जबलपुर: जबलपुरजिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीणों ने पार्टी से बागी होकर नगर पालिका परिषद का चुनाव लड़ने वाले 5 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह लोग कांग्रेस पार्टी से बगावत करते हुए नगर पालिका परिषद सिहोरा के चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित,जिला कांग्रेस ग्रामीण राधेश्याम चौबे ने बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सिहोरा नगर पालिका परिषद के चुनाव 2022 में कांग्रेस के प्रत्याशियों के खिलाफ यह लोग चुनाव लड़ रहे हैं। जो कि पार्टी गाइडलाइन के विपरीत हैं। जिसके चलते ऐसे कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।कांग्रेस के खिलाफ लड़ रहे थे चुनाव,जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष राधेश्याम चौबे ने बताया कि सिहोरा नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 1 से प्रमोद चौधरी,वार्ड क्रमांक 5 से अकरम रजा अंसारी, वार्ड क्रमांक 9 से श्रीमती लीला कोल, वार्ड क्रमांक 11 से श्रीमती सरोज पटेल और वार्ड क्रमांक 13 से संतोष खमपरिया कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं जिन पर कार्यवाही करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
यह भी पढ़ें
6386900cookie-checkकांग्रेस ने बागियों को किया निष्काषित
Comments are closed.