हेडलाइंस
वकीलों से किए वादे पूरे करे आम आदमी सरकार: एडवोकेट रंजीत कुमार 8 वर्षीय बालक के अपहरण के बाद गांव में भारी हंगामा, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी पुलिस हिरासत में Airbnb Highlights How Indian Women Shaped Travel Trends in 2025 Signify Introduces Philips UltraShine Range with an Industry Leading Efficiency of 150 Lumens Per Watt Why MRG Group is Doubling Down on High-End Living Along Dwarka Expressway Bihar News Vaishali Conspiracy To Eliminate Entire Family Jdu Block President Vaishali News Bihar Police - Bihar News चाहत:35 की युवती से 20 के युवक को हुआ प्यार, परिवार बना बाधक तो दूसरी मंजिल से कूदा, अब होगी हैप्पी एंडिंग - A 20-year-old Man Fell In Love With A 35-year-old Woman चारधाम यात्रा 2026:अब 50 दिन से भी कम समय शेष, 6500 पुलिसकर्मी होंगे तैनात, 10-10 किलोमीटर में बंटेंगे सेक्टर - Chardham Yatra 6500 Policemen Will Be Deployed Sectors Will Be Divided Into 10-10 Kilome... Panna News: Lord Jugal Kishore Appears In Sakhi Form On Holi Teej, Rare Once-a-year Divine Adornment - Madhya Pradesh News Mohan Bhagwat Arrives At Sonar Fort Via E-rickshaw, Visits Jain Temple - Jaisalmer News

उपमुख्यमंत्री ने किया चांदनी चौक का औचक निरीक्षण, साफ़-सफाई में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को लगाई फटकार

दिल्ली के ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के दिशा में केजरीवाल सरकार द्वारा चांदनी चौक का सौन्दर्यकरण करवाया गया| गुरुवार शाम श्री  मनीष सिसोदिया ने लाल किला से फतेहपुरी मस्जिद तक के 1.4 किमी रोड स्ट्रेच का औचक निरीक्षण किया तथा रखरखाव का जायजा लिया| निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने साफ़-सफाई का बेहतर इंतजाम न करने को लेकर संबंधित अथॉरिटी को फटकार लगाई|

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित एजेंसी द्वारा रोड स्ट्रेच के साफ़-सफाई व रखरखाव के कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है| साथ ही वहां लगाए गए बूम-बैरियर भी काम नहीं कर रहे है| ये पूरा स्ट्रेच मोटर वाहनों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित है उसके बावजूद पुलिस की अनदेखी के कारण यहां दुपहिया मोटर वाहनों की आवाजाही देखी गई और ये भी पाया गया कि पूरे स्ट्रेच पर साइकिल-रिक्शा की संख्या भी काफी बढ़ गई है|  चांदनी चौक के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण की परियोजना के तहत इस पूरे स्ट्रेच पर खम्भों से लटकते तारों को भूमिगत किया गया है लेकिन दोबारा कुछ स्थानों पर ओवरहेड तार लटकते दिखे|

इस मौके पर श्री सिसोदिया ने कहा कि चांदनी चौक दिल्ली को विश्वस्तर पर पहचान देती है| अपने इस  ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा यहां नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया| लेकिन काम यहीं खत्म नहीं होता है नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण के कार्य के बाद उसका बेहतर ढंग से रखरखाव करना भी बेहद महत्वपूर्ण है| जिसके लिए सभी को साथ मिलकर काम करने की जरुरत है| सभी एजेंसीज के संयुक्त प्रयासों से ही हम अपने इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने का काम कर सकते है|

दिल्ली सरकार द्वारा चांदनी चौक के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण दौरान पर्यटकों की सुविधाओं का खासा ख्याल रखा गया है। चांदनी चौक को खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है साथ ही यहां आने वाले लोगों को बैठने के लिए सड़क के दोनों तरफ जगह-जगह व्यवस्था की गई है। लेकिन यहां सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है| इस बदइंतजामी पर उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फटकारा साथ ही उन्हें निर्देश दिया कि स्ट्रेच पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उपलब्ध करवाई जाए जिसके माध्यम से ये देखा जा सके कि स्ट्रेच की नियमित रूप से सफाई की जा रही है या नहीं और साथ ही इसके रखरखाव के लिए क्या कदम उठाये जाते है|  उपमुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के प्रधान सचिव को इस पूरे स्ट्रेच की मोनिटरिंग करने व उससे संबंधित रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए|

573620cookie-checkउपमुख्यमंत्री ने किया चांदनी चौक का औचक निरीक्षण, साफ़-सफाई में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Artical

Comments are closed.

वकीलों से किए वादे पूरे करे आम आदमी सरकार: एडवोकेट रंजीत कुमार     |     8 वर्षीय बालक के अपहरण के बाद गांव में भारी हंगामा, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी पुलिस हिरासत में     |     Airbnb Highlights How Indian Women Shaped Travel Trends in 2025     |     Signify Introduces Philips UltraShine Range with an Industry Leading Efficiency of 150 Lumens Per Watt     |     Why MRG Group is Doubling Down on High-End Living Along Dwarka Expressway     |     Bihar News Vaishali Conspiracy To Eliminate Entire Family Jdu Block President Vaishali News Bihar Police – Bihar News     |     चाहत:35 की युवती से 20 के युवक को हुआ प्यार, परिवार बना बाधक तो दूसरी मंजिल से कूदा, अब होगी हैप्पी एंडिंग – A 20-year-old Man Fell In Love With A 35-year-old Woman     |     चारधाम यात्रा 2026:अब 50 दिन से भी कम समय शेष, 6500 पुलिसकर्मी होंगे तैनात, 10-10 किलोमीटर में बंटेंगे सेक्टर – Chardham Yatra 6500 Policemen Will Be Deployed Sectors Will Be Divided Into 10-10 Kilometer Areas     |     Panna News: Lord Jugal Kishore Appears In Sakhi Form On Holi Teej, Rare Once-a-year Divine Adornment – Madhya Pradesh News     |     Mohan Bhagwat Arrives At Sonar Fort Via E-rickshaw, Visits Jain Temple – Jaisalmer News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088