उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे परकंटेनर और सफारी कार की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों में पति, पत्नी, बेटी और भतीजी शामिल हैं। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह हादसा हुआ। इसमें लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे कंटेनर ट्रक के चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में आगरा से लखनऊ की जा रही सफारी कार को टक्कर मारते हुए पलट गया। इसमें कार सवार दंपती, दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां दंपती, उनकी बेटी और भतीजी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भाई सहित दो गंभीर हैं। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि शवों का लखनऊ में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं, घायलों की हालत ठीक है।


Comments are closed.