50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: Phulidumar Zone Of Banka Ranked First In The Ranking Of Zonal Offices In April - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: Groom's Hand Shook During Jaimala, Bride Refused To Marry - Amar Ujala Hindi News Live - Kanpur:जयमाल के वक्त कांपा दूल्हे का हाथ, दुल्हन बोली प्रेमी हत्या केस: एमपी हाईकोर्ट ने किशोरी को माना नाबालिग, अब किशोर न्याय बोर्ड में चलेगा मामला Banswara Crime: Couple Lived In Live-in For 5 Months, Now Jcb Dug Out Body Of Girl From Pit; Youth Detained - Amar Ujala Hindi News Live भारत ब्रांड योजना गड़बड़ी मामला: नरवाना और उचाना पहुंची ईडी, कई घरों में की छापेमारी टीम इंडिया में सेलेक्शन होते ही फॉर्म में लौटा ये खिलाड़ी, कुछ समय पहले तक था गुमनाम Rjd Leader Tej Pratap Relationship Controversy Social Media Viral Post Account Hack Claim Netizens Comment - Amar Ujala Hindi News Live - Tej Pratap Relationship:12 साल पुराने 'रिश्ते' पर बोले तेज प्र... Fatehpur : हैवानियत की हदें पार, बिस्किट का लालच देकर चाय दुकानदार ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म Maihar: तिलक लगाकर आया चोर, किया सच्चा भक्त का नाटक, मंदिर में चोरी का चौंकाने वाला सीसीटीवी वीडियो वायरल Bharatpur: Birthday Party Obscene Dance Case In Bihariji Temple, Video Surfaced, Devasthan Department Fir - Amar Ujala Hindi News Live

आगर में राहुल गांधी बोले- भाजपा और आरएसएस फैलाते हैं नफरत

आगर । राहुल गांधी ने आगर में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग एक तरफ तो खुद को देशभक्त और राष्ट्रवादी बताते हैं और दूसरी तरफ नफरत फैलाते हैं। वह भाई को भाई से लड़वाते हैं। धर्म को धर्म से लड़वाते हैं। उन्होंने जय श्रीराम जय सियाराम और हे राम के नारों की अपने अंदाज में व्याख्या की। उन्होंने यात्रा में मिले एक पंडित जी से संवाद के हवाले से तीनों नारों को समझाया और इनके जरिए भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने कहा – पंडित जी ने मुझसे गहरा सवाल किया। कहते हैं राहुल जी जो भगवान राम थे वो तपस्वी थे उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी तपस्या में डाल दी। गांधी जी हे राम कहते थे। गांधी जी का नारा था हे राम। हे राम का मतलब क्या? हे राम का मतलब राम एक जीने का तरीका था भगवान राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं थे जिंदगी जीने के तरीके थे। उन्होंने पूरी दुनिया को जीने का तरीका सिखाया। आरएसएस और भाजपा के लोग जिस भावना से भगवान राम ने अपनी जिंदगी जी उस भावना से जिंदगी नहीं जीते हैं। राम ने किसी के साथ अन्याय नहीं किया। राम ने समाज को जोडऩे का काम किया। राम ने सबको इज्जत दी। आरएसएस और बीजेपी के लोग भगवान राम के जीने के तरीके को नहीं अपनाते। वो सियाराम और सीताराम कर ही नहीं सकते क्योंकि उनके संगठन में एक महिला नहीं है तो वो जयसिया राम का संगठन ही नहीं है उनके संगठन में सीता तो आ ही नहीं सकती सीता को तो बाहर कर दिया। ये बातें मुझे एक पंडित जी ने सड़क पर कही। मैं आरएसएस के लोगों से कहना चाहता हूं कि जय श्रीराम जय सियाराम और हे राम का प्रयोग कीजिए। सीता जी का अपमान मत कीजिए।
नोटबंदी और जीएसटी को लेकर फिर केन्द्र पर बरसे
राहुल गांधी ने कहा कि सड़क पर मैं लाखों लोगों से मिला हूं। किसानों से मजदूरों से बच्चों से सभी से मिला। किसानों को खाद नहीं मिलता मिलता है तो महंगा मिलता है। सही दाम नहीं मिलता हमारा कर्जा माफ नहीं होता। किसान पूछता है हिंदुस्तान के सबसे बड़े अरबपतियों का कर्जा माफ होता है हमारे कर्जे माफ नहीं होते। राहुल गांधी ने कहा कि किसान और छोटे दुकानदार कहते हैं कि हिंदुस्तान के सबसे बड़े अरबपतियों के लिए रास्ता साफ किया जा रहा है। छोटे दुकानदार कहते हैं नोटबंदी और जीएसटी ने हमारे धंधों को खत्म कर दिया। इससे पहले लंच ब्रेक के बाद यात्रा पालखेड़ी से शुरू हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई हैं। कई महिलाएं तिरंगा साफा बांधकर कदमताल कर रही हैं। सुबह यह यात्रा जनाहा गांव से चली थी। लंच ब्रेक सुमराखेड़ी में हुआ। राहुल गांधी के साथ मीनाक्षी नटराजन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उनकी पत्नी अमृता सिंह और विधायक जयवर्धन भी चले। यात्रा अपने 86वें दिन आगर-मालवा जिले में पहुंची। आगर-मालवा जिले में ये यात्रा सबसे लंबी दूरी तय करेगी। यहां यात्रा 3 दिन और दो रात रुक कर 97 किलोमीटर चलेगी। यहीं से यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

937060cookie-checkआगर में राहुल गांधी बोले- भाजपा और आरएसएस फैलाते हैं नफरत
Artical

Comments are closed.

Bihar: Phulidumar Zone Of Banka Ranked First In The Ranking Of Zonal Offices In April – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Groom’s Hand Shook During Jaimala, Bride Refused To Marry – Amar Ujala Hindi News Live – Kanpur:जयमाल के वक्त कांपा दूल्हे का हाथ, दुल्हन बोली     |     प्रेमी हत्या केस: एमपी हाईकोर्ट ने किशोरी को माना नाबालिग, अब किशोर न्याय बोर्ड में चलेगा मामला     |     Banswara Crime: Couple Lived In Live-in For 5 Months, Now Jcb Dug Out Body Of Girl From Pit; Youth Detained – Amar Ujala Hindi News Live     |     भारत ब्रांड योजना गड़बड़ी मामला: नरवाना और उचाना पहुंची ईडी, कई घरों में की छापेमारी     |     टीम इंडिया में सेलेक्शन होते ही फॉर्म में लौटा ये खिलाड़ी, कुछ समय पहले तक था गुमनाम     |     Rjd Leader Tej Pratap Relationship Controversy Social Media Viral Post Account Hack Claim Netizens Comment – Amar Ujala Hindi News Live – Tej Pratap Relationship:12 साल पुराने ‘रिश्ते’ पर बोले तेज प्रताप     |     Fatehpur : हैवानियत की हदें पार, बिस्किट का लालच देकर चाय दुकानदार ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म     |     Maihar: तिलक लगाकर आया चोर, किया सच्चा भक्त का नाटक, मंदिर में चोरी का चौंकाने वाला सीसीटीवी वीडियो वायरल     |     Bharatpur: Birthday Party Obscene Dance Case In Bihariji Temple, Video Surfaced, Devasthan Department Fir – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088