एक्शन में केजरीवाल:बाढ़ पीड़ितों को न हो दिक्कत, सीएम ने इन छह मंत्रियों को सौंपी कमान; हालात का लिया जायजा – Chief Minister Kejriwal Assigned Responsibility Of Flood Affected Districts To 6 Ministers

सीएम अरविंद केजरीवाल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से प्रभावित छह जिलों में लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए छह कैबिनेट मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार शाम को मुख्यमंत्री ने यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में पैदा हुए हालत की समीक्षा करने के लिए कैबिनेट मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई। बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, राजकुमार आनंद, गोपाल राय और इमरान हुसैन को जिम्मेदारी सौंपी गई। ये मंत्री अपने जिले में लोगों बने राहत शिविरों में खाना, पानी, बिजली व दवाइयां समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम करेंगे। उक्त जिले के अफसर संबंधित मंत्री से आदेश लेंगे और उनको ही रिपोर्ट करेंगे।


Comments are closed.