हेडलाइंस
Punjab:नशे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पांच भाइयों की ओवरडोज से मौत; पिता ने सड़क हादसे में तोड़ा था दम - Five Brothers Die Of Drug Overdose In Punjab 'Must take pledge to end hooliganism in Gujarat': Arvind Kejriwal at regional booth worker conference | India News Police Lathicharged Shopkeepers, Municipal Commissioner Demolished Four Shops On Court Orders - Bihar News Mau: निजामुद्दीनपुर मुहल्ला में धर्मांतरण करा रहे आठ लोग गिरफ्तार...नशीले पदार्थ, बाइबिल बरामद अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ:ज्योतिष विधा के गूढ़ रहस्यों पर होगा मंथन, सवाल भी पूछ सकेंगे, जल्द कराएं पंजीकरण - Amar Ujala Jyotish Mahakumbh In Dehradun In-depth Discussion On Profound Mysteries Of Astr... Mp Ias Transfers:वरिष्ठ सचिवों पर मुख्यमंत्री का भरोसा, प्रशासनिक कमी के बीच नई टीम को बड़ी जिम्मेदारी - Mp News: Chief Minister Places Trust In Senior Secretaries, Giving The New Team Significant Res... Maharashtra:पार्षदों से मिलने होटल पहुंचे शिंदे; कहा- महायुति से होगा Bmc का मेयर, शिवसेना यूबीटी को भी घेरा - Maharashtra Politics Shinde Reached Hotel Meet Corporators Says Bmc Mayor From Mahayuti A... Grand Hindu Conference Organized In Kelwara To Mark Completion Of 100 Years Of Rss - Baran News अभिषेक शर्मा की तरह अब नीतीश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया पर्ची सेलिब्रेशन, साथी खिलाड़ी भी रह गए हैरान, देखें VIDEO 'लोग बर्बाद करना चाहते हैं...', गोविंदा की पत्नी ने लगाए थे कई अफेयर के आरोप, अब स्टार ने दी सफाई, बोले- ये बड़े षड़यंत्र का हिस्सा

इस्लामाबाद आजादी मार्च में हिंसा, 6 की मौत, इमरान का सरकार को 6 दिन का अल्टीमेटम

Violence in Pakan: गुरुवार को इमरान ने शहबाज सरकार को छह दिन का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस दौरान चुनाव की घोषणा नहीं की तो पूरा देश इस्लामाबाद कूच करेगा.

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में जल्दी चुनाव को लेकर पूर्व पीएम इमरान खान के आह्वान पर उनकी पार्टी पीटीआई द्वारा निकाले गए इस्लामाबाद मार्च के दौरान हिंसा भड़क उठी. सुरक्षा बलों के साथ टकराव में छह की मौत होने और कई जवानों के घायल होने की खबर है. मेट्रो स्टेशन भी फूंक दिया गया. गुरुवार को इमरान ने शहबाज सरकार को छह दिन का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस दौरान चुनाव की घोषणा नहीं की तो पूरा देश इस्लामाबाद कूच करेगा.

पूर्व पीएम इमरान खान की इस्लामाबाद रैली को रोकने के दौरान पुलिस व पीटीआई कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस्लामाबाद का मेट्रो स्टेशन फूंकने की खबर की है. इसके बाद शहबाज शरीफ सरकार ने इस्लामाबाद में सेना तैनात कर रेड जोन घोषित कर दिया. सरकार ने रैली पर रोक लगा दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को निर्देश थे कि आजादी मार्च के लिए पीटीआई को वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराएं.

पाकिस्‍तान: पेट्रोल पंप खाली, एटीएम में कैश नहीं, पूर्व क्रिकेटर ने हुक्मरानों पर निकाला गुस्सा

डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, खान ने दावा किया कि उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के पांच प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों के साथ झड़पों में मारे गए. एक आंसू गैस के गोले के बीच अटक पुल से गिर गया था और दूसरा रावी नदी में धकेल दिया गया था. उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी सूचना मिली थी कि कराची में तीन मारे गए हैं.

