लुधियाना: भाजपा नेता हनी बेदी के खिलाफ धरना देते जनकपुरी निवासी।पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को ACP सेंट्रल दफ्तर के बाहर जनकपुरीवासियों ने धरना दिया। लोगों का आरोप है कि जनकपुरी में 25 से 30 साल पहले जिस जमीन पर मंदिर बना था, उस पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। पूर्व विधायक स्व. हरीश बेदी के बेटे हनी बेदी पर कब्जा करने वालों का साथ देने का आरोप लग रहा है। लोगों का आरोप है कि मामले में कई बार चौकी जनकपुरी पुलिस को जानकारी दी लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।ACP सेंट्रल दफ्तर के बाहर धरना दे रहे विशाल ने कहा कि जनकपुरी में 25 साल पहले बना राधा रानी का मंदिर है। मंदिर की जगह मोहल्ले के लोगों ने चंदा इक्ट्ठा कर साध्वी को दिलवाई थी। विशाल के मुताबिक करीब 10 से 15 साल तक मंदिर में सब व्यवस्थित था। साध्वी की मौत के बाद कई साल से मंदिर बंद है। कई बार बीच में कई लोगों ने मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की।मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध कर रोक दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब कुछ साल बाद भाजपा नेता हनी बेदी कुछ लोगों को मंदिर की जमीन पर कब्जा करवा रहा है। मोहल्ले के लोगों ने इसके विरोध में अदालत की शरण ली है।पुलिस भी इस मामले में लोगों की सुनवाई नहीं कर रही। इस कारण शुक्रवार को ACP सेंट्रल के दफ्तर के बाहर धरना दिया गया।वृंदावन के पंडित कर रहे दावामहिला किरण, लवली ने बताया कि ACP दफ्तर से बाहर निकलते ही हनी बेदी ने मोहल्ले की महिलाओं को गालियां दी और मंदिर के लिए अभद्र शब्द इस्तेमाल किए। महिलाओं ने हनी बेदी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 2 में शिकायत दर्ज करवाई है। वासदेव गुप्ता ने कहा कि मंदिर की साफ-सफाई करवा कर देखभाल की जा रही थी। हनी बेदी और वृंदावन के एक पंडित आकर मंदिर की जगह को कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पंडित कह रहे हैं कि जगह उनकी है तो फिर यहां आकर क्यों नहीं रह रहे। मंदिर की जगह को भूमाफिया के हाथों बिकने नहीं दिया जाएगा।बेदी का इनकार, पुलिस बोली-कार्रवाई होगीवहीं, हनी बेदी ने कहा कि मोहल्ले के लोग उस जगह पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। जिस व्यक्ति का यह मकान है, उसकी रजिस्ट्री और बाकी के सभी कागजात उनके पास हैं। हनी बेदी ने कहा कि जहां तक बात गाली गलौज की है तो उन्होंने किसी महिला के लिए ऐसे शब्द नहीं कहे। ACP सेंट्रल रमनदीप भुल्लर ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। इलाके के लोगों की पूरी सुनवाई की जा रही है, मामले में जो भी बनती कार्रवाई होगी की जाएगी।


Comments are closed.