हेडलाइंस
लॉरेंस गैंग ने रैपर बादशाह को दी धमकी:सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, कहा- इस बार माथे पर मारेंगे गोली - Lawrence Gang Threatens Rapper Badshah 'उतरन' की मासूम इच्छा का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन, उम्र का पड़ाव पार करते ही इतना बदला लुक, देखकर जोगी ठाकुर भी खा जाएं धोखा Meta में फिर शुरू होगा छंटनी का दौर, मार्क जुकरबर्ग ने दिए संकेत, AI खाएगा हजारों की नौकरी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, वाणिज्य मंत्रालय ने 'बातचीत बंद' होने वाले दावे का किया खंडन पठानकोट में गैस किल्लत से लोग परेशान पाकिस्तानी चयनकर्ता को नहीं पच रही बुमराह की सक्सेस, अपने संदिग्ध एक्शन गेंदबाज उस्मान तारिक से कर रहे तुलना Evening news wrap: All Indian crew in Persian Gulf safe, says govt; Centre revokes Sonam Wangchuk’s NSA detention; & more | India News Jehanabad School Mid Day Meal Cooked On Brick Stove Due To Gas Cylinder Shortage - Bihar News पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा:दिल्ली से बिहार जा रही बोलेरो डिवाइडर से टकराई, एक की मौत; पांच लोग घायल - Bolero Crashes Into Divider On Purvanchal Expressway One Dead Five Injured In Azamgarh Uttarakhand:वनाग्नि की बढ़ रही चुनौती, 27 दिन में 73 घटनाएं, कुमाऊं में जंगल जले, विभाग की वेबसाइट पर शून्य - Growing Challenge Of Forest Fires 73 Incidents In 27 Days Forests Ablaze In Kumaon Uttarak...

आधी रात को कलेक्टर और संसदीय सचिव के साथ अस्पताल पहुंची निरीक्षण टीम के सदस्य ने की पिटाई, आहत डॉक्टरों ने बीएमओ को दिया इस्तीफा

कलेक्टर ने गठित की जांच कमेटी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

अजय सूर्यवंशी, जशपुर। जिले के दुलदुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आधी रात को कलेक्टर रितेश अग्रवाल और संसदीय सचिव यूडी मिंज के साथ आई निरीक्षण टीम के अस्पताल के डॉक्टरों से मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना से आहत होकर अस्पताल के 2 डॉक्टरों ने रात को ही बीएमओ को अपना त्यागपत्र देते हुए इसे सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया है. इस्तीफे के साथ डॉक्टरों ने उनके साथ हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया में वायरल कर कार्रवाई की मांग की है.

अस्पताल के डॉक्टर महेश्वर माणिक और नीतीश सोनवानी द्वारा दुलदुला बीएमओ को दिए इस्तीफे में लिखा है कि कलेक्टर और संसदीय सचिव रात लगभग 12 बजे अस्पताल निरीक्षण के लिए आये थे. निरीक्षण टीम के कुछ लोग नशे में धुत्त थे, जिन्होंने उनके साथ मार-पीट और धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया. इस घटना से अपमानित होकर त्यागपत्र दे रहे हैं. डॉक्टरों ने मार-पीट और धक्का-मुक्की के कैमरे में कैद सीन का फुटेज भी वायरल किया गया है, जिसमें एक काले रंग का टी शर्ट पहने युवक दौड़ कर आता है, और डॉक्टर को पीछे से मारता है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉक्टर निशांत सोनवानी से मीडिया से दूरभाष में बातचीत करते हुए बताया कि उनके साथ मार पीट करने वाले नशे में थे .यह पूछे जाने पर कि क्या मारपीट कलेक्टर और संसदीय सचिव की मौजूदगी में हुई उन्होंने बताया कि उन्हें ठीक से पता नहीं है सम्भवतः कलेक्टर और संसदीय सचिव उस वक्त निरीक्षण करके जा चुके थे . उनके जाने के बाद निरीक्षण टीम के कुछ लोग अस्पताल में ही रुक गए और फिर जो हुआ वो सीसीटीवी में कैद है.

कलेक्टर ने जांच टीम की गठित

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद दुलदुला की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित किया है. टीम मौके पर जाकर जांच करेगी और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

528610cookie-checkआधी रात को कलेक्टर और संसदीय सचिव के साथ अस्पताल पहुंची निरीक्षण टीम के सदस्य ने की पिटाई, आहत डॉक्टरों ने बीएमओ को दिया इस्तीफा
Artical

Comments are closed.

लॉरेंस गैंग ने रैपर बादशाह को दी धमकी:सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, कहा- इस बार माथे पर मारेंगे गोली – Lawrence Gang Threatens Rapper Badshah     |     ‘उतरन’ की मासूम इच्छा का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन, उम्र का पड़ाव पार करते ही इतना बदला लुक, देखकर जोगी ठाकुर भी खा जाएं धोखा     |     Meta में फिर शुरू होगा छंटनी का दौर, मार्क जुकरबर्ग ने दिए संकेत, AI खाएगा हजारों की नौकरी     |     भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, वाणिज्य मंत्रालय ने ‘बातचीत बंद’ होने वाले दावे का किया खंडन     |     पठानकोट में गैस किल्लत से लोग परेशान     |     पाकिस्तानी चयनकर्ता को नहीं पच रही बुमराह की सक्सेस, अपने संदिग्ध एक्शन गेंदबाज उस्मान तारिक से कर रहे तुलना     |     Evening news wrap: All Indian crew in Persian Gulf safe, says govt; Centre revokes Sonam Wangchuk’s NSA detention; & more | India News     |     Jehanabad School Mid Day Meal Cooked On Brick Stove Due To Gas Cylinder Shortage – Bihar News     |     पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा:दिल्ली से बिहार जा रही बोलेरो डिवाइडर से टकराई, एक की मौत; पांच लोग घायल – Bolero Crashes Into Divider On Purvanchal Expressway One Dead Five Injured In Azamgarh     |     Uttarakhand:वनाग्नि की बढ़ रही चुनौती, 27 दिन में 73 घटनाएं, कुमाऊं में जंगल जले, विभाग की वेबसाइट पर शून्य – Growing Challenge Of Forest Fires 73 Incidents In 27 Days Forests Ablaze In Kumaon Uttarakhand News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088