चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में बोलते CM भगवंत मान।पंजाब विधानसभा के बजट सेशन की कार्रवाई आज भी जारी रहेगी। आज पंजाब बजट में ग्रांटों पर चर्चा होगी। सदन की कार्रवाई दोपहर बाद शुरू होगी। कल की कार्रवाई के बाद सदन को आज के लिए मुल्तवी कर दिया गया था। विधानसभा का बजट सेशन का कल आखिरी दिन है।कल सेशन के आखिरी दिन सदन में सेना भर्ती की अग्निपथ स्कीम के खिलाफ प्रस्ताव लाया जाएगा। मंगलवार को विपक्षी दल नेता प्रताप बाजवा ने यह मांग उठाई थी। जिस पर CM भगवंत मान ने भी सहमति जताई। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ प्रस्ताव लाएंगे।कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा ने सिद्धू मूसेवाला के SYL गाने और किसान यूनियन के ट्विटर अकाउंट बैन करने का भी मुद्दा उठाया। इसे भी प्रस्ताव में शामिल करने की सहमति दी गई।पंजाब विधानसभा में बोलते नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा।कल गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर हुआ हंगामासदन में कल उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को लेकर हंगामा हुआ। जेल मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि अंसारी को फर्जी FIR कर जेल में रखा गया। 25 कैदियों की बैरक में अंसारी अकेले रहता था। उसकी पत्नी साथ रहती थी। 26 वारंट आने के बाद भी उसे यूपी नहीं भेजा गया। जब UP सरकार सुप्रीम कोर्ट गई तो पंजाब की कांग्रेस सरकार ने 11 लाख पेशी फीस वाले वकील को हायर किया। जिस पर कांग्रेसियों ने इसे साबित करने की चुनौती दी।पंजाब का 1.55 लाख करोड़ का बजट पेश किया गयाइससे पहले वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने विधानसभा में पंजाब का 2022-23 का 1.55 लाख करोड़ का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि इस बार शिक्षा का बजट 16% और सेहत का 24% बढ़ाया गया है।

Comments are closed.