हेडलाइंस
'उतरन' की मासूम इच्छा का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन, उम्र का पड़ाव पार करते ही इतना बदला लुक, देखकर जोगी ठाकुर भी खा जाएं धोखा Meta में फिर शुरू होगा छंटनी का दौर, मार्क जुकरबर्ग ने दिए संकेत, AI खाएगा हजारों की नौकरी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, वाणिज्य मंत्रालय ने 'बातचीत बंद' होने वाले दावे का किया खंडन पठानकोट में गैस किल्लत से लोग परेशान पाकिस्तानी चयनकर्ता को नहीं पच रही बुमराह की सक्सेस, अपने संदिग्ध एक्शन गेंदबाज उस्मान तारिक से कर रहे तुलना Evening news wrap: All Indian crew in Persian Gulf safe, says govt; Centre revokes Sonam Wangchuk’s NSA detention; & more | India News Jehanabad School Mid Day Meal Cooked On Brick Stove Due To Gas Cylinder Shortage - Bihar News पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा:दिल्ली से बिहार जा रही बोलेरो डिवाइडर से टकराई, एक की मौत; पांच लोग घायल - Bolero Crashes Into Divider On Purvanchal Expressway One Dead Five Injured In Azamgarh Uttarakhand:वनाग्नि की बढ़ रही चुनौती, 27 दिन में 73 घटनाएं, कुमाऊं में जंगल जले, विभाग की वेबसाइट पर शून्य - Growing Challenge Of Forest Fires 73 Incidents In 27 Days Forests Ablaze In Kumaon Uttarak... Rs 2.53 Lakh Looted In Road Accident, 5 Arrested2.01 Lakh Cash, Goods Worth Rs 11 Lakh Including - Madhya Pradesh News

करनाल मीटिंग में बोले- सरकार की मंशा कामयाब नहीं होने देंगे, 31 जुलाई को चक्का जाम

गुरुद्वारा  डेरा कार सेवा में संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग को संबोधित करते किसान नेता।हरियाणा के करनाल के गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में संयुक्त किसान मोर्चा की बुधवार को मीटिंग हुई। मीटिंग में केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर बनाई गई कमेटी को संयुक्त किसान मोर्चा ने सिरे से खारिज कर आंदोलन चलाने की घोषणा कर दी। किसान नेता जोगिंद्र उगराहां, योगेंद्र यादव और रतनमान ने दो टूक कह दिया कि किसानों को कमेटी किसी हाल में मंजूर नहीं। सरकार पिछले दरवाजे से 3 कृषि कानूनों को लाना चाहती है। कमेटी में उन लोगों को शामिल किया जो शुरू से लेकर अंतिम दिन तक कानूनों की वकालत कर रहे थे। सरकार की मंशा को कामयाब होने नहीं देंगे।किसान एमएसपी पर मांग रहे गारंटी कानूनजोगिंद्र उगराहां ने कहा कि जो प्लान एसकेएम ने बनाया था उसे लागू करने के लिए करनाल में मीटिंग रखी गई थी। केंद्र सरकार ने कमेटी में किन लोगों को लिया जाएगा उसे साफ नहीं किया था। कमेटी किस लिए बनाई गई है, ये भी स्पष्ट नहीं है। किसान एमएसपी पर कानूनी गारंटी मांग रहे हैं, लेकिन सरकार इस बात को दूर रख रही है। जो किसानों को मंजूर नहीं। सरकार ने जो कमेटी बनाई है, उसमें पता नहीं किन-किन लोगों को खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद यूपी में हुए सम्मेलन में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया था कि एसकेएम कमेटी में नहीं जाएगा।पत्रकारों से बातचीत करते किसान नेता जोगिंद्र उगराहा।कमेटी को लेकर किसानों ने जताया था संदेहकिसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 3 कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर कमेटी बनाने की बात कही थी, उसी वक्त किसानों ने कमेटी बनाने पर संदेह व्यक्त किया था। वह अब सही साबित हो चुका है। सरकार ने कमेटी में उन लोगों को शामिल किया है जो कानूनों की वकालत करते थे। हैरानी की बात यह है कि कमेटी का अध्यक्ष उसे बनाया है, जिसने कानूनों को बनाया था। कमेटी में 3 नेताओं के नाम मांगे हैं। वह कह रहे हैं कि एसकेएम नाम नहीं दे रहा है। जब हमें पता ही नहीं कि कमेटी किस लिए बनाई है। कमेटी एमएसपी पर कानून बनाने को लेकर है या कुछ और ?पत्रकारों से बातचीत करते किसान नेता योगेंद्र यादव।सरकार की कमेटी में आरएसएस और बीजेपी के लोगउन्होंने आरोप लगाया कि कमेटी में 5 ऐसे लोगों को बैठा दिया जो आरएसएस और बीजेपी के हैं। यह सभी 3 कृषि कानूनों के समर्थक हैं। सरकार पिछले दरवाजे से तीनों कृषि कानूनों को लाने की कोशिश करेगी, इसलिए सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी में जाने और सहयोग का कोई मतलब नहीं है। हम सरकार की कमेटी को खारिज करते हैं और कमेटी का भंडाफोड़ करेंगे। हमें कमेटी नहीं चाहिए। सरकार पहले एक एमएसपी पर कानून बनाने का एग्रीमेंट दे।7 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक होगा जय जवान जय किसान सम्मेलनउन्होंने कहा कि किसान संगठनों की बैठक में जो निर्णय लिए थे उन्हें हरियाणा में लागू करने की योजना बनी थी। मीटिंग में फैसला हुआ कि 31 तक बकाया मांगों को लेकर सम्मेलन करना, 4 घंटों के लिए चक्का जाम करना। सात अगस्त से 14 तक हर जिला स्तर पर जय जवान जय किसान सम्मेलन, जिसमें एक्स सर्विसमैन, बेरोजगारों के संगठन शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि एसकेएम किसानों के हकों के साथ खड़ा रहेगा। किसानों की जमीन नहीं छीनने देंगे। इसके लिए पांच अगस्त से सभी डीसी को ज्ञापन दिए जाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा हर मुद्दे पर लड़ेगा। अग्निपथ योजना का विरोध करने के लिए एसकेएम जय जवान जय किसान सम्मेलन आयोजित कर रहा है।

