हेडलाइंस
TRP में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की बादशाहत बरकरार, टॉप 5 में दो नए शोज की हुई एंट्री, 'नागिन 7' का हुआ बंटाधार Bihar News:दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सास-बहू की मौत, मासूम बच्ची गंभीर - Buxar Road Accident Truck Hit Bike Saas Bahu Death Lalganj Dav School Iaf Pilot Death: IAF pilot part of Operation Sindoor among 2 killed in Assam Sukhoi crash | India News Up Police Si City Slip Out:यूपी एसआई भर्ती की सिटी स्लिप, ऐसे जानें कौन से शहर में होगा आपका परीक्षा केंद्र - Up Police Si City Intimation Slip 2026 Out At Uppbpb.gov.in, Link Here To Download; Admit ... Upsc Result:पिरान कलियर में ट्रक चालक की बेटी ने बढ़ाया मान, फैरुज फातिमा ने ऐसे क्रैक की सिविल सेवा परीक्षा - Upsc Result 2025 Truck Driver Daughter Fairuz Fatima From Roorkee Become Ias Ujjain News: Baba Mahakal Decorated With Moon And Bel Leaves; Thousands Gather For Bhasma Aarti - Madhya Pradesh News Himachal:नए सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शुरू होंगे स्नातक पाठ्यक्रम, शिक्षकों के 389 पद भरेंगे - Undergraduate Courses Will Commence In The New Session In Accordance With The Nep, 389 Tea... सूर्यकुमार यादव ने रन चेज के वक्त हैरी ब्रूक से आखिर क्या पूछा था, भारतीय कप्तान ने अब किया खुलासा 'इतने बड़े कपड़े', निया शर्मा बन कृष्णा अभिषेक ने की मस्ती, एक्ट्रेस के कपड़ों का उड़ाया मजाक बिना कोचिंग पढ़े रचा इतिहास Upsc में इस्तित्व का कमाल! 50वां स्थान प्राप्त कर गाड़े झंडे - Uncoached, Isitva Created History By Securing 50th Position In The Upsc Exam.

आदमपुर में कांग्रेस की हार के बाद दबाव में हुड्डा,  शैलजा ने बोला हमला 

नई दिल्ली। हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में एक बार फिर घमासान शुरू हो गया है। कुछ महीने पहले हुड्डा कैंप के दबाव की वजह से प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ने को मजबूर हुईं कुमारी शैलजा ने मोर्चा खोल दिया है। दलित नेता शैलजा ने हुड्डा कैंप पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव में प्रचार की कमान तो एक ही परिवार के हाथ में थी। इस चुनाव में ऐसा लगा कि एक ही परिवार चुनाव लड़ रहा है। कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस कहीं से भी राष्ट्रीय पार्टी जैसी नहीं दिखी, जिसमें सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो।उनका बयान हार के ठीक एक दिन बाद सामने आया। आदमपुर सीट के उपचुनाव की कमान भूपिंदर सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंदर हुड्डा के हाथों में थी। कैंडिडेट भी हुड्डा कैंप के जयप्रकाश को बनाया गया था। कुमारी शैलजा ने कहा चुनाव में उम्मीदवार सेलेक्शन से लेकर प्रचार तक में ऐसा लगा कि यह एक परिवार का मसला है। पूरी पार्टी कहीं नहीं दिखी। खट्टर सरकार से लोग नाराज हैं, लेकिन उसके बाद भी कांग्रेस को हार मिली तो इसकी वजह यही रही है। बता दें कि कुमारी शैलजा से अध्यक्ष के तौर पर इस्तीफा लेकर हाईकमान ने हु्ड्डा कैंप के नेता उदयभान को मौका दिया है। यही नहीं हुड्डा को महत्व मिलने से नाराज होकर ही कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का फैसला लिया। उन्हीं के इस्तीफे से खाली आदमपुर सीट से उनके बेटे भव्य बिश्नोई को भाजपा के टिकट पर जीत मिली है।उधर, भूपिंदर हुड्डा ने इस मसले पर शैलजा के आरोपों का जवाब नहीं दिया है। हुड्डा ने कहा इन चुनाव नतीजों में भले ही भाजपा जीत गई है, लेकिन उसका वोट कम हुआ है। हुड्डा ने कहा कि इसी सीट पर 2014 के विधानसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई की पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस ने चुनाव जीता था। तब कांग्रेस को महज 10 हजार वोट ही मिले थे। लेकिन इस बार कांग्रेस का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और 50 हजार वोट मिले हैं। वहीं भाजपा और बिश्नोई मिलकर भी करीबी अंतर से ही जीत हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से तमाम दावे किए जा रहे थे, लेकिन वह 4 हजार वोट भी नहीं पा सकी। इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल को भी 5,000 से कम वोट मिले। हुड्डा ने कहा कि इससे पता चलता है कि भाजपा का मुकाबला हरियाणा में सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है।

880550cookie-checkआदमपुर में कांग्रेस की हार के बाद दबाव में हुड्डा,  शैलजा ने बोला हमला 
Artical

Comments are closed.

TRP में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की बादशाहत बरकरार, टॉप 5 में दो नए शोज की हुई एंट्री, ‘नागिन 7’ का हुआ बंटाधार     |     Bihar News:दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सास-बहू की मौत, मासूम बच्ची गंभीर – Buxar Road Accident Truck Hit Bike Saas Bahu Death Lalganj Dav School     |     Iaf Pilot Death: IAF pilot part of Operation Sindoor among 2 killed in Assam Sukhoi crash | India News     |     Up Police Si City Slip Out:यूपी एसआई भर्ती की सिटी स्लिप, ऐसे जानें कौन से शहर में होगा आपका परीक्षा केंद्र – Up Police Si City Intimation Slip 2026 Out At Uppbpb.gov.in, Link Here To Download; Admit Card On 11 March     |     Upsc Result:पिरान कलियर में ट्रक चालक की बेटी ने बढ़ाया मान, फैरुज फातिमा ने ऐसे क्रैक की सिविल सेवा परीक्षा – Upsc Result 2025 Truck Driver Daughter Fairuz Fatima From Roorkee Become Ias     |     Ujjain News: Baba Mahakal Decorated With Moon And Bel Leaves; Thousands Gather For Bhasma Aarti – Madhya Pradesh News     |     Himachal:नए सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शुरू होंगे स्नातक पाठ्यक्रम, शिक्षकों के 389 पद भरेंगे – Undergraduate Courses Will Commence In The New Session In Accordance With The Nep, 389 Teaching Posts Will Be     |     सूर्यकुमार यादव ने रन चेज के वक्त हैरी ब्रूक से आखिर क्या पूछा था, भारतीय कप्तान ने अब किया खुलासा     |     ‘इतने बड़े कपड़े’, निया शर्मा बन कृष्णा अभिषेक ने की मस्ती, एक्ट्रेस के कपड़ों का उड़ाया मजाक     |     बिना कोचिंग पढ़े रचा इतिहास Upsc में इस्तित्व का कमाल! 50वां स्थान प्राप्त कर गाड़े झंडे – Uncoached, Isitva Created History By Securing 50th Position In The Upsc Exam.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088