आगरा: ताजमहल पर भारतीयों के लिए भी जल्द शू कवर मुफ्त मिला करेंगेदुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल पर भारतीय पर्यटकों से अब शू कवर के लिए अवैध वसूली नहीं हो पाएगी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुरातत्व विभाग ने भारतीय और विदेशी दोनों ही पर्यटकों के लिए यूज एंड थ्रो शू कवर को फ्री करने की तैयारी कर ली है।वर्तमान में सिर्फ विदेशियों के लिए वन टाइम यूजेबल शू कवर की सुविधा है।जानकारी के मुताबिक आगरा में ताजमहल घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य गुम्बद पर जाने के दौरान शू कवर की परेशानी सामने आ रही थी। यहां पुरातत्व विभाग द्वारा दिए जा रहे मल्टी यूजेबल शू कवर भारतीय पर्यटकों को मिलते ही नहीं थे और विदेशी पर्यटकों को मुफ्त दिए जाने वाले शू कवर कि कालाबाजारी की जा रही थी। भारतीय पर्यटकों से दस से 20 रुपए प्रति शू कवर के नाम से वसूले जा रहे थे।विदेशी पर्यटकों के लिए शू कवर मशीन भी लगी है, इस मशीन से बिना हाथ लगाए शू कवर पहन सकते हैं।एडीए के द्वारा हाई वैल्यू टिकट पर मुफ्त दिए जाने वाले शू कवर को आउट सोर्सिंग कर्मचारी भारतीय पर्यटकों को 10 से 20 रुपए में बेच रहे थे। कई बार पैसे बचाने को पर्यटक उन शू कवर को रीयूज भी कर रहे थे। द्वारा मामले की हकीकत उजागर करने के बाद पुरातत्व विभाग हरकत में आ गया है। पुरातत्व अधीक्षक आर के पटेल ने बताया कि शू कवर के बिना ताजमहल मुख्य गुम्बद पर जाना डस्ट को फैलने में सहायक था। हमारे द्वारा मुफ्त दिए जा रहे यूजेबल शू कवर ज्यादातर भारतीय पर्यटक नहीं लेते थे और आउट सोर्सिंग कर्मचारी विदेशियों को मिलने वाले शू कवर को भारतीय पर्यटकों को बेच रहे थे।पुरात्तव अधीक्षक राजकुमार पटेल ने शो कवर मुफ्त करने के लिए प्रस्ताव भेजा है।बिना शू कवर जाना लगभग इम्पॉसिबलवर्तमान में ताजनगरी का तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर रहता है। दस मिनट धूप में खड़ी बाइक पर बैठना भी मुश्किल है। ताजमहल का सफेद संगमरमर धूप को आकर्षित करता है। सुबह 7 बजे के बाद से लेकर देर शाम तक सफेद पत्थरों पर मोजे पहन कर या नंगे पैर जाने पर पैर जल जाते है।अधीक्षक ने भेजा मुफ्त शू कवर का प्रस्तावपयरतत्व अधीक्षक आर के पटेल ने बताया कि ताजमहल पर हमारे द्वारा डीएज रहे यूजेबल शू कवर पर्यटकों को पसंद नहीं आ रहे थे। एडीए के द्वारा हाई वैल्यू टिकट पर मुख्य गुम्बद जाने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए शू कवर मुफ्त थे। भारतीय पर्यटकों के आग्रह पर यहां शू कवर की काला बाजारी की शिकायत आ रही थी। एडीए से बैठक के साथ सभी पर्यटकों को मुख्य गुम्बद जाने के लिए मुफ्त शू कवर देने का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ताजमहल पर शू कवर हर श्रेणी के पर्यटकों के लिए मुफ्त हो जायेगा।भारतीय पर्यटक 200 रुपये का टिकट लेकर मुख्य गुम्बद तक जा सकते हैं। बाजार के थोक मूल्य में शूकवर अगर बल्क में लिया जाए तो 1 रुपये के लगभग कीमत आती है। ताजमहल के अंदर कोई व्यावसायिक गगतिविधि पर रोक के बाद धड़ल्ले से शूकवर बेचे जा रहे थे। मुफ्त शूकवर की इस सुविधा के बाद पर्यटकों को काफी राहत मिलेगी।

Comments are closed.