700000cookie-checkकरनाल मीटिंग में बोले- सरकार की मंशा कामयाब नहीं होने देंगे, 31 जुलाई को चक्का जाम
Artical

Comments are closed.

‘उतरन’ की मासूम इच्छा का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन, उम्र का पड़ाव पार करते ही इतना बदला लुक, देखकर जोगी ठाकुर भी खा जाएं धोखा     |     Meta में फिर शुरू होगा छंटनी का दौर, मार्क जुकरबर्ग ने दिए संकेत, AI खाएगा हजारों की नौकरी     |     भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, वाणिज्य मंत्रालय ने ‘बातचीत बंद’ होने वाले दावे का किया खंडन     |     पठानकोट में गैस किल्लत से लोग परेशान     |     पाकिस्तानी चयनकर्ता को नहीं पच रही बुमराह की सक्सेस, अपने संदिग्ध एक्शन गेंदबाज उस्मान तारिक से कर रहे तुलना     |     Evening news wrap: All Indian crew in Persian Gulf safe, says govt; Centre revokes Sonam Wangchuk’s NSA detention; & more | India News     |     Jehanabad School Mid Day Meal Cooked On Brick Stove Due To Gas Cylinder Shortage – Bihar News     |     पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा:दिल्ली से बिहार जा रही बोलेरो डिवाइडर से टकराई, एक की मौत; पांच लोग घायल – Bolero Crashes Into Divider On Purvanchal Expressway One Dead Five Injured In Azamgarh     |     Uttarakhand:वनाग्नि की बढ़ रही चुनौती, 27 दिन में 73 घटनाएं, कुमाऊं में जंगल जले, विभाग की वेबसाइट पर शून्य – Growing Challenge Of Forest Fires 73 Incidents In 27 Days Forests Ablaze In Kumaon Uttarakhand News     |     Rs 2.53 Lakh Looted In Road Accident, 5 Arrested2.01 Lakh Cash, Goods Worth Rs 11 Lakh Including – Madhya Pradesh News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088