हेडलाइंस
Dehradun:मातृ संस्कार समागम के समापन में पहुंचे सीएम धामी, बोले- माता ही हमारे संस्कारों की निर्माता - Dehradun Cm Dhami Reached Conclusion Of Mother Sanskar Sammelan, Said - Mother Is The Creator Of ... दिल्ली के अस्पताल से नवजात चोरी, CCTV में कैद हुई महिला Vidisha News:सोशल मीडिया ने बना दी जोड़ी, विदिशा में तीन फीट की दुल्हन और चार फीट के दूल्हे ने रचाई शादी - 3 Feet Bride And A 4 Feet Groom Got Married In Vidisha Rajasthan Panchayat Election: परिसीमन चुनौती सुप्रीम कोर्ट से हुई खारिज, 15 अप्रैल तक पंचायत चुनाव संभव Polangi Murder Case:तलवार से काटकर की थी दोनों भाइयों की हत्या, पुलिस ने बरामद किया हथियार - Two Brothers Were Murdered By Cutting Them With A Sword In Polangi Village पाकिस्तान पर मंडरा रहे संकट के बादल, सुपर 8 का ये बन रहा है सिनेरिया और समीकरण 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिरा की पर-परदादी कहां हैं आजकल? अब कर रही हैं ये काम दूध में क्या मिलाकर लगाएं, कि नेचुरल स्क्रब बन जाए, दोगुना बढ़ जाएगा त्वचा का निखार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैकों की सैलरी कितनी है? जानें टोटल नेटवर्थ, रह चुके हैं इन्वेस्टमेंट बैंकर 241 Delhi roads to be revamped by 2026-end; wall-to-wall carpeting to enhance lifespan: CM | India News

आप जिलाध्यक्ष के परिजनों समेत 14 पर केस दर्ज; शहर में निकाला रोष मार्च

कपूरथला: कपूरथला के गुरुद्वारा में छानबीन के लिए पहुंची पुलिस।पंजाब के कपूरथला शहर में एक ऐतिहासिक धार्मिक स्थल पर कब्जा करने और तोड़फोड़ करने के आरोप में सिटी पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के जिला प्रधान गुरपाल पाल सिंह इंडियन के माता-पिता व भाई सहित 6 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। विवाद 2 दिन पुराना बताया गया है। पुलिस अधिकारियों और कुछ बुद्धिजीवियों ने विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। लेकिन जब कोई बात नहीं बनी तो शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को शहर में मामले को लेकर रोष मार्च भी निकाला गया।गुरुद्वारे में लड़ाई झगड़े की मिली थी सूचनाजानकारी अनुसार गुरुद्वारा साहिब बाविया सेवा सोसायटी कपूरथला के प्रधान उज्जल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 जून को रात 9 बजे उसे जगीर सिंह सिद्धू निवासी अर्बन एस्टेट का फोन आया। उसे बताया कि गुरुद्वारा साहिब में 13-14 लोग आए हैं। इनमें मनजीत बहादुर सिंह बावा, दविंदरपाल कौर, वीर कमलजीत सिंह बावा निवासी मोहल्ला साहिबजादा फतेह सिंह नगर कार में सवार होकर पहुंचे हैं। जबकि मनमोहन सिंह वालिया वासी शेखूपुर रोड, परमजीत सिंह निवासी गुरु नानक नगर, सुरजीत सिंह उर्फ विक्की निवासी सीनपुरा भी उनके साथ हैं और लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं।कपूरथला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोष मार्च निकाला गया।ग्रंथी को बनाया बंधक, रिकॉर्ड कब्जायाप्रधान उज्जल सिंह ने कहा कि सूचना मिलते के बाद रात 9:30 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। जहां पर उन्होंने देखा कि उक्त लोगों में मनजीत बहादुर बावा व वीर कमलजीत सिंह बावा ने हाथों में किरपान पकड़ी हुई थी। जबकि दविंदरपाल कौर ने गुरुद्वारा साहिब के अंदर आकर ग्रंथी कर्मजीत सिंह से गुरुद्वारा साहिब की चाबियां व मोबाइल ले लिया था। उसके बाद ग्रंथी कर्मजीत सिंह को उक्त लोगों ने अपने 7-8 अज्ञात साथियों के साथ मिल कर कमरे में बंद कर दिया और गुरुद्वारा साहिब के कार्यालय में रखे 27 हजार 650 रुपए व सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को भी चोरी कर ली। उक्त सभी आरोपियों ने गुरुद्वारा साहिब के कार्यालय के रिकार्ड पर भी कब्जा कर लिया।दोनों पक्षों में नहीं हुआ समझौताइन सभी आरोपियों ने किसी व्यक्ति की शह पर इस घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद दोनों पक्षों में अब तक समझौते की बात होती रही, लेकिन किसी कारण समझौता नहीं हुआ। सिटी थाना पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब बाविया सेवा सोसायटी रजि के प्रधान उज्जल सिंह की शिकायत पर 6 लोगों को नामजद करते हुए 14 के खिलाफ धारा 458, 342, 380, 427, 148, 149 व 120बी आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।FIR में इनके नाममामले में नामजद मनजीत बहादुर सिंह बावा, दविंदरपाल कौर, वीर कमलजीत सिंह बावा, मनमोहन सिंह, परमजीत सिंह व सुरजीत सिंह उर्फ विक्की शामिल है। यहां यह भी बता दें कि मनजीत बहादुर सिंह बाबा कथा दविंदर पाल कौर आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान गुरपाल पाल सिंह इंडियन के माता-पिता है तथा वीर कमलजीत सिंह बाबा उसके छोटा भाई हैं। वही सुजीत सिंह उर्फ विक्की आम आदमी पार्टी में सक्रिय युवा नेता हैं।शहर में निकाला रोष मार्चकपूरथला के गुरुद्वारा साहिब बाविया पर कब्जा करने के प्रयास से लोगों में रोष है। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को शहर में रोष मार्च भी निकाला गया। इसमें सभी धर्मों के लोगों को आमंत्रित किया गया था। लोगों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

