50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में शुक्रवार शाम को आंधी-तूफान, ठनका और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के मुताबिक राजधानी पटना, सारण, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और जमुई जिले में शाम तक मेघगर्जन और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। साथ ही मुजफ्फरपुर जिले के कुछ हिस्सों में अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून पूरे राज्य में पहुंच चुका है। उत्तर बिहार में इसका असर ज्यादा देखा जा रहा है। दक्षिणी बिहार के भी कुछ इलाकों में बारिश संबंधी गतिविधियां होने से तापमान में गिरावट हुई है। हालांकि, उमस से लोग परेशान हैं।बीते 24 घंटे के भीतर किशनगंज के गलगलिया में 90.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा तैयबपुर में 57.6, बक्सर के भभुआ में 42.4, औरंगाबाद के रफीगंज में 40.4, सीवान में 34.4, ठाकुरगंज में 34, बक्सर के सिमरी में 23.8, गया के टेकरी में 16.4 मिलीमीटर पानी गिरा।

617490cookie-checkआंधी-बारिश का अलर्ट जारी
Artical

Comments are closed.

फर्जी कॉल और मैसेज के खिलाफ DoT और WhatsApp की तैयारी, शुरू किया ‘Scam Se Bacho’ अभियान     |     Mission to Transform Fabric Waste into Hope     |     शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, सेंसेक्स में 1131 और निफ्टी 50 में 326 अंकों की उछाल     |     Revolutionizing Hope as Noida’s Best IVF Specialist     |     छात्र ध्यान दें, CUET UG पर 3 बड़ी अपडेट, परीक्षा पैटर्न बदलने की तैयारी में यूजीसी, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, देखें खबर     |     Aesthetics Redefined by Cocoona Launches Premier Clinic on Golf Course Road, Gurugram     |     Parimatch Introduces Exclusive Markets for Nicholas Pooran and Sunil Narine Ahead of the Indian T20 League     |     ‘No such data maintained centrally,’ Govt on Kumbh stampede toll in Lok Sabha | India News     |     Bihar News: Falakaha Police Station In-charge Suspended In Asi Rajiv Ranjan Mall Murder Case, Purnea Dig – Amar Ujala Hindi News Live     |     Holi Party Was Just An Excuse Businessman Could Not Understand His Wife’s Murderous Intentions – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088