50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

अब तक समझाइश, किया जागरूक, कल से चेकिंग कर होगी कार्रवाई

अजमेर: केंद्र सरकार की ओर से 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाई पाबंदी को लेकर अजमेर नगर निगम ने भी अपनी तैयारी कर ली है। बीते एक सप्ताह से लोगों को जागरूक किया गया और अब कल यानि शुक्रवार से सख्ती की जाएगी।नगर निगम के अधिशाषी अभियंता ओमप्रकाश ढींढवाल ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक यानी प्लास्टिक से बनी ऐसी चीजें, जिसका हम सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इस्तेमाल कर फेंक देते हैं और जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। सिंगल यूज प्लास्टिक से बने 19 आइटम्स को पर्यावरण संरक्षण एक्ट के तहत प्रतिबंधित किया गया है। अगर कोई भी निर्माता इन उत्पादों का निर्माण करता है, तो उसे इस एक्ट की धारा 15 के तहत 7 साल तक की कैद और 1 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। इससे पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया गया है और कल से सख्ती की जाएगी।खतरा इसलिए… क्योंकि ये डिकंपोज नहीं होते?सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक इसलिए माने गए हैं, क्योंकि ये न तो डिकंपोज होते हैं और न ही इन्हें जलाया जा सकता है। इनके टुकड़े पर्यावरण में जहरीले रसायन छोड़ते हैं, जो इंसानों और जानवरों के लिए खतरनाक होते हैं। इनका कचरा बारिश के पानी को जमीन के नीचे जाने से रोकता है, जिससे ग्राउंड वॉटर लेवल में कमी आती है।

634830cookie-checkअब तक समझाइश, किया जागरूक, कल से चेकिंग कर होगी कार्रवाई
Artical

Comments are closed.

IPL 2025: टी-20 में विराट कोहली ने बनाया एक और कीर्तिमान, इस खास लिस्ट में टॉप-5 में मारी एंट्री     |     BJP slams ‘political drama by DMK’ | India News     |     Bihar Police : Engineering Student Commits Suicide Case Students Create Ruckus Shivhar Bihar News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Son Also Died Due To The Shock Of Father’s Death – Amar Ujala Hindi News Live     |     Congress Called Three Years Of Dhami Government Disappointing Congress Press Conference Dehradun Harish Rawat – Amar Ujala Hindi News Live     |     Khargone: नर्मदा किनारे की शासकीय जमीनों पर JCB से हो रहा कब्जा, फसल बोकर करवा रहे तहसील से दंड     |     Sirohi News: दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को मारा चाकू, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर     |     Shimla News 84-year-old Woman Gets Bail After 4 Months In Chitta Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     KKR vs RCB: विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान के अंदर पहुंचा फैन, जाकर लेट गया उनके आगे, देखें VIDEO     |     ‘I had a dream’: Education a casualty as camp kids stare at uncertainty | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088