अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ:ज्योतिष विधा के गूढ़ रहस्यों पर होगा मंथन, सवाल भी पूछ सकेंगे, जल्द कराएं पंजीकरण – Amar Ujala Jyotish Mahakumbh In Dehradun In-depth Discussion On Profound Mysteries Of Astrology Will Take
8वें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में ज्योतिष विधा के गूढ़ रहस्यों पर मंथन होगा। विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्यों के लिए विशेष सत्र भी होंगे, जिनमें आप उनसे सवाल भी पूछ सकेंगे। वहीं, दो दिनों तक लगातार निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श का मौका मिलेगा।
ग्राफिक एरा विवि परिसर में 24 और 25 जनवरी को होने वाले 8वें ज्योतिष महाकुंभ के पंजीकरण चल रहे हैं। अगर आप भी देश के नामी-गिरानी ज्योतिषियों से परामर्श चाहते हैं तो खबर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं। महाकुंभ में दोनों दिन निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श का मौका मिलेगा। देश-प्रदेश
के 100 से अधिक ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर, हस्तरेखा विशेषज्ञ, कुंडली विशेषज्ञ, हस्ताक्षर विशेषज्ञ इसमें शामिल होंगे
Dehradun: अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ…विधा, विज्ञान और इतिहास पर होगा दो दिन मंथन, जल्द कराएं पंजीकरण
ऐसे कराएं पंजीकरण
8वें ज्योतिष महाकुंभ में निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श के लिए निशुल्क पंजीकरण शुरू हो गया है। आप भी खबर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। इसमें मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराएं और सबमिट कर दें। आपका पंजीकरण हो जाएगा।
यह हैं सहयोगी : ज्योतिष महाकुंभ में मुख्य सहयोगी ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर होटल सैफरन लीफ और विशेष सहयोगी एमडीडीए, कमल ज्वैलर्स, सुविधा सुपर मार्केट, कंडेल ओवरसीज, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉसवेदा डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड व दुर्गा मेटलैक्स है।


Comments are closed.