हेडलाइंस
Jhabua News: 2 Youths Killed In Dumper–bike Collision, 1 Seriously Injured; Police Hunt For Absconding Driver - Jhabua News चुनाव डायरी:यूबीटी उम्मीदवार को मिली एक वोट से जीत, Bmc में बेटे की जीत के एक दिन बाद पिता की मौत - Election Diary: Ubt Candidate Wins By One Vote, Father Dies A Day After Son’s Victory In Bmc Kotputli Behror Animal Remains Found In Well In Mator Village Sparking Panic Amid Suspicions Of Cow Slaughter - Kotputli-behror News विदर्भ ने रचा इतिहास, सौराष्ट्र को हराकर पहली बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी एआर रहमान के समर्थन में कूदे वरुण ग्रोवर, बयान के बाद म्यूजिक कंपोजर को मांगनी पड़ी थी माफी Google Photos ऐप करेगा फोन की बैटरी बचाने में मदद! क्या मुमकिन हो पाएगा ऐसा-जानिए रेल यात्रियों को मिलेगी KAVACH की अटूट सुरक्षा, ₹483.65 करोड़ की लागत से अपग्रेड होगा पश्चिम रेलवे Punjab:नशे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पांच भाइयों की ओवरडोज से मौत; पिता ने सड़क हादसे में तोड़ा था दम - Five Brothers Die Of Drug Overdose In Punjab 'Must take pledge to end hooliganism in Gujarat': Arvind Kejriwal at regional booth worker conference | India News Police Lathicharged Shopkeepers, Municipal Commissioner Demolished Four Shops On Court Orders - Bihar News

एलईडी टीवी और नये खिलौने देखकर खुशी से झूम उठे आँगनवाड़ी के बच्चे

भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पर जन-समुदाय से प्राप्त सामग्री का निरीक्षण किया एवं आँगनवाड़ियों में वितरण के लिये वाहनों को रवाना किया। इसके बाद मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत शहंशाह गार्डन स्थित आँगनवाड़ी में बच्चों को खिलौने और अन्य सामग्री वितरित की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान की अभिनव पहल को मिला अपार जन-समर्थन

मंत्री श्री सारंग ने जन-समुदाय से प्राप्त सामग्री के निरीक्षण के बाद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की इस अभिनव पहल को जनता ने शिरोधार्य किया है। उन्होंने कहा कि आँगनवाड़ियों के समुचित विकास के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिलौना एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों के एकत्रीकरण अभियान के साथ जिस जन-सहयोग का आहवान किया था वह सफल हुआ है।

आँगनवाड़ियों में सामग्री वितरण के लिए की जाएगी मैपिंग

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि अभियान के माध्यम से आँगनवाड़ी के बच्चों के लिये हज़ारों की संख्या में खिलौने, स्कूल बैग, वाटर बोटल, किताबें सीलिंग फैन, कूलर, एलईडी टीवी, वाटर कैंपर आदि आवश्यक वस्तुएँ भी एकत्रित की गयी हैं। उन्होंने कहा कि इनके वितरण के लिये आँगनवाड़ियों में मैपिंग कर सूची तैयार कर आवश्यकता अनुसार सामग्री पहुँचाई जाएगी।

सामग्री का युक्तियुक्तकरण करने के दिये निर्देश

मंत्री श्री सारंग ने गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कन्वेंशन हाल में एकत्र की गई सामग्री का निरीक्षण करने के दौरान उपस्थित अधिकारियों को एक जैसी सामग्रियों का युक्तियुक्तकरण करने के निर्देश दिये। श्री सारंग ने एलईडी टीवी सहित अन्य सामानों को सावधानीपूर्वक रखने के भी निर्देश दिये।

मंत्री श्री सारंग के हाथों में अपने लिये खिलौने देख खुशी से झूम उठे नौनिहाल

मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा के अशोका गार्डन स्थित आँगनवाड़ी में पहुँचकर जन-सहयोग द्वारा एकत्र की गई सामग्री का वितरण किया। बच्चों ने मंत्री श्री सारंग का तिलक लगाकर स्वागत किया। मंत्री श्री सारंग ने जैसे ही एलईडी टीवी और खिलौने बच्चों को दिये वे खुशी से झूमने लगे। बच्चों ने इस सौगात के लिये मंत्री श्री सारंग का तालियों के साथ आभार प्रकट किया।

एसडीएम श्री मनोज वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री योगेंद्र सिंह यादव, परियोजना अधिकारी गोविंदपुरा श्री अखिलेश चतुर्वेदी, महिला-बाल विकास विभाग और अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

533640cookie-checkएलईडी टीवी और नये खिलौने देखकर खुशी से झूम उठे आँगनवाड़ी के बच्चे
Artical

Comments are closed.

Jhabua News: 2 Youths Killed In Dumper–bike Collision, 1 Seriously Injured; Police Hunt For Absconding Driver – Jhabua News     |     चुनाव डायरी:यूबीटी उम्मीदवार को मिली एक वोट से जीत, Bmc में बेटे की जीत के एक दिन बाद पिता की मौत – Election Diary: Ubt Candidate Wins By One Vote, Father Dies A Day After Son’s Victory In Bmc     |     Kotputli Behror Animal Remains Found In Well In Mator Village Sparking Panic Amid Suspicions Of Cow Slaughter – Kotputli-behror News     |     विदर्भ ने रचा इतिहास, सौराष्ट्र को हराकर पहली बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी     |     एआर रहमान के समर्थन में कूदे वरुण ग्रोवर, बयान के बाद म्यूजिक कंपोजर को मांगनी पड़ी थी माफी     |     Google Photos ऐप करेगा फोन की बैटरी बचाने में मदद! क्या मुमकिन हो पाएगा ऐसा-जानिए     |     रेल यात्रियों को मिलेगी KAVACH की अटूट सुरक्षा, ₹483.65 करोड़ की लागत से अपग्रेड होगा पश्चिम रेलवे     |     Punjab:नशे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पांच भाइयों की ओवरडोज से मौत; पिता ने सड़क हादसे में तोड़ा था दम – Five Brothers Die Of Drug Overdose In Punjab     |     ‘Must take pledge to end hooliganism in Gujarat’: Arvind Kejriwal at regional booth worker conference | India News     |     Police Lathicharged Shopkeepers, Municipal Commissioner Demolished Four Shops On Court Orders – Bihar News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088