खंडवा। खंडवा समेत ओंकारेश्वर डैम के बैकवाटर क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, तवा डैम के गेट खुलने की इंदिरा सागर डैम का जलस्तर भी बढ़ा है। इंदिरा सागर विद्युत परियोजना की टरबाइन से पानी की खपत होने से वाटर लेवल मेंटेन है। लेकिन ओंकारेश्वर बांध में जुलाई माह के निर्धारित जलस्तर का कोटा पूरा हो सका है। अब कल शनिवार से गैट खुलने की प्रक्रिया शुरु होगी। सुबह 9 बजे से गैट खोले जाएंगे।इस संबंध में एनएचडीसी अंतर्गत ओंकारेश्वर पॉवर स्टेशन की बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ ने पांच जिलों में अलर्ट जारी किया है। खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार एवं देवास जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक समेत राजस्व अधिकारियों को सूचित किया कि ओंकारेश्वर डैम के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा संसाधनों के इंतजाम करें। बांध के गैट खुलने से नर्मदा का जलस्तर बढ़ेगा।


Comments are closed.