अशोकनगर: अशोकनगर जिले में अब तक 357 प्रत्याशियों ने पार्षद पद के लिए नाम निर्देशन दाखिल किए हैं। इसमें सबसे अधिक नगर पालिका अशोकनगर के लिए पार्षद पद के लिए फॉर्म जमा हुए हैं। आज शनिवार को पार्षद पद के लिए फॉर्म भरने का आखिरी दिन है। आज के दिन जो उम्मीदवार हैं वह सभी फॉर्म भर लेंगे।नगर पालिका अशोकनगर के लिए शुक्रवार को 77 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए, वहीं चंदेरी के लिए 23, नगर परिषद ईसागढ़ के लिए 17, नगर परिषद पिपरई के लिए 28, नगर परिषद मुंगावली के लिए 35 और नगर परिषद शाढौरा के लिए 22 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। शुक्रवार को सबसे अधिक फॉर्म जमा हुए हैं, 1 दिन में 202 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन जमा किए हैं, जबकि बीते 5 दिन में 155 उम्मीदवारों ने फॉर्म जमा किए गए थे।इससे पहले यह भरे फॉर्मगुरुवार को अशोकनगर के लिए 61, नगर पालिका चंदेरी के लिए 17, नगर परिषद ईसागढ़ के लिए 5, नगर परिषद पिपरई के लिए 16,नगर परिषद मुंगावली के लिए 22 और नगर परिषद शाढौरा के लिए 5 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए, बुधवार को अशोकनगर नगर पालिका से 7, चंदेरी 2, ईसागढ़ नगर परिषद से 3, मुंगावली से 1 और पिपरई से 4 फॉर्म भरे गए हैं। शनिवार को पहले दिन किसी ने भी फॉर्म नहीं भरा था। सोमवार को केवल अशोक नगर नपा से तीन फॉर्म भरे गए थे। वहीं मंगलवार को भी 11 फॉर्म भरे गए थे। बुधवार के दिन जिले भर में केवल 17 फॉर्म भरे हुए थे।

Comments are closed.