हेडलाइंस
Mp News:बांग्लादेश की व्यथा पर Mcu की पहल का विमोचन कल, छात्रों ने किया गहन शोध, मानवीय पीड़ा का दस्तावेजीकरण - Mp News: Mcu's Initiative On The Plight Of Bangladesh To Be Launched Tomorrow; Students ... Mercy Petition:राष्ट्रपति ने मासूम से दुष्कर्म और हत्या के दोषी की दया याचिका की खारिज, 2012 की है घटना - President Droupadi Murmu Rejected Mercy Petition Of Ravi Ashok Ghumare मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने दूसरे सबसे तेज भारतीय सच्ची घटना से प्रेरित 8 एपिसोड वाली नई हॉरर थ्रिलर, ओटीटी पर आते ही बरपाने लगी 'भय', किया सबका सफाया Haryana:मंत्री अनिल विज की कार को एसटीएफ जवान ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे, केस दर्ज - Minister Anil Vij Car Was Hit By An Stf Jawan Himachal News:दिल्ली में वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - Cm Sukhvinder Singh Sukhu Participated In National Congress Delhi Rally Punajb:कनाडा में भारतीय मूल कारोबारी के घर फायरिंग, बिश्नोई गैंग पर फिरौती मांगने का आरोप - Firing At Indian-origin Businessman's House In Canada स्वेटर में जमे मैल का हो जाएगा सफाया, ऐसे इस्तेमाल करें ईनो, एकदम नए जैसे चमक उठेंगे ऊनी कपड़े Post Office की PPF स्कीम में हर महीने ₹7000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे, चेक करें कैलकुलेशन मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग की 34वीं अंतरक्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का रीवा में शुभारंभ

आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने निकाली ‘आजादी गौरव यात्रा’ राहुल और प्रियंका ने कहा- संकल्प लें देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को पार्टी मुख्यालय से ‘गांधी स्मृति’ तक ‘आजादी गौरव यात्रा’ निकाली। कांग्रेस नेताओं ने 30 जनवरी मार्ग स्थित ‘गांधी स्मृति’ पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह वही स्थान हैं जहां 30 जनवरी, 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या की गई थी। कांग्रेस नेताओं ने देश की एकता के लिए काम करने का संकल्प भी लिया।

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बगल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा खड़े थे। उनके अलावा प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश मोहसिना किदवई और कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर आज कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुआ, यह एक ऐतिहासिक और यादगार पल है। आज हम आज़ादी के 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, हमें मिलकर एक नई ऊर्जा का संचार कर, देशहित के कार्यों को नई दिशा और गति देनी होगी। जय हिंद।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बलिदानों, विचारों, भारत की विशाल प्राचीन संस्कृति, संविधान के मूल्यों, विकास की पींगें बढ़ाने के सामूहिक प्रयासों ने देश की मजबूत नींव रखी। आजाद भारत का 75 साल का सफर इस मजबूत नींव का गवाह है। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हमें उन शहीदों को याद करना चाहिए जो देश की आजादी के लिए लड़े। हम यह निर्णय लें कि देश के लिए और देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी एक बयान जारी कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश ने आजादी के बाद 75 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल कीं, लेकिन आज की ‘आत्ममुग्ध सरकार’ स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि मने बीते 75 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल कीं, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है, जिसे कदापि स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

750990cookie-checkआज़ादी के 75 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने निकाली ‘आजादी गौरव यात्रा’ राहुल और प्रियंका ने कहा- संकल्प लें देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे
Artical

Comments are closed.

Mp News:बांग्लादेश की व्यथा पर Mcu की पहल का विमोचन कल, छात्रों ने किया गहन शोध, मानवीय पीड़ा का दस्तावेजीकरण – Mp News: Mcu’s Initiative On The Plight Of Bangladesh To Be Launched Tomorrow; Students Conducted Extensive Re     |     Mercy Petition:राष्ट्रपति ने मासूम से दुष्कर्म और हत्या के दोषी की दया याचिका की खारिज, 2012 की है घटना – President Droupadi Murmu Rejected Mercy Petition Of Ravi Ashok Ghumare     |     मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने दूसरे सबसे तेज भारतीय     |     सच्ची घटना से प्रेरित 8 एपिसोड वाली नई हॉरर थ्रिलर, ओटीटी पर आते ही बरपाने लगी ‘भय’, किया सबका सफाया     |     Haryana:मंत्री अनिल विज की कार को एसटीएफ जवान ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे, केस दर्ज – Minister Anil Vij Car Was Hit By An Stf Jawan     |     Himachal News:दिल्ली में वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू – Cm Sukhvinder Singh Sukhu Participated In National Congress Delhi Rally     |     Punajb:कनाडा में भारतीय मूल कारोबारी के घर फायरिंग, बिश्नोई गैंग पर फिरौती मांगने का आरोप – Firing At Indian-origin Businessman’s House In Canada     |     स्वेटर में जमे मैल का हो जाएगा सफाया, ऐसे इस्तेमाल करें ईनो, एकदम नए जैसे चमक उठेंगे ऊनी कपड़े     |     Post Office की PPF स्कीम में हर महीने ₹7000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे, चेक करें कैलकुलेशन     |     मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग की 34वीं अंतरक्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का रीवा में शुभारंभ     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088