569740cookie-checkआप जिलाध्यक्ष के परिजनों समेत 14 पर केस दर्ज; शहर में निकाला रोष मार्च
Artical

Comments are closed.

Dehradun:मातृ संस्कार समागम के समापन में पहुंचे सीएम धामी, बोले- माता ही हमारे संस्कारों की निर्माता – Dehradun Cm Dhami Reached Conclusion Of Mother Sanskar Sammelan, Said – Mother Is The Creator Of Your Samskara     |     दिल्ली के अस्पताल से नवजात चोरी, CCTV में कैद हुई महिला     |     Vidisha News:सोशल मीडिया ने बना दी जोड़ी, विदिशा में तीन फीट की दुल्हन और चार फीट के दूल्हे ने रचाई शादी – 3 Feet Bride And A 4 Feet Groom Got Married In Vidisha     |     Rajasthan Panchayat Election: परिसीमन चुनौती सुप्रीम कोर्ट से हुई खारिज, 15 अप्रैल तक पंचायत चुनाव संभव     |     Polangi Murder Case:तलवार से काटकर की थी दोनों भाइयों की हत्या, पुलिस ने बरामद किया हथियार – Two Brothers Were Murdered By Cutting Them With A Sword In Polangi Village     |     पाकिस्तान पर मंडरा रहे संकट के बादल, सुपर 8 का ये बन रहा है सिनेरिया और समीकरण     |     ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिरा की पर-परदादी कहां हैं आजकल? अब कर रही हैं ये काम     |     दूध में क्या मिलाकर लगाएं, कि नेचुरल स्क्रब बन जाए, दोगुना बढ़ जाएगा त्वचा का निखार     |     फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैकों की सैलरी कितनी है? जानें टोटल नेटवर्थ, रह चुके हैं इन्वेस्टमेंट बैंकर     |     241 Delhi roads to be revamped by 2026-end; wall-to-wall carpeting to enhance lifespan: CM | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088