Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

एशिया के सबसे बड़े रेडिमेड कपड़ा मार्केट को पुनर्विकसित करेगी केजरीवाल सरकार, परियोजना पर काम हुआ तेज

*एशिया के सबसे बड़े रेडिमेड कपड़ा मार्केट को पुनर्विकसित करेगी केजरीवाल सरकार, परियोजना पर काम हुआ तेज*

*- गांधी नगर को ‘ग्रैंड गारमेंट हब’ के रूप में विकसित करेगी केजरीवाल सरकार, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पुनर्विकास परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक*

*- गांधी नगर का पुनर्विकास केजरीवाल सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक, दिल्ली की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के साथ हजारों रोजगार उत्पन्न करने की दिशा में साबित होगा मील का पत्थर- मनीष सिसोदिया*

*- पुनर्विकास के बाद गांधी नगर को मिलेगी नई पहचान, व्यापारियों के व्यापार में भी होगी वृद्धि- मनीष सिसोदिया*

एशिया के सबसे बड़े रेडिमेड कपड़ा मार्केट को केजरीवाल सरकार पुनर्विकसित करेगी। परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया ने पुनर्विकास परियोजना की प्रगति को लेकर आज समीक्षा बैठक की है। गांधी नगर को केजरीवाल सरकार ‘ग्रैंड गारमेंट हब’ के रूप में विकसित करेगी। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि गांधी नगर का पुनर्विकास केजरीवाल सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। दिल्ली की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के साथ हजारों रोजगार उत्पन्न करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। गांधी नगर को पुनर्विकास के बाद नई पहचान मिलेगी। व्यापारियों के व्यापार में भी वृद्धि होगी।

केजरीवाल सरकार रोजगार बजट में की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। रोजगार बजट का उद्देश्य अगले पांच सालों में दिल्ली में नौकरी के 20 लाख नए अवसर पैदा करना है। इसी दिशा में सरकार द्वारा विभिन्न परियोजनाओं की शुरूआत की गई है। गांधी नगर को ‘ग्रैंड गारमेंट हब’ के रूप में विकसित करना इन्हीं महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है, जिसपर चरणबद्ध तरीके से काम हो रहा है। इस बाबत उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को परियोजना की प्रगति जानने के लिए एक समीक्षा बैठक की।

बैठक में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी नगर रेडिमेड कपड़ा मार्केट के रूप पूरे विश्व में मशहूर है और दिल्ली को एक अनूठी पहचान देता है। गांधी नगर का पुनर्विकास परियोजना हमारे लिए सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है, जो दिल्ली की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने और हजारों की संख्या में रोजगार उत्पन्न करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। पुनर्विकास से न केवल इसे एक नई पहचान मिलेगी बल्कि व्यापारियों के व्यापार में भी वृद्धि होगी। यहां लोगों को शॉपिंग करने का नया अनुभव प्राप्त होगा।

*गाँधी नगर में सभी आर्थिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए 2 फेज में होगा पुनर्विकास का कार्य*

*फेज 1*

गाँधी नगर के पुनर्विकास के फेज 1 में स्थानीय व्यापारियों के तत्कालीन समस्याओं को दूर करने के लिए यह कदम उठाए जाएंगे।

– जनसुविधाएं, पेयजल व अन्य सुविधाओं की होगी व्यवस्था
– सीसीटीवी कैमरे व सिक्योरिटी मॉनिटरिंग सिस्टम किया जाएगा स्थापित
– स्ट्रीट लाइट व स्ट्रीट फर्नीचर को किया जाएगा री-डिजाइन
– विजुअल इनफॉर्मेशन सिस्टम किए जाएंगे स्थापित

*फेज 2*

पुनर्विकास के दूसरे चरण में सरकार द्वारा मार्केट के अर्बन डिजाइनिंग व आर्किटेक्चर पर फोकस किया जाएगा। साथ ही साथ मार्केट के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग, डिजिटलाइजेशन, अग्निशमन सुविधाएं स्थापित करना व मौजूदा फैसिलिटीज को अपग्रेड करना आदि शामिल होगा

उल्लेखनीय है कि गाँधी नगर एशिया का सबसे बड़ा रेडिमेड गारमेंट मार्केट है। यहां जगह की कमी के कारण बुनियादी ढांचे की बहुत कमी है। जिससे अब व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार का उद्देश्य इसे नया रूप देने का है। जहाँ कम जगह में ही स्थान का बेहतरीन उपयोग करते हुए शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा सके, जो ग्राहकों को आकर्षित करेगा और इससे व्यापार बढ़ेगा. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि पुनर्विकास के पूरे काम के दौरान व्यापारियों का व्यापार कम से कम प्रभावित हो।

573590cookie-checkएशिया के सबसे बड़े रेडिमेड कपड़ा मार्केट को पुनर्विकसित करेगी केजरीवाल सरकार, परियोजना पर काम हुआ तेज
Artical

Comments are closed.

हरे निशान पर ट्रेड कर रहा मार्केट, IT शेयरों में आया उछाल, फार्मा स्टॉक्स गिरे     |     Samastipur: Shopkeeper Beaten With Stick On Charges Of Molestation Video Surfaced Fir Registered On 7 People – Amar Ujala Hindi News Live     |     Case Filed Against Retired Inspector Who Spent More Than His Income Vigilance Filed Fir Started Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Bjp New President Election Process May Start Soon – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: बिना अनुमति राहुल गांधी के कैंपस आने पर एबीवीपी ने जताई आपत्ति     |     Painter Became A Doctor After Doing Mbbs Course In The Name Of Friend – Jabalpur News     |     Sawai Madhopur Cheating Video Goes Viral On Social Media, Creates Commotion In Education Department – Amar Ujala Hindi News Live     |     टीम इंडिया के सेलेक्शन से पहले इस खिलाड़ी ने भी ठोक दिया दावा, टेंशन में आए सेलेक्टर्स     |     ₹40 प्रति शेयर GMP वाले इस आईपीओ का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल! ऑनलाइन स्टेटस ऐसे करें चेक     |     Patna Dowry Case Fake Doctor Marriage Wife Seeks Justice – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088