
हेयर ऑयल
हर कोई अपने बाल घने और मज़बूत करना चाहता है। सुंदर बाल खूबसूरती में भी चार-चांद लगा देते हैं। घने और लंबे बालों के लिए ज़रूरी है बालों की जड़ों का मजबूत होना। इस पर जल्दी कोई ध्यान नहीं देता है, नतीजा बाल कमजोर होकर गिरने लगते हैं। चलिए जानते हैं किन ऑयल की मदद से आप अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं?
बालों को जड़ से मजबूत बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स:
-
नारियल तेल: अपने बालों को लंबा, घना और मुलायम बनाने के लिए नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाएं। आप नारियल तेल को कैस्टर ऑयल, करी पत्ता, मेथी, केला, दही, नींबू या चावल के पानी के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गुनगुने तेल की स्कैल्प मसाज करें और रात भर लगाकर सुबह धो लें, इससे बालों की ग्रोथ और मजबूती बढ़ती है, वे मुलायम और चमकदार बनते हैं।
-
प्याज का रस है फायदेमंद: बालों की जड़ों को मजबूत, और बालों को लंबा, घना और मुलायम बनाने के लिए प्याज का रस बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद सल्फर बालों की जड़ों में रक्त संचार बढ़ाकर केराटिन उत्पादन में मदद करता है। इसे लगाने के लिए प्याज का रस निकालकर स्कैल्प पर लगाकर 30-45 मिनट बाद धो लें।
-
अरंडी तेल करता है जादू की तरह काम: हफ्ते में दो बार बालों में अरंडी के तेल से मालिश करें। यह बालों को झड़ने से रोकता है। सोने से पहले रात को मालिश करें। इससे बालों को हर तरह का पोषण मिलता है। अरंडी के तेल में विटामिन ई का कैप्सूल तोड़कर मिलाए और उसे सिर में लगा लें। ये बालों को मज़बूत बनाता है।
एलोवेरा भी है फायदेमंद:
इन ऑयल के अलावा आप अपने हेयर केयर रूटीन में एलोवेरा को भी शामिल करें। इसमें मौजूद एंजाइम स्कैल्प को साफ करते हैं, बालों के रोमछिद्रों को उत्तेजित करते हैं और नमी प्रदान करते हैं, जिससे बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं. इसे नारियल तेल या दही के साथ मिलाकर लगाना और भी असरदार है। एलोवेरा में अंड़ा मिलाकर लगाने से बालों में मज़बूती और शाइनिंग आती है।


Comments are closed.