50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: Eight Year Old Girl Gang Raped In Purnea, Two Boys Did Dirty Work: Bihar Police Investigation - Amar Ujala Hindi News Live Shamli: 170 Crores Frozen In 30 Accounts, Nawab Who Runs A Medical Store Became The Owner Of The Hospital - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand State Gst Team Raided Dehradun Railway Station Read All Updates In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Aap Mp Raghav Chadha Responded To Finance Minister Nirmala Sitharaman Statement - Amar Ujala Hindi News Live Shahdol News: धनपुरी में फैला पीलिया, एक महीने में 50 से अधिक मरीज सामने आए, सीएमएचओ ने जांच के लिए बनाई टीम Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime And Other News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Maharashtra:शाह बोले- पूरे महाराष्ट्र में जल्द लागू हों नए आपराधिक कानून; ... Sirohi: खेलते हुए 100 फीट गहरे कुएं में गिरा 4 साल का मासूम, डूबने से मौत, 4 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव Haryana: करनाल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली बोले, निकाय चुनाव में कांग्रेस को जीरो पर आउट हो हमारा लक्ष्य Kangana Ranaut Cafe The Mountain Story Started In Preeni Manali Both Veg And Non-veg Available - Amar Ujala Hindi News Live बैडमिंटन एशिया मिक्सड चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम का सफर हुआ खत्म, क्वार्टर फाइनल में मिली जापान से हार

इंदौर गौरव दिवस को लेकर कांग्रेस ने जताया विरोध…इंदौर की प्रतिभाओं की उपेक्षा के विरोध में कांग्रेस का आक्रमक प्रदर्शन… बाणगंगा थाने पर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश महोदय एवं डी आई जी को दिया ज्ञापन..

इंदौर। इंदौर गौरव उत्सव में इंदौर की प्रतिभाओं की उपेक्षा किए जाने के खिलाफ इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में मंगलवार को  बाणगंगा थाने पर आक्रमक आंदोलन प्रदर्शन,नारेबाजी की गई।  इसके तहत दोपहर में बाणगंगा थाने पर जिलाधीश मनीष सिंह एवं एडिशनल पुलिस कमिश्नर मनीष कपूरिया को मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन ।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में विधायक जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला, विधायक विशाल पटेल,पंडित कृपाशंकर शुक्ला,अश्विन जोशी,राजेश चौकसे,सुरजीत चड्डा,चिंटू चौकसे,दीपू यादव, गिरधर नागर,के साथ कांग्रेस संगठन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाना बाणगंगा पर आक्रामक प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  नेताद्वय का आरोप था कि इंदौर गौरव उत्सव में दूसरे प्रदेश की प्रतिभा को कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बुलाते हुए इंदौर में जन्मी और इंदौर में काम करने वाली प्रतिभाओं को राज्य सरकार व जिला प्रशासन के द्वारा नजरअंदाज किया गया है । जिससे इंदौर की प्रतिभाशाली कलाकारो में गहरा रोष है। प्रशासन द्वारा आयोजित गौरव दिवस उनके लिये अपमान दिवस साबित हो रहा है। क्योंकि एक तरफ जहां बाहरी कलाकारों को आयोजन समिति लाखो रुपए खर्च करते हुए इंदौर बुला रही है।  वहीं दूसरी तरफ इंदौर की प्रतिभाओं को भाजपा और उनके अधिकारियों ने नजरंदाज करते हुए शामिल तक नही किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया की वह इंदौर की बेटी पलक मुछाल का इंदौर एयरपोर्ट से राजबाड़ा तक रोड शो करना चाहते थे। लेकिन प्रशासन ने द्वेषपूर्ण रवैया अपनाते हुए कांग्रेस को यह रोड शो करने की अनुमति तक नहीं दी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, विधायक संजय शुक्ला,जीतू पटवारी, विशाल पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृपाशंकर शुक्ला,राजेश चौकसे,गिरधर नागर, सुरजीत चढ्ढा, चिंटू चौकसे, दीपू यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीटा डागरे,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जया तिवारी, अमित चौरसिया, सहित अन्य नेताओं ने इस दौरान जमकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री पर उनकी ही इंदौरी भांजियो को अपमानित करने का आरोप भी लगाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने आरोप लगाया की कांग्रेस हमेशा शहरहित की और सकारात्मक राजनीतिक करते हुए सरकार,जिला प्रशासन को सहयोग करते आई है। फिर कोरोना काल हो या शहर में अन्य कोई विपदा हो या जनभागीदारी का मुद्दा। लेकिन कांग्रेस पार्टी से जुड़े जनप्रतिनिधियों का भाजपा सरकार, जिला प्रशासन हमेशा अपमान करते आए है। लेकिन अब यह अपमान बर्दाश्त से बाहर होता जा रहा है। क्योंकि अब सवाल जनता और इंदौर की प्रतिभाओं का है। लिहाजा कांग्रेस और जनता अब ऐसी गलतियों को माफ नही करेगी। शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने जिलाधीश महोदय से कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय की मांग भी की गई। विधायक संजय शुक्ला ने कलेक्टर मनीष सिंह  और एडिशनल पुलिस कमिश्नर मनीष कपूरिया, डीसीपी धर्मेंद्र भदौरिया से चर्चा में कहा की जिस तरह इंदौर नगर निगम कांग्रेस विधायकों की उपेक्षा करते हुए गौरव दिवस विज्ञापनों से उन्हे गायब कर रहा है। इसका जवाब इंदौर की जनता आने वाले चुनावों में भाजपा को देंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर शुक्ला ने अधिकारियों को चेताया की कांग्रेस कभी भी जनता के हित में विरोध करने में पीछे नहीं रही है न ही रहेगी। फिर अधिकारी लाठियां ही क्यों न भांजे। जनता के मुद्दो को लेकर कांग्रेस संगठन हमेशा मैदान में खड़ी रही थी और रहेगी। कांग्रेस नेताओ ने अधिकारियों को इतिहास याद दिला दिया की किस तरह से जनहित के मुद्दो पर कांग्रेस हर वक्त अधिकारियों और भाजपा से लड़ीं है। इधर विधायक जीतू पटवारी ने इंदौर गौरव दिवस को भाजपा गौरव दिवस करार देते हुए कहा की मुख्यमंत्री सभी विधायकों के होते न की सिर्फ एक पार्टी के। इससे जनता में भाजपा गलत संदेश दे रही है। और एकजुटता भी इससे प्रभावित हो रही है। क्योंकि कांग्रेस इंदौर गौरव दिवस का नही बल्कि जिस तरह भाजपा मनमानी और उपेक्षा कर रही है वह इसका विरोध कर रहे है  पटवारी ने कलेक्टर मनीष सिंह को शिकायत करते हुए मांग रखी थी की वह विधायक संजय शुक्ला की मुख्यमंत्री से भेंट करवाए ताकि गौरव दिवस के नाम पर जो उनकी ही इंदौरी भांजियो को अपमानित किया गया है। उसे लेकर विधायक संजय शुक्ला आपत्ति जता सके।

