हेडलाइंस
Up:एसआईआर के बहाने योगी ने पार्टी नेताओं को माइक्रो मैनेजमेंट का दिया मंत्र, चुनावी जमीन तैयार करने में जुटे - Under The Pretext Of Sir, Yogi Gave Party Leaders A Lesson In Micro-management Uttarakhand Weather:पहाड़ों का मौसम सुहावना, चोटियों पर छाए बदरा; सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड - Cold Morning And Evening In Pithoragar Huttarakhand दिल्ली दंगा केस:उमर खालिद ने मांगी अंतरिम जमानत, बहन की शादी में शामिल होना चाहता है आरोपी - Accused In Delhi Riot Case Umar Khalid Applied For Interim Bail From 14 To 29 December 8 Sick, 3 Dead, 2 On Ventilator Due To Food Poisoning In Khajuraho. - Chhatarpur News India's pharmaceutical potential: From middleman to manufacturing powerhouse | India News सोनिया गांधी को कोर्ट का नोटिस: प्रियंका गांधी ने आरोपों को सरासर झूठा बताया, कहा- जीवनभर देश की सेवा की, 80 साल की उम्र में तो छोड़ दीजिए Marwari Catalysts Launches Thrive 9.0: Accelerating Women-Led Startups in Healthcare and AI mStreet Investments Secures Landmark Office Transaction for Membrane Group at Novus Tower Sanrio Puroland (Tokyo) Launches New Parade to Celebrate its 35th Anniversary Vinfast VF 7 Won "Design of the Year" Award at Zee Media Auto Summit 2025

एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का देते थे झांसा, पुलिस ने 9 ठगों को किया गिरफ्तार, देश भर में 18 से अधिक वारदात कर चुके

फरीदाबाद: आरोपियों के कब्जे से 1 लैपटॉप,  20 मोबाइल फोन, 13 सिम तथा 3 लाख 22 हजार रुपए बरामद, साइन डाॅट काॅम वेबसाइट पर अपना बाॅयोडॉटा अपलोड़ करने वाले युवकों को बनाते थे शिकार।एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का साइबर थाना पुलिस ने भंड़ाफो़ड किया है। गिरोह में शामिल नौ साइबर ठगों काे गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन, 13 सिम तथा 3 लाख 22 हजार रुपए बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी साइन डाॅट काॅम वेबसाइट पर बाॅयोडॉटा अपलोड़ करने वाले युवकों को अपना शिकार बनाते थे।पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ संजू बाबा, मानवेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, शिवम सिंह, सत्यम सिंह, तथा विनीत सिंह यूपी के जालौन जबकि मोहित मैनपुरी तथा आरोपी रजत उत्तर औरेया जिले का रहने वाला है। वर्तमान में सभी आरोपी दिल्ली के विपिन गार्डन द्वारका मोड़ में रह रहे थे।शहर के युवक से ठगे थे 6.65 लाख रुपएडीसीपी हेडक्वार्टर नितीश अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से एयरलाइंस में अच्छे पद पर नौकरी दिलाने के बहाने 6.65 लाख रुपए की ठगी की थी। पर्वतीय कॉलोनी निवासी अवनीश नामक व्यक्ति ने नौकरी के लिए साइन डॉट कॉम की वेबसाइट पर अपना बायोडॉटा अपलोड़ किया था। ठगों ने उसी बायोडॉटा से अवनीश का नंबर लेकर संपर्क किया और उन्हें नौकरी का झांसा दिया। ठगों ने यूनिफार्म, कागजों के सत्यापन, मेडिकल इंश्योरेंस, एग्रीमेंट, गेट पास, इनकम टैक्स, वीजा आदि के लिए पर पैसों की कई चरणों में ठगी कर शिकार बनाया था।ठगी के लिए बना रखा था कॉल सेंटरडीसीपी ने कहा कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इस वारदात का मुख्य आरोपी दीपक सिंह, मानवेन्द्र सिंह और अजीत सिंह है। इन लोगों ने दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर बना रखा था। आरोपी मानवेन्द्र सिंह कॉल सेंटर में कॉल, ईमेल तथा कंपनी का फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर भेजने का काम करता था। उन्होंने बताया कि फर्जी बैंक खाता तथा सिम उपलब्ध करवाने वाले आरोपी अभी फरार हैं।देश भर में 18 वारदात करने की बात कबूलीडीसीपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग एक लैपटॉप, 20 मोबाइल, 13 सिम तथा 3 लाख 22 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल को ट्रेस करने पर सामने आया कि आरोपी देशभर में साइबर ठगी की 18 वारदातों को अंजाम दिया है। जिसमें गुजरात में सबसे अधिक 5, उत्तर प्रदेश में 4, दिल्ली में 3, छत्तीसगढ़ में 3, कर्नाटक, तमिलनाडु व महाराष्ट्र में 1-1 वारदातें शामिल है। रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी सुरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ संजू बाबा, शिवम सिंह, मोहित, सत्यम सिंह, रजत सेंगर तथा विनीत सिंह को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। जबकि मुख्य आरोपी दीपक सिंह, मानवेन्द्र सिंह तथा अजीत सिंह को 10 दिन के पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेशकर सोमवार को जेल भेज दिया गया है।

731710cookie-checkएयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का देते थे झांसा, पुलिस ने 9 ठगों को किया गिरफ्तार, देश भर में 18 से अधिक वारदात कर चुके
Artical

Comments are closed.

Up:एसआईआर के बहाने योगी ने पार्टी नेताओं को माइक्रो मैनेजमेंट का दिया मंत्र, चुनावी जमीन तैयार करने में जुटे – Under The Pretext Of Sir, Yogi Gave Party Leaders A Lesson In Micro-management     |     Uttarakhand Weather:पहाड़ों का मौसम सुहावना, चोटियों पर छाए बदरा; सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड – Cold Morning And Evening In Pithoragar Huttarakhand     |     दिल्ली दंगा केस:उमर खालिद ने मांगी अंतरिम जमानत, बहन की शादी में शामिल होना चाहता है आरोपी – Accused In Delhi Riot Case Umar Khalid Applied For Interim Bail From 14 To 29 December     |     8 Sick, 3 Dead, 2 On Ventilator Due To Food Poisoning In Khajuraho. – Chhatarpur News     |     India’s pharmaceutical potential: From middleman to manufacturing powerhouse | India News     |     सोनिया गांधी को कोर्ट का नोटिस: प्रियंका गांधी ने आरोपों को सरासर झूठा बताया, कहा- जीवनभर देश की सेवा की, 80 साल की उम्र में तो छोड़ दीजिए     |     Marwari Catalysts Launches Thrive 9.0: Accelerating Women-Led Startups in Healthcare and AI     |     mStreet Investments Secures Landmark Office Transaction for Membrane Group at Novus Tower     |     Sanrio Puroland (Tokyo) Launches New Parade to Celebrate its 35th Anniversary     |     Vinfast VF 7 Won "Design of the Year" Award at Zee Media Auto Summit 2025     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088