50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Nityanand Rai's nephews shoot each other over 'minor dispute'; 1 dead | India News बेटी को दें माता पार्वती से जुड़े नाम, सद्गुणों से निखर जाएगा बच्ची का जीवन Sri Ramakrishna Hospital's Urology Experts Share Insights on Holmium Laser Prostate Surgery for the Treatment of Benign Prostatic Hyperplasia Bihar Weather News: Drizzle In Patna: Alert Of Rain And Thunderstorm In Many Districts Of Bihar - Amar Ujala Hindi News Live Up: Seven Ips Officers Transferred In The State Early In The Morning, Yesterday 16 Ips Officers Got New Postin - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand News 14 New Courses Including Solar Technician Ev Mechanic In Iti - Amar Ujala Hindi News Live Mp Congress Mlas Reached Assembly In Kumbhakaran Disguise To Protest Against Bjp Government - Amar Ujala Hindi News Live Alwar News: Leader Of Opposition Targeted Illegal Mining, Said- Government Is Sleeping In Kumbhkarani Sleep - Alwar News - Alwar News:अवैध खनन को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने साधा निशाना, कहा Hp Assembly Session: Vimal Negi's Suspicious Death Case Heated Up The Assembly House, Opposition Staged A Walk - Amar Ujala Hindi News Live चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के लिए BCCI ने खोला खजाना, पैसों की कर दी बारिश

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी समेत 12 को चोटें; बिजली बंद कर छतों से बरसाए ईंट-पत्थर

हांसी (हिसार): हांसी की चुनावी सभा में ईंटें बरसने से घायल महिला और पुरुष।नगर परिषद चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार रात को हरियाणा के हांसी में चल रही चुनावी सभा में हंगामा हो गया। सभा में अचानक से बिजली गुल हो गई और अंधेरा होते ही ईंट और पत्थर बरसने लगे। इसमें वार्ड 5 से पार्षद का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी नितेश शर्मा समेत दर्जनभर लोगों को चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि दिन के वक्त भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। घायलों को हांसी और हिसार के अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। घटना के बाद से वार्ड में तनाव का माहौल है।स्वागत के लिए बुलाया थाहांसी में भी 19 जून को नगर परिषद के चुनाव के लिए मतदान होना है। चेयरमैन के अलावा यहां वार्डों से पार्षद भी चुने जाने हैं। शुक्रवार को प्रचार का अंतिम दिन था और सभी प्रत्याशी अपने शक्ति प्रदर्शन में लगे हुए थे। हांसी वार्ड-5 से नितेश शर्मा पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। वे हांसी में कांग्रेस कार्यालय के प्रभारी भी हैं और चुनाव निर्दलीय लड़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने समर्थन दिया हुआ है। शुक्रवार रात को उनको समाज के लोगों ने स्वागत के लिए बुलाया था।मकान की छत से बरसी ईंटबताया गया है कि वार्ड में आयोजित सभा में नितेश शर्मा अपने चाचा सुमन शर्मा और अन्य समर्थकों के साथ पहुंचे थे। वहां स्वागत का कार्यक्रम चल ही रहा था कि अचानक से बिजली गुल हो गई। इसके साथ ही एक मकान की छत से ईंट और पत्थर भी बरसने लगे। हमले में प्रत्याशी नितेश, पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुमन शर्मा और एक महिला सहित करीब एक दर्जन लोगों को चोटें आई। इससे सभा में भगदड़ मच गई। नितेश समर्थक किसी तरह वहां से जान बचाकर निकले। इसके बाद घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान हिसार रेफर कर दिया गया।हमले में ये हुए घायलपार्षद प्रत्याशी नितेश की सभा में हुए हमले में नितेश शर्मा के साथ उनके चाचा सुमन शर्मा, महिला कृष्णा, शक्ति सिंह, राहुल शर्मा, जितेंद्र, पीयूष, विशाल, आकाश समेत कई व्यक्तियों को चोट आई हैं। महिला के सिर में ईंट लगी है, जिससे उसका सिर फूट गया। अन्य लोग भी लहूलुहान हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।युवक ने शुरू किया झगड़ाकहा जा रहा है कि सभा में विवाद एक युवक के आने के बाद हुआ था। प्रत्याशी नितेश के चाचा सुमन शर्मा चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक मंच पर चढ़ गया। उसने बोलने के लिए माइक मांगा तो वहां उपस्थित लोगों ने उसे रोक दिया। सुमन शर्मा ने कहा कि सभा के बाद आपस में बात करेंगे। लेकिन वह हंगामा करने लगा। इसी दौरान बिजली गुल हो गई और छत से मंच पर ईंट व पत्थर बरसने लगे। इससे भगदड़ मच गई और बचने के लिए लोग इधर उधर छिपने लगे।अस्पताल में हाल जानने पहुंचे साथीचुनावी सभा में ईंट और पत्थर लगने से घायल हुए लोगों को हांसी के नागरिक अस्पताल लाया गया तो नितेश के समर्थक भी हाल जानने पहुंचने लगे। जजपा के शहरी अध्यक्ष राहुल मक्कड़, चेयरमैन पद के उम्मीदवार प्रवीण ऐलावादी, वार्ड 8 से नवनिर्वाचित पार्षद कुक्कू सरदार, हांसी व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीन तायल, रामअवतार तायल व अन्य कई नेताओं ने घायलों का हाल चाल जाना। आरोप लगाए हैं कि भाजपा नेता के इशारे पर हमला हुआ है।दूसरे पक्ष के युवक को पीटाबताया गया है कि दोनों पक्षों में झगड़ा शुक्रवार दोपहर से ही चल रहा था। नितेश शर्मा गुट पर आरोप है कि उनके लोगों ने दिन में दूसरे पक्ष के कई लाेगाें से मारपीट की थी। रात को इसी का बदला लिया गया। रात को चुनावी सभा में हंगामे के बीच एक युवक मनीष भी घायल हुआ है। उसने बताया कि सभा में उसके भाई को कुछ लोगों ने पकड़ लिया था। उसने भाई को बचाने का प्रयास किया तो उससे मारपीट की गई।

592620cookie-checkकांग्रेस समर्थित प्रत्याशी समेत 12 को चोटें; बिजली बंद कर छतों से बरसाए ईंट-पत्थर
Artical

Comments are closed.

Nityanand Rai’s nephews shoot each other over ‘minor dispute’; 1 dead | India News     |     बेटी को दें माता पार्वती से जुड़े नाम, सद्गुणों से निखर जाएगा बच्ची का जीवन     |     Sri Ramakrishna Hospital’s Urology Experts Share Insights on Holmium Laser Prostate Surgery for the Treatment of Benign Prostatic Hyperplasia     |     Bihar Weather News: Drizzle In Patna: Alert Of Rain And Thunderstorm In Many Districts Of Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: Seven Ips Officers Transferred In The State Early In The Morning, Yesterday 16 Ips Officers Got New Postin – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand News 14 New Courses Including Solar Technician Ev Mechanic In Iti – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Congress Mlas Reached Assembly In Kumbhakaran Disguise To Protest Against Bjp Government – Amar Ujala Hindi News Live     |     Alwar News: Leader Of Opposition Targeted Illegal Mining, Said- Government Is Sleeping In Kumbhkarani Sleep – Alwar News – Alwar News:अवैध खनन को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने साधा निशाना, कहा     |     Hp Assembly Session: Vimal Negi’s Suspicious Death Case Heated Up The Assembly House, Opposition Staged A Walk – Amar Ujala Hindi News Live     |     चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के लिए BCCI ने खोला खजाना, पैसों की कर दी बारिश     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088