया था। उसकी वजह से बच्ची के फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। वहीं बालोद की एक तीन साल की बच्ची का इलाज जारी है।एक महीने से मिल रहे थे संक्रमित, पहचान में देरी हुईअधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के संक्रमित करीब 25-30 दिन पहले से मिल रहे थे। रिपोर्टिंग में देरी की वजह से पिछले सप्ताह ही संक्रमण की पुष्टि की जा सकी थी। डॉक्टरों का कहना है कि बरसाती मौसम को देखते हुए संक्रमण के फैलते चले जाने का खतरा बना हुआ है। अस्पतालों में भी पूरा एहतियात बरतते हुए मरीजों का इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों और अधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया हुआ है। लक्षण दिखते ही नमूनों की जांच करने को भी कहा गया है।क्या है यह स्वाइन फ्लूडॉक्टरों ने बताया, स्वाइन फ्लू या H1 N1 इंफ्लूएंजा भी सामान्य इंफ्लूएंजा यानी सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों वाला ही होता है। अंतर यह है कि सामान्य सर्दी-जुकाम अधिकतम तीन दिनों में ठीक हो जाता है। लेकिन स्वाइन फ्लू में यह कई दिनों तक चलता है। इससे श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और दिल, किडनी, फेफड़े, रक्तचाप, कैंसर आदि की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए यह फ्लू घातक हो सकता है।यह लक्षण दिखें तो नजरअंदाज न करेंडॉक्टरों का कहना है, स्वाइन फ्लू एक H1 N1 इंफ्लूएंजा वायरस की वजह से होता है जो सूअरों में पाया जाता है। तीन दिनों से अधिक समय तक 101 डिग्री से अधिक बुखार रह रहा हो, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ हो रही हो, नाक से पानी आ रहा हो या फिर नाक पूरी तरह बंद हो गई हो, थकान, भूख में कमी और उल्टी जैसे लक्षण स्वाइन फ्लू हो सकते हैं।

738720cookie-checkअब तक कुल 49 मरीज मिले, 22 का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी, एक की हुई मौत
Artical

Comments are closed.

Bihar Police:पटना में मुठभेड़, बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने एक के पैर में मारी गोली; जानिए पूरा मामला – Bihar Police: Encounter In Patna, Criminals Opened Fire, Police Shot One In The Leg; Know The Whole Story     |     Hathras:महानंदा एक्सप्रेस के पहियों से निकली आग, मचा हड़कंप, 25 मिनट रोकने के बाद प्रयागराज की ओर रवाना – Fire Broke Out From Wheels Of Mahananda Express     |     Pauri Garhwal:गजल्ड में आदमखोर गुलदार ढेर, पांच साल की थी मादा, दहशत के बीच गांव में तैनात किए गए थे शूटर – Man Eating Leopard Was Shot Dead In Gajald Village Pauri Garhwal Uttarakhand News In Hindi     |     High-speed School Auto Rickshaw Overturns, Injuring 10 Children, Driver Accused Of Being Drunk – Madhya Pradesh News     |     ‘धुरंधर’ ने जीता ऋतिक का दिल, लेकिन क्यों कहा की इसकी पॉलिटिक्स मेरी समझ से परे है     |     From Harsh Terrain to Global Markets, Vingroup Pursues the Roads Less Taken     |     Yezdi Roadster Wins "Best 350cc Motorcycle" at Zee Media Auto Awards 2025     |     Tetra Pak Start-up Challenge Winner 'Oji' Launches Affordable, Vitamin C- enriched Iced Tea     |     Notice Issued To Eleven Fertilizer Sellers, License Of One Suspended – Baran News     |     गुरजंट ने किया खुलासा:शहजाद भट्टी व सोहेल के कहने पर धीरज व विकास को दिया था ग्रेनेड, 8 दिन के पुलिस रिमांड – In Sirsa, Gurjant Revealed Given Grenade To Dheeraj And Vikas On The Instructions Of Shahzad Bhatti And Sohail     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088