हेडलाइंस
कहीं आप भी तो नहीं कर रहे मिलावटी गुड़ का सेवन? FSSAI ने बताया गुड़ की शुद्धता पहचानने का तरीका दिल्ली में बनकर तैयार हुआ देश का पहला रिंग मेट्रो कॉरिडोर, 8 मार्च को PM मोदी करेंगे उद्घाटन; 3 और रूट का करेंगे शिलान्यास मोगा में सरपंच की भरे बाजार गोली मारकर हत्या Parliament Budget Session: BJP, Congress issue whip for MPs as Lok Sabha likely to take up notice against Speaker Om Birla | India News India Beat England T20 World Cup 2026 Semifinal Muzaffarpur Celebration Team India Final Entry - Bihar News - Bihar:टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, लोगों ने मनाया जश्न… पटाखे फूटे, उड़ी गुलाल, क... यूपी:ईरान युद्ध के चलते बेपटरी हुई विमान सेवा, आठ उड़ानें हुईं रद्द; 450 से ज्यादा लोगों ने रद्द कराए टिकट - Up: Air Services Disrupted Due To Iran War, Eight Flights Cancelled; Over 450 People Cancel... Chardham Yatra:पहले ही दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा - Chardham Yatra 2026 Online Registration Starts Today 1.24 Lakh People Apply On First Day कानपुर में RSS-BJP की समन्वय बैठक: सीएम योगी भी हुए शामिल, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और चुनावी रणनीति पर मंथन L&T Finance Launches 'Spoorthi' to Empower Women Entrepreneurs with Specialised Home Loan and Loan Against Property Solutions Huawei, Meralco, and SANXING Ningbo Launch Intelligent Distribution Solution and Lighthouse Initiative

 ईल मछली इंसानों की सबसे पुरानी ज्ञात पूर्वज 

टोक्यो । जापान के वैज्ञानिकों ने एक ईल मछली के जीवाश्म के आधार पर दावा किया है कि यह इंसानों की अब तक की सबसे पुरानी ज्ञात पूर्वज है। इस जीवाश्म की खोज आज से करीब 130 साल पहले की गई थी। हालांकि, तब मॉर्डन साइंस इतनी विकसित नहीं थी कि इस जीवाश्म के बारे में पता लगा सके। अब जापानी वैज्ञानिकों ने हाई रिज़ॉल्यूशन इमेजिंग तकनीक के जरिए किए गए अध्ययन के बाद बताया कि इस ईल के अंग इंसानों से काफी मिलते-जुलते हैं। ऐसे मे यह हमारी पूर्वज हो सकती है। जापान में टोक्यो विश्वविद्यालय में पालीटोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर तत्सुया हिरासावा ने कहा कि पैलियोस्पोंडिलस गुन्नी नाम के इस प्राणी के जीवाश्म के हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई है। हिरासावा इस जीवाश्म की स्टडी के मुख्य लेखक भी हैं।
उन्होंने बताया कि दो कारकों से इस अति प्राचीन ईल के जीवाश्म अब तक बचे रहे। इनमें से पहला इसका छोटा आकार है। यह मछली मात्र 2।4 इंच ही लंबी है। वहीं, दूसरा कारण जीवाश्म बनने से इसकी हड्डियां अपने पहले से आकार से काफी संकुचित हो गई थीं। नए अध्ययन से पहले, वैज्ञानिकों को पता था कि पैलियोस्पोंडिलस मध्य देवोनियन युग में रहने वाली एक जीव थी। यह जीव आज से लगभग 398 मिलियन से 385 मिलियन वर्ष पहले पृथ्वी पर रहती थी। इस मछली में अच्छी तरह से विकसित पंख थे लेकिन अंगों की कमी थी। मजे की बात यह है कि इस समय के अधिकांश कशेरुकियों (रीढ़ की हड्डी वाले) के विपरीत, इसमें दांतों की कमी लग रही थी। 2004 में, शोधकर्ताओं ने पोर्ट किया कि पैलियोस्पोंडिलस एक आदिम लंगफिश थी। 2016 के एक अध्ययन में दावा किया गया था कि यह हगफिश नाम की एक समुद्री मछली की रिश्तेदार थी। इसके एक साल बाद, ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी की एक टीम ने मछली के हगफिश का रिश्तेदार होने के दावे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक शार्क की तरह एक कार्टिलाजिनस मछली थी।इतने दावों के बाद हिरासावा और यू जी हू नाम से दो वैज्ञानिकों ने माइक्रो-कंप्यूटेड टोमोग्राफी (सीटी) स्कैनिंग तकनीक से इस जीवाश्म का बारीकी से अध्ययन किया। इसके जरिए उन्होंने पैलियोस्पोंडिलस की हाई रिज़ॉल्यूशन वाली डिजिटल तस्वीरें निकालीं। इन नमूनों के स्कैन से कई प्रमुख विशेषताएं सामने आईं।

613470cookie-check ईल मछली इंसानों की सबसे पुरानी ज्ञात पूर्वज 
Artical

Comments are closed.

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे मिलावटी गुड़ का सेवन? FSSAI ने बताया गुड़ की शुद्धता पहचानने का तरीका     |     दिल्ली में बनकर तैयार हुआ देश का पहला रिंग मेट्रो कॉरिडोर, 8 मार्च को PM मोदी करेंगे उद्घाटन; 3 और रूट का करेंगे शिलान्यास     |     मोगा में सरपंच की भरे बाजार गोली मारकर हत्या     |     Parliament Budget Session: BJP, Congress issue whip for MPs as Lok Sabha likely to take up notice against Speaker Om Birla | India News     |     India Beat England T20 World Cup 2026 Semifinal Muzaffarpur Celebration Team India Final Entry – Bihar News – Bihar:टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, लोगों ने मनाया जश्न… पटाखे फूटे, उड़ी गुलाल, कहा     |     यूपी:ईरान युद्ध के चलते बेपटरी हुई विमान सेवा, आठ उड़ानें हुईं रद्द; 450 से ज्यादा लोगों ने रद्द कराए टिकट – Up: Air Services Disrupted Due To Iran War, Eight Flights Cancelled; Over 450 People Cancel Tickets     |     Chardham Yatra:पहले ही दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा – Chardham Yatra 2026 Online Registration Starts Today 1.24 Lakh People Apply On First Day     |     कानपुर में RSS-BJP की समन्वय बैठक: सीएम योगी भी हुए शामिल, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और चुनावी रणनीति पर मंथन     |     L&T Finance Launches 'Spoorthi' to Empower Women Entrepreneurs with Specialised Home Loan and Loan Against Property Solutions     |     Huawei, Meralco, and SANXING Ningbo Launch Intelligent Distribution Solution and Lighthouse Initiative     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088