अस्पताल से नवजात चोरी: आरोपी महिला ने बच्चे की मां से दोस्ती बढ़ाकर की वारदात, दो गिरफ्तार, मासूम सकुशल बरामद – Newborn Stolen From Delhi Hospital Two Accused Including Woman Arrested
नॉर्थ रोहिणी स्थित बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड से मंगलवार सुबह एक नवजात चोरी हो गया। मासूम के माता-पिता ने अपना बच्चा गायब पाया तो फौरन पुलिस को खबर दी। बच्चा चोरी होने की शिकायत मिलते ही अस्पताल में हड़कंच मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई टीमों का गठन कर दिया।
महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने मंगलवार को एक महिला व उसके कम उम्र के कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसपुर, दिल्ली निवासी इंदू देवी (40) और इसके प्रेमी अहिबरन सक्सेना (20) के रूप में हुई है। दरअसल महिला दावा कर रही है कि उसने अहिबरन से शादी कर ली है।


Comments are closed.