हेडलाइंस
अंत और शुरुआत:राज्यसभा की राह पर नीतीश कुमार, बिहार की राजनीति में कैसे बदलेगा सत्ता का समीकरण? - Nitish Kumar On His Way To The Rajya Sabha, How Will The Power Equation Change In Bihar Politics यूपी:अखिलेश बोले- भाजपा सरकार में बेलगाम हैं अपराधी और दबंग, सरकार उन्हें दे रही है राजनीतिक संरक्षण - Up: Akhilesh Yadav Said That Criminals And Bullies Are Running Amok Under The Bjp Government And ... Chardham Yatra:पर्यटन मंत्री बोले-सरकार पूरी तरह से तैयार, 1800 बसें संचालित होंगी, जारी होगी एसओपी - Chardham Yatra 2026 Tourism Minister Says Government Is Fully Prepared Sop Will Be Issued Soon Chitvan Jain Of Ashoknagar Secured 17th Rank In Upsc And Became An Ias Officer - Ashoknagar News जयराम ठाकुर बोले- धारा 118 के बाद अब हिमाचल के होटलों से हिमाचल ऑन सेल मुहिम आगे बढ़ा रही सुक्खू सरकार - Jairam Thakur Target Sukhu Government Himachal On Sale IND-W vs AUS-W: पहले दिन के खेल हुआ खत्म, टीम इंडिया 198 रनों पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 96 रन हार्दिक पांड्या के बेटे संग नई गर्लफ्रेंड हुईं मिंगल, बिताए खूबसूरत पल, होने लगी Ex वाइफ नताशा की तारीफ US waiver row: BJP flags UPA-era cuts in Iranian crude imports | India News Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 7 March 2026 यूपी:बिजली बिल के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की तैयारी, 10 मार्च को संसद में पेश होने की संभावना - Up: Preparations Underway For Nationwide Protest Against Electricity Bill, Likely To Be Presented In ...

अरपा की आत्मा कब की खत्म हो चुकी, अब तो बस इसका शरीर बचा लें

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के दूसरे बड़े शहर यानी बिलासपुर के बीच से नदी गुजरी है- अरपा। बीते वर्षों में होना कुछ ऐसा था कि इस नदी की सुंदरता निहारते ही बनती। लेकिन हो रहा है इसके ठीक उलट। दिन-रात नदी रेत के लिए छलनी की जा रही है। जमीन के लालची लोगों ने नदी की भी सीमाएं लांघ दी। शहर का सारा गंदा पानी इसी में समा रहा है। हां, इसे बचाने के लिए बातें खूब होती रही हैं। आज नहीं, दशकों से।अरपा से रेत के रूप में तो कभी इसे बचाने के नाम पर अरबों रुपए निकाले या खर्चे जा चुके हैं। पहली बार प्राधिकरण बना तब खूब दावे किए गए, लेकिन काम के नाम पर कुछ न हुआ। प्रोजेक्ट के नाम पर सैकड़ों लोगों की जमीन तकरीबन बंधक जरूर बना ली गई है। ऐसे लोग आज भी जमीन बेचने या कोई निर्माण करने के लिए मंजूरी की अर्जियां लेकर घूमते देखे जा सकते हैं। यह तो तय है कि अगर नदी को बचाना है तो शहर के जिम्मेदारों को इच्छाशक्ति दिखानी होगी।चंद रोज पहले खनिज विभाग ने एक आदेश जारी किया कि अरपा को बचाने के लिए शहर से तुर्काडीह तक पांच रेत घाट इस बार नीलाम नहीं किए जाएंगे। विभाग का यह फैसला तब आया है, जब अरपा को बचाने के लिए वर्षों से हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई चल रही है। न्यायमित्र बनाए गए। टीम बनाई गई। टीम ने कई दफे नदी और इसके उद्गम का दौरा भी कर लिया। यह मजाक ही होगा कि विभाग रेत निकालकर नदी को छलनी करने वालों नहीं रोक सका और अब नीलामी बंद करने का फैसला लेना पड़ा। रेत निकालने के फेर में नदी को नुकसान एकाएक शुरू नहीं हुआ है।नदी के तटों का क्षरण हो या तुर्काडीह ब्रिज की बुनियाद हिलना, यह सब वर्षों से रेत माफियाओं की वजह से ही होता आ रहा है। तटों के कटाव को देखते हुए अप्रैल 2009 में तत्कालीन कलेक्टर ने एक भारी-भरकम गाइड लाइन जारी की थी। तब भी रेत की खुदाई से लेकर प्रदूषण और अरपा में गंदा पानी जाने से रोकने के लिए तमाम नियम बनाए गए थे। इनमें से एक भी नियम पर अगर सख्ती से अमल किया गया होता तो अरपा आज इस स्थिति में न होती। तीन माह पहले रतनपुर रोड में नदी का कटाव एनएच की सड़क आ पहुंचा और सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिम्मेदारों के लिए यह चिंता का विषय होना चाहिए।खासकर उन लोगों के लिए, जो नदी की कीमत पर रेत माफियाओं को लगातार बचाते आ रहे हैं। वैसे भी वाटर क्वॉलिटी इन्डेक्स में यह सामने आ चुका है कि अरपा का पानी कहीं भी इस्तेमाल के लायक नहीं रह गया है। उद्गम को लेकर पहले ही विवाद चल रहा है। नदी तो लगभग खत्म हो चुकी है, अब इसके शरीर यानी संरचना को बचा लिया जाए तो बड़ी बात होगी। एक बार फिर अरपा के संरक्षण-संवर्धन के लिए बड़े प्रोजेक्ट पर काम जारी है। इसके लिए अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण बना है। इस बार प्रोजेक्ट की सफलता की उम्मीद इसलिए कई गुना बढ़ जाती है, क्योंकि इस प्राधिकरण के अध्यक्ष कोई अफसर नहीं, बल्कि खुद मुख्यमंत्री होंगे।

