हेडलाइंस
Rajasthan:पढ़ाई में टॉप करने पर सरकारी स्कूल की छात्राओं को मिली हेलीकॉप्टर राइड, खुशी से झूम उठीं बच्चियां - Nagaur News Govt School Students Receive Helicopter Ride For Topping Academics Girls Overj... लॉरेंस गैंग ने रैपर बादशाह को दी धमकी:सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, कहा- इस बार माथे पर मारेंगे गोली - Lawrence Gang Threatens Rapper Badshah 'उतरन' की मासूम इच्छा का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन, उम्र का पड़ाव पार करते ही इतना बदला लुक, देखकर जोगी ठाकुर भी खा जाएं धोखा Meta में फिर शुरू होगा छंटनी का दौर, मार्क जुकरबर्ग ने दिए संकेत, AI खाएगा हजारों की नौकरी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, वाणिज्य मंत्रालय ने 'बातचीत बंद' होने वाले दावे का किया खंडन पठानकोट में गैस किल्लत से लोग परेशान पाकिस्तानी चयनकर्ता को नहीं पच रही बुमराह की सक्सेस, अपने संदिग्ध एक्शन गेंदबाज उस्मान तारिक से कर रहे तुलना Evening news wrap: All Indian crew in Persian Gulf safe, says govt; Centre revokes Sonam Wangchuk’s NSA detention; & more | India News Jehanabad School Mid Day Meal Cooked On Brick Stove Due To Gas Cylinder Shortage - Bihar News पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा:दिल्ली से बिहार जा रही बोलेरो डिवाइडर से टकराई, एक की मौत; पांच लोग घायल - Bolero Crashes Into Divider On Purvanchal Expressway One Dead Five Injured In Azamgarh

आज बढ़ गई सोने की कीमत, फिर 51 हजार के करीब पहुंचा भाव, चांदी भी 62 हजार के पार

सोना और चांदी ग्‍लोबल मार्केट में आज अपने पिछले बंद से ऊपरी भाव पर बिक रहे हैं, जिसका असर भारत में मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज पर भी दिखा. यहां सोने का वायदा भाव बढ़कर 51 हजार के करीब पहुंच गया है, जबकि चांदी का रेट 62 हजार के स्‍तर को पार कर चुका है.

नई दिल्‍ली. ग्‍लोबल मार्केट के दबाव में आज सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है. पिछले तीन सत्र में सोने का भाव टूटने के बाद आज शुरुआत से ही बढ़त बनाई है. सोना एक बार फिर 51 हजार के करीब पहुंच गया है, जबकि चांदी का भाव 62 हजार के ऊपर है.

मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर आज सुबह 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव 60 रुपये तेजी के साथ 50,931 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. इससे पहले सोने का भाव 50,952 पर खुला और मांग में सुधार दिखा. इस दौरान सोने भाव में पिछली कीमत से 0.12 फीसदी की तेजी दिखी. इस सप्‍ताह के शुरुआती चार सत्र में सोने की कीमत नीचे गिरी थी, लेकिन आज ग्‍लोबल मार्केट से मिले संकेतों के बाद इसमें तेजी आई है.

चांदी की चमक में भी इजाफासोने की तर्ज पर आज चांदी के वायदा भाव में भी तेजी गई है. एमसीएक्‍स पर सुबह चांदी का वायदा भाव 319 रुपये बढ़कर 62,112 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया. इससे पहले चांदी 61,980 रुपये के भाव पर खुली और ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. मांग बढ़ने से जल्‍द ही इसके भाव में तेजी आ गई और यह 0.54 फीसदी उछाल के साथ 62 हजार के ऊपर पहुंच गई. चांदी में भी पिछले कुछ सत्रों से गिरावट देखी जा रही थी.

ग्‍लोबल मार्केट में भी दिखा उछालआज सुबह ग्‍लोबल मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है. अमेरिकी बाजार में सुबह सोने का हाजिर भाव 0.07 फीसदी बढ़त के साथ 1,854.19 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया जबकि चांदी की हाजिर कीमत 22.1 डॉलर प्रति औंस रही. इसमें 0.37 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है. ग्‍लोबल मार्केट में भी पिछले कुछ सत्रों से सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही थी.

क्‍यों आई सोने की कीमत में तेजीग्‍लोबल मार्केट में सोने और चांदी की खरीद दोबारा बढ़ती दिख रही है. दरअसल, अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था में खुदरा खर्च की हिस्‍सेदारी बढ़ी है जिससे छोटे निवेशकों में सोने के प्रति आकर्षक एक बार फिर देखा जा रहा है. लोगों को अर्थव्‍यवस्‍था के बेहतर करने की उम्‍मीद भी जगी है, जिससे एक बार फिर सोने की खरीदारी बढ़ने का अनुमान है. ग्‍लोबल मार्केट में डॉलर एक बार फिर कमजोर होता दिख रहा जिसका सीधा लाभ सोने की कीमत को मिला है.

533940cookie-checkआज बढ़ गई सोने की कीमत, फिर 51 हजार के करीब पहुंचा भाव, चांदी भी 62 हजार के पार
Artical

Comments are closed.

Rajasthan:पढ़ाई में टॉप करने पर सरकारी स्कूल की छात्राओं को मिली हेलीकॉप्टर राइड, खुशी से झूम उठीं बच्चियां – Nagaur News Govt School Students Receive Helicopter Ride For Topping Academics Girls Overjoyed With Excitement     |     लॉरेंस गैंग ने रैपर बादशाह को दी धमकी:सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, कहा- इस बार माथे पर मारेंगे गोली – Lawrence Gang Threatens Rapper Badshah     |     ‘उतरन’ की मासूम इच्छा का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन, उम्र का पड़ाव पार करते ही इतना बदला लुक, देखकर जोगी ठाकुर भी खा जाएं धोखा     |     Meta में फिर शुरू होगा छंटनी का दौर, मार्क जुकरबर्ग ने दिए संकेत, AI खाएगा हजारों की नौकरी     |     भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, वाणिज्य मंत्रालय ने ‘बातचीत बंद’ होने वाले दावे का किया खंडन     |     पठानकोट में गैस किल्लत से लोग परेशान     |     पाकिस्तानी चयनकर्ता को नहीं पच रही बुमराह की सक्सेस, अपने संदिग्ध एक्शन गेंदबाज उस्मान तारिक से कर रहे तुलना     |     Evening news wrap: All Indian crew in Persian Gulf safe, says govt; Centre revokes Sonam Wangchuk’s NSA detention; & more | India News     |     Jehanabad School Mid Day Meal Cooked On Brick Stove Due To Gas Cylinder Shortage – Bihar News     |     पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा:दिल्ली से बिहार जा रही बोलेरो डिवाइडर से टकराई, एक की मौत; पांच लोग घायल – Bolero Crashes Into Divider On Purvanchal Expressway One Dead Five Injured In Azamgarh     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088