हेडलाइंस
हार्दिक पांड्या के बेटे संग नई गर्लफ्रेंड हुईं मिंगल, बिताए खूबसूरत पल, होने लगी Ex वाइफ नताशा की तारीफ US waiver row: BJP flags UPA-era cuts in Iranian crude imports | India News Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 7 March 2026 यूपी:बिजली बिल के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की तैयारी, 10 मार्च को संसद में पेश होने की संभावना - Up: Preparations Underway For Nationwide Protest Against Electricity Bill, Likely To Be Presented In ... Uttarakhand Weather:आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में गिरेगा पारा - Uttarakhand Weather Update Light Rain And Snowfall Expected In Mountainous Areas From Today Acid Attack in Gwalior: दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी पर फेंका एसिड, गोद में सो रही बच्ची भी झुलसी Himachal:सीएम सुक्खू बोले- मुझे 70 हजार करोड़ रुपये मिलते तो आज हिमाचल कर्ज मुक्त होता - Cm Sukhu Said – If I Had Received Rs 70 Thousand Crore, Himachal Would Have Been Debt Free Today. ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले कैसी है रैंकिंग, कहां हैं भारत और न्यूजीलैंड की टीमें TRP में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की बादशाहत बरकरार, टॉप 5 में दो नए शोज की हुई एंट्री, 'नागिन 7' का हुआ बंटाधार Bihar News:दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सास-बहू की मौत, मासूम बच्ची गंभीर - Buxar Road Accident Truck Hit Bike Saas Bahu Death Lalganj Dav School

आज मेलबर्न में होगा T20 WC का फाइनल मुकाबला

T20 WC 2022 : इंग्लैंड और पाकिस्तान आईसीसी विश्वकप के फाइनल में रविवार को उसी मैदान पर आमने-सामने होंगे, जहां तीस वर्ष पहले एक-दूसरे से भिड़े थे। 25 मार्च 1992 को उस वक्त वनडे विश्वकप का फाइनल था। इस बार 13 नवंबर को टी-20 का खिताबी मुकाबला है। इमरान खान की कप्तानी में ग्राहम गूच की टीम इंग्लैंड को पाकिस्तान ने 22 रन से हराकर अपना पहला विश्व खिताब जीता था। इस बार इंग्लैंड या पाकिस्तान में से जो भी टीम जीतेगी, उसका यह तीसरा विश्व खिताब होगा।

हालांकि, मौसम विभाग ने फाइनल वाले दिन बारिश का अनुमान जताया है। यदि बारिश न हुई तो यह पक्का है कि क्रिकेट प्रशंसकों को फाइनल में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। ग्रुप चरण में भारत और जिम्बाब्वे से हार के बाद पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी की।

दूसरी ओर इंग्लैंड ने भी ग्रुप चरण में आयरलैंड जैसी कमजोर टीम से हारने के बाद वापसी की है। दोनों ही टीमें सुपर 12 के अपने-अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहीं थी। सेमीफाइनल में पहले नंबर की भारत और न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंची हैं। दुनिया की दूसरे नंबर की इंग्लैंड और तीसरे नंबर की पाकिस्तान की टीमें इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। दोनों ही टीमों में कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।

इतिहास रचने का मौका
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम महान क्रिकेटर इमरान खान (1992 वनडे विश्वकप के विजेता कप्तान) और यूनिस खान (2009 टी-20 विश्वकप के विजेता कप्तान) की सूची में अपना नाम भी दर्ज कराना चाहेंगे। लीग मैच में रन नहीं बनाने वाले बाबर ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाकर लय हासिल की है।

दूसरी ओर, इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर गजब की फॉर्म में हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ एलेक्स हेल्स के साथ मिलकर नाबाद 170 रन की साझेदारी की थी। भारतीय टीम को करारी शिकस्त देने वाले जोस बटलर 30 वर्ष पहले इंग्लैंड को वनडे विश्वकप में पाकिस्तान से मिली हार का बदला इसी मैदान में ही चुकता करना चाहेंगे। बटलर भी पॉल कॉलिंगवुड (2010 टी-20 विश्वकप के विजेता कप्तान) और इयोन मोर्गन (2019 वनडे विश्वकप के विजेता कप्तान) की फेहरिस्त में अपना नाम दर्ज कराना चाहेंगे।

इंग्लैंड या पाकिस्तान में से जो भी टीम खिताब जीतेगी वह वेस्टइंडीज के क्लब में शामिल हो जाएगी। इससे पहले वेस्टइंडीज ही दो बार टी-20 का विश्वकप जीती है। विंडीज ने 2012 और 2016 में यह खिताब जीता था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद।

888430cookie-checkआज मेलबर्न में होगा T20 WC का फाइनल मुकाबला
Artical

Comments are closed.

हार्दिक पांड्या के बेटे संग नई गर्लफ्रेंड हुईं मिंगल, बिताए खूबसूरत पल, होने लगी Ex वाइफ नताशा की तारीफ     |     US waiver row: BJP flags UPA-era cuts in Iranian crude imports | India News     |     Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 7 March 2026     |     यूपी:बिजली बिल के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की तैयारी, 10 मार्च को संसद में पेश होने की संभावना – Up: Preparations Underway For Nationwide Protest Against Electricity Bill, Likely To Be Presented In Parliamen     |     Uttarakhand Weather:आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में गिरेगा पारा – Uttarakhand Weather Update Light Rain And Snowfall Expected In Mountainous Areas From Today     |     Acid Attack in Gwalior: दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी पर फेंका एसिड, गोद में सो रही बच्ची भी झुलसी     |     Himachal:सीएम सुक्खू बोले- मुझे 70 हजार करोड़ रुपये मिलते तो आज हिमाचल कर्ज मुक्त होता – Cm Sukhu Said – If I Had Received Rs 70 Thousand Crore, Himachal Would Have Been Debt Free Today.     |     ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले कैसी है रैंकिंग, कहां हैं भारत और न्यूजीलैंड की टीमें     |     TRP में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की बादशाहत बरकरार, टॉप 5 में दो नए शोज की हुई एंट्री, ‘नागिन 7’ का हुआ बंटाधार     |     Bihar News:दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सास-बहू की मौत, मासूम बच्ची गंभीर – Buxar Road Accident Truck Hit Bike Saas Bahu Death Lalganj Dav School     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088