शहबाज शरीफ सरकार को बताया ‘आयातित’गुरुवार सुबह इमरान खान ने इस्लामाबाद के जिन्ना एवेन्यू में अपनी पार्टी के हजारों समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने संघीय सरकार को छह दिन का अल्टीमेटम दिया. खान ने कहा कि अगर ‘आयातित सरकार’ ने छह दिन में चुनाव का एलान नहीं किया तो वे पूरे देश की जनता के साथ फिर इस्लामाबाद कूच करेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के के विरोध मार्च को रोकने के लिए सरकार ने गिरफ्तारी व छापों का सहारा लिया. पूर्व पीएम ने मामले का संज्ञान लेने के लिए पाक सुप्रीम कोर्ट के प्रति आभार जताया.

सीनेटर एरोन अब्बास बप्पी ने कहा- ‘यह करीब ढाई बजे का समय है और डी-चौक के पाद आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं. भगवान जाने इमरान खान के पहुंचने तक कितनी राउंड ये गोले दागे जाएंगे.’ इस्लाबाद में पुलिस और इमरान समर्थकों की झड़प के बीच पीटीआई नेच आधिकारिक एकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा- “पाकिस्तान के लोगों की तरफ से जान बचाने के लिए अद्भूत प्रयास. क्या इनिंग खेली जा रही है, मासाअल्लाह आप लोगों को सलामत रखे.”

529720cookie-checkइस्लामाबाद आजादी मार्च में हिंसा, 6 की मौत, इमरान का सरकार को 6 दिन का अल्टीमेटम
Artical

Comments are closed.

Punjab:नशे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पांच भाइयों की ओवरडोज से मौत; पिता ने सड़क हादसे में तोड़ा था दम – Five Brothers Die Of Drug Overdose In Punjab     |     ‘Must take pledge to end hooliganism in Gujarat’: Arvind Kejriwal at regional booth worker conference | India News     |     Police Lathicharged Shopkeepers, Municipal Commissioner Demolished Four Shops On Court Orders – Bihar News     |     Mau: निजामुद्दीनपुर मुहल्ला में धर्मांतरण करा रहे आठ लोग गिरफ्तार…नशीले पदार्थ, बाइबिल बरामद     |     अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ:ज्योतिष विधा के गूढ़ रहस्यों पर होगा मंथन, सवाल भी पूछ सकेंगे, जल्द कराएं पंजीकरण – Amar Ujala Jyotish Mahakumbh In Dehradun In-depth Discussion On Profound Mysteries Of Astrology Will Take     |     Mp Ias Transfers:वरिष्ठ सचिवों पर मुख्यमंत्री का भरोसा, प्रशासनिक कमी के बीच नई टीम को बड़ी जिम्मेदारी – Mp News: Chief Minister Places Trust In Senior Secretaries, Giving The New Team Significant Responsibilities A     |     Maharashtra:पार्षदों से मिलने होटल पहुंचे शिंदे; कहा- महायुति से होगा Bmc का मेयर, शिवसेना यूबीटी को भी घेरा – Maharashtra Politics Shinde Reached Hotel Meet Corporators Says Bmc Mayor From Mahayuti Alliance     |     Grand Hindu Conference Organized In Kelwara To Mark Completion Of 100 Years Of Rss – Baran News     |     अभिषेक शर्मा की तरह अब नीतीश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया पर्ची सेलिब्रेशन, साथी खिलाड़ी भी रह गए हैरान, देखें VIDEO     |     ‘लोग बर्बाद करना चाहते हैं…’, गोविंदा की पत्नी ने लगाए थे कई अफेयर के आरोप, अब स्टार ने दी सफाई, बोले- ये बड़े षड़यंत्र का हिस्सा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088