हेडलाइंस
West Asia Crisis:हिमाचल के युवा बोले- शारजाह और जेद्दा में हालात सामान्य, व्हाट्सएप काॅल पर दिखाया माहौल - West Asia Crisis: Himachal Youth Say Situation Is Normal In Sharjah And Jeddah, Show Situatio... Jacob Bethell: कौन है ये 22 साल का तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथेल? IPL 2026 में चैंपियन टीम का है हिस्सा, मिलेंगे इतने करोड़ जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी ये आदर्श परिवार की कहानी, फिल्म चिरइया की रिलीज डेट घोषित, दिव्या दत्ता का दमदार रोल आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया हुआ बैन नींबू अंदर से सूखा तो नहीं है, जूसी नींबू खरीदना चाहते हैं तो किन बातों पर गौर करें, काम आएंगे सिंपल टिप्स वकीलों से किए वादे पूरे करे आम आदमी सरकार: एडवोकेट रंजीत कुमार 8 वर्षीय बालक के अपहरण के बाद गांव में भारी हंगामा, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी पुलिस हिरासत में Airbnb Highlights How Indian Women Shaped Travel Trends in 2025 Signify Introduces Philips UltraShine Range with an Industry Leading Efficiency of 150 Lumens Per Watt Why MRG Group is Doubling Down on High-End Living Along Dwarka Expressway

‘अभी तक स्ट्रेस में हूं’, तू या मैं फिल्म देखने के बाद करण जौहर ने बताया कैसी लगी फिल्म, बोले- ‘हिला देगा सस्पेंस’


Karan Johar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@KARANJOHAR
करण जौहर

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म भले ही दर्शकों को ज्यादा नहीं लुभा पाई है। लेकिन करण जौहर को इसकी कहानी काफी दिलचस्प लगी है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का रिव्यू भी कर दिया है। जिसमें उन्होंने इसकी खूब तारीफ की है। साथ ही ये भी कहा कि फिल्म देखने के बाद से अभी तक स्ट्रेस में हूं। 

क्या बोले करण जौहर?

फिल्म निर्माता करण जौहर, शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल थ्रिलर ‘तू या मैं’ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने एक लंबा नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फिल्म को बेहतरीन तरीके से दिल दहला देने वाली फिल्म बताया। करण जौहर ने लिखा, ‘कार्डियो एक्सरसाइज की कोई जरूरत नहीं। इस दिल दहला देने वाली (बेहतरीन तरीके से) सर्वाइवल थ्रिलर के दूसरे हाफ में आप अपनी सीट से उछल पड़ेंगे। मेरे लिए स्विमिंग पूल अब कभी पहले जैसे नहीं रहेंगे, कभी नहीं! और अगर इस वैलेंटाइन पर आपका कोई पार्टनर है, तो उसे तू या मैं देखने ले जाएं और उससे कहें कि वह कवच पहन ले क्योंकि आप डर के मारे उसे कसकर पकड़ लेंगे।’

फिल्म देखने के बाद भी तनाव में रहे करण जौहर

फिल्म देखने के बाद तनाव में होने की बात कहते हुए करण ने आगे कहा, ‘मैं अभी भी तनाव में हूं और फिल्म खत्म हुए 30 मिनट हो गए हैं। मुझे ऐसा लग रहा है कि मुंबई के ट्रैफिक के बीच में भी कोई मगरमच्छ आकर मुझ पर हमला कर देगा (मैं जानता हूं कि मैं थोड़ा नाटकीय हो रहा हूं, लेकिन इस फिल्म ने मुझे अपनी ब्लड प्रेशर की दवा की एक अतिरिक्त खुराक लेने पर मजबूर कर दिया है)।’ फिल्म निर्माता ने निर्देशक बेजॉय नाम्बियार, निर्माता आनंद एल राय और मुख्य कलाकारों शनाया और गौरव की भी तारीफ की। उन्होंने आगे कहा, ‘बेजॉय नाम्बियार को बधाई, जिन्होंने अपनी दमदार कला और तकनीकी उत्कृष्टता से तनाव को बरकरार रखा, शनाया कपूर , मुझे आपके चयन पर गर्व है और आपके आत्मविश्वास से भरे, बेहद प्रभावशाली अभिनय और मिस वैनिटी और मिस इनसैनिटी के किरदार को बखूबी निभाने के लिए भी। लव यू! गौरव आदर्श तुम गली बॉय और मगरमच्छ के हमले के शिकार के रूप में शानदार हो। मैंने तुम्हारे डर को पूरी तरह महसूस किया।’ 

ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह के बाद अब डॉन 3 में होंगे ऋतिक रोशन? सुपरस्टार ने खुद बताई पूरी सच्चाई

नीता अंबानी ने विक्रम सालगांवकर को लगाया गले, सोशल मीडिया पर छाया मामी-भांजे का प्यार, कैमरे में कैद हुआ खास पल

Latest Bollywood News





Source link

4438870cookie-check‘अभी तक स्ट्रेस में हूं’, तू या मैं फिल्म देखने के बाद करण जौहर ने बताया कैसी लगी फिल्म, बोले- ‘हिला देगा सस्पेंस’
Artical

Comments are closed.

West Asia Crisis:हिमाचल के युवा बोले- शारजाह और जेद्दा में हालात सामान्य, व्हाट्सएप काॅल पर दिखाया माहौल – West Asia Crisis: Himachal Youth Say Situation Is Normal In Sharjah And Jeddah, Show Situation On Whatsapp Cal     |     Jacob Bethell: कौन है ये 22 साल का तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथेल? IPL 2026 में चैंपियन टीम का है हिस्सा, मिलेंगे इतने करोड़     |     जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी ये आदर्श परिवार की कहानी, फिल्म चिरइया की रिलीज डेट घोषित, दिव्या दत्ता का दमदार रोल     |     आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया हुआ बैन     |     नींबू अंदर से सूखा तो नहीं है, जूसी नींबू खरीदना चाहते हैं तो किन बातों पर गौर करें, काम आएंगे सिंपल टिप्स     |     वकीलों से किए वादे पूरे करे आम आदमी सरकार: एडवोकेट रंजीत कुमार     |     8 वर्षीय बालक के अपहरण के बाद गांव में भारी हंगामा, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी पुलिस हिरासत में     |     Airbnb Highlights How Indian Women Shaped Travel Trends in 2025     |     Signify Introduces Philips UltraShine Range with an Industry Leading Efficiency of 150 Lumens Per Watt     |     Why MRG Group is Doubling Down on High-End Living Along Dwarka Expressway     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088