आयोजन में मुख्यरूप से संतोष गौतम,अनिल यादव, कॉमरेड राजेश शर्मा,ठाकुर जितेंद्र सिंह,अनिल शुक्ला, प्रेम खडायता,मनजीत भाटिया,प्रमोद द्विवेदी,पूर्व पार्षद अनवर दस्तक,अन्साफ़ अंसारी,अनवर कादरी,सर्वेश तिवारी,सरवर खान,भूपेंद्र चौहान,रफीक खान,सादिक खान,इम्तियाज बेलिम,प्रवक्ता शहर कांग्रेस अमित चौरसिया,धर्मेंद्र गेंदर,टंटू शर्मा,जीतू शर्मा,राकेश गोहर,शादाब खान,युवा कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष स्वप्निल कांबले, तत्सम भट,सेवा दल अध्यक्ष मुकेश यादव,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जया तिवारी,जिला अध्यक्ष रीटा डांगरे,किरण जिरेती, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष राजेश यादव,अनूप शुक्ला, विवेक खंडेलवाल,धर्मेन्द्र गेंदर,लच्छू मिमरोट, शावेज खान,दीपू चौहान,पुखराज राठौर,अभिषेक करोसिया,अतीत गोहर,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

553300cookie-checkइंदौर गौरव दिवस को लेकर कांग्रेस ने जताया विरोध…इंदौर की प्रतिभाओं की उपेक्षा के विरोध में कांग्रेस का आक्रमक प्रदर्शन… बाणगंगा थाने पर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश महोदय एवं डी आई जी को दिया ज्ञापन..
Artical

Comments are closed.

Bihar News: Eight Year Old Girl Gang Raped In Purnea, Two Boys Did Dirty Work: Bihar Police Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shamli: 170 Crores Frozen In 30 Accounts, Nawab Who Runs A Medical Store Became The Owner Of The Hospital – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand State Gst Team Raided Dehradun Railway Station Read All Updates In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Aap Mp Raghav Chadha Responded To Finance Minister Nirmala Sitharaman Statement – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shahdol News: धनपुरी में फैला पीलिया, एक महीने में 50 से अधिक मरीज सामने आए, सीएमएचओ ने जांच के लिए बनाई टीम     |     Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime And Other News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live – Maharashtra:शाह बोले- पूरे महाराष्ट्र में जल्द लागू हों नए आपराधिक कानून; Cm फडणवीस ने कहा     |     Sirohi: खेलते हुए 100 फीट गहरे कुएं में गिरा 4 साल का मासूम, डूबने से मौत, 4 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव     |     Haryana: करनाल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली बोले, निकाय चुनाव में कांग्रेस को जीरो पर आउट हो हमारा लक्ष्य     |     Kangana Ranaut Cafe The Mountain Story Started In Preeni Manali Both Veg And Non-veg Available – Amar Ujala Hindi News Live     |     बैडमिंटन एशिया मिक्सड चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम का सफर हुआ खत्म, क्वार्टर फाइनल में मिली जापान से हार     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088