हेडलाइंस
खराब हेयर कटिंग के लिए महिला ने मांगा 5.2 करोड़ रुपये का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने 7 साल बाद सुनाया फैसला फगवाड़ा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में  निकाली गई विशाल शोभायात्रा 'Devotion etched in our consciousness': PM Modi pays tribute to fallen soldiers on Pulwama attack anniversary | India News Bihar News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर फेंके गए; तीन लोग गंभीर घायल महाशिवरात्रि:बरेली में आज रात नौ बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री, रोडवेज बसें भी डायवर्ट; एडवाइजरी जारी - Traffic Diversion In Bareilly On Mahashivratri Ias Transfer:रातोंरात 11 आईएएस बदले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा - Mp Government Transfers 11 Ias Officers List Major Changes In Health And Forest Departments Drinking Water Crisis In Balotra: Elderly Man Climbs On Tank, Stirs Up, Agitation Ends After Written Assurance - Balotra News IND vs PAK मैच से एक दिन पहले होगा अभिषेक शर्मा का फिटनेस टेस्ट, माता-पिता पहुंचे कोलंबो The 50: अरबाज पटेल-प्रिंस नरूला के बीच हुई हाथापाई, भड़के होस्ट 'लायन', कंटेस्टेंट को लगाई फटकार भगवान शिव के 108 नाम और उनका अर्थ क्या है, रख सकते हैं अपने बच्चों के नाम

कमिश्‍नर और आई.जी. फोर्स, मेनपावर और मतपेटी की उपलब्‍धता की करें समीक्षा

भोपाल : संभाग के कमिश्‍नर और आई.जी. पंचायत और नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए आवश्‍यकतानुसार फोर्स, मेनपावर और मतदान पेटियों को एक से दूसरे जिले में भेजने की समीक्षा करें। राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त श्री बसंत प्रताप सिंह ने यह निर्देश सभी संभागों के कमिश्‍नर और आई.जी. पुलिस से निर्वाचन तैयारियों और निर्वाचन से संबंधित सुरक्षा व्‍यवस्‍था समीक्षा बैठक में दिये। श्री सिंह ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की।

श्री सिंह ने कहा कि पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन साथ-साथ हो रहे हैं, अत: सुरक्षा एवं कानून व्‍यवस्‍था पर विशेष ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रदेश में निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए हर संभव कदम उठायें। ऐसा प्रयास हो कि कहीं भी अप्रिय स्थिति नहीं बने। जिलेवार समीक्षा कर लें। श्री सिंह ने कहा कि ”स्‍थानीय निकायों के निर्वाचन से संबंधित महत्‍वपूर्ण अधिनियम” और ”निर्वाचन के दौरान कानून एवं व्‍यवस्‍था” संबंधी पुस्तिका जरूर पढ़ लें।

श्री सिंह ने कहा आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करें। प्रतिबंधात्‍मक कार्यवाही, एनएसए, अवैध शराब की बिक्री पर रोक आदि की कार्यवाही करवायें। मतपत्रों की प्रिंटिंग व्‍यवस्‍था का निरीक्षण करें, जिससे समय पर कार्य हो सके।

सचिव राज्‍य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने निर्वाचन कार्यक्रम, मतदान दल गठन, सुरक्षा प्रबंध, शस्‍त्र लाइसेंस निलंबन, संपत्ति विरूपण, आदि के संबंध में चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि विकासखण्‍ड स्‍तरीय मतगणना का प्रस्‍ताव आने पर अपने स्‍तर पर इसकी समीक्षा जरूर कर लें। बैठक में ओएसडी श्री दुर्ग विजय सिंह,उप सचिव श्री अरूण परमार सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

549740cookie-checkकमिश्‍नर और आई.जी. फोर्स, मेनपावर और मतपेटी की उपलब्‍धता की करें समीक्षा
Artical

Comments are closed.

खराब हेयर कटिंग के लिए महिला ने मांगा 5.2 करोड़ रुपये का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने 7 साल बाद सुनाया फैसला     |     फगवाड़ा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में  निकाली गई विशाल शोभायात्रा     |     ‘Devotion etched in our consciousness’: PM Modi pays tribute to fallen soldiers on Pulwama attack anniversary | India News     |     Bihar News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर फेंके गए; तीन लोग गंभीर घायल     |     महाशिवरात्रि:बरेली में आज रात नौ बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री, रोडवेज बसें भी डायवर्ट; एडवाइजरी जारी – Traffic Diversion In Bareilly On Mahashivratri     |     Ias Transfer:रातोंरात 11 आईएएस बदले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा – Mp Government Transfers 11 Ias Officers List Major Changes In Health And Forest Departments     |     Drinking Water Crisis In Balotra: Elderly Man Climbs On Tank, Stirs Up, Agitation Ends After Written Assurance – Balotra News     |     IND vs PAK मैच से एक दिन पहले होगा अभिषेक शर्मा का फिटनेस टेस्ट, माता-पिता पहुंचे कोलंबो     |     The 50: अरबाज पटेल-प्रिंस नरूला के बीच हुई हाथापाई, भड़के होस्ट ‘लायन’, कंटेस्टेंट को लगाई फटकार     |     भगवान शिव के 108 नाम और उनका अर्थ क्या है, रख सकते हैं अपने बच्चों के नाम     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088