886620cookie-checkअरपा की आत्मा कब की खत्म हो चुकी, अब तो बस इसका शरीर बचा लें
Artical

Comments are closed.

अंत और शुरुआत:राज्यसभा की राह पर नीतीश कुमार, बिहार की राजनीति में कैसे बदलेगा सत्ता का समीकरण? – Nitish Kumar On His Way To The Rajya Sabha, How Will The Power Equation Change In Bihar Politics     |     यूपी:अखिलेश बोले- भाजपा सरकार में बेलगाम हैं अपराधी और दबंग, सरकार उन्हें दे रही है राजनीतिक संरक्षण – Up: Akhilesh Yadav Said That Criminals And Bullies Are Running Amok Under The Bjp Government And The Governmen     |     Chardham Yatra:पर्यटन मंत्री बोले-सरकार पूरी तरह से तैयार, 1800 बसें संचालित होंगी, जारी होगी एसओपी – Chardham Yatra 2026 Tourism Minister Says Government Is Fully Prepared Sop Will Be Issued Soon     |     Chitvan Jain Of Ashoknagar Secured 17th Rank In Upsc And Became An Ias Officer – Ashoknagar News     |     जयराम ठाकुर बोले- धारा 118 के बाद अब हिमाचल के होटलों से हिमाचल ऑन सेल मुहिम आगे बढ़ा रही सुक्खू सरकार – Jairam Thakur Target Sukhu Government Himachal On Sale     |     IND-W vs AUS-W: पहले दिन के खेल हुआ खत्म, टीम इंडिया 198 रनों पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 96 रन     |     हार्दिक पांड्या के बेटे संग नई गर्लफ्रेंड हुईं मिंगल, बिताए खूबसूरत पल, होने लगी Ex वाइफ नताशा की तारीफ     |     US waiver row: BJP flags UPA-era cuts in Iranian crude imports | India News     |     Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 7 March 2026     |     यूपी:बिजली बिल के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की तैयारी, 10 मार्च को संसद में पेश होने की संभावना – Up: Preparations Underway For Nationwide Protest Against Electricity Bill, Likely To Be Presented In Parliamen     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088