चंडीगढ़: कांग्रेस से निकाले अजैब सिंह रटोल को भाजपा में शामिल करते प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा।पंजाब में भाजपा मजबूत होने लगी है। कांग्रेस जिन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा रही है, वह भाजपा में शामिल हो रहे। कांग्रेस ने अजैब सिंह रटोल और सत्कार कौर को पार्टी से निकाल दिया। इसके कुछ ही घंटों बाद वह भाजपा में शामिल हो गए।अजैब सिंह ने दिड़बा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि वह आम आदमी पार्टी के हरपाल चीमा से चुनाव हार गए। सत्कार कौर को इस बार कांग्रेस ने टिकट नहीं दी।सत्कार कौर का भाजपा जॉइन करने पर स्वागत करते प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा और राणा गुरमीत सोढ़ी।इससे पहले भी कांग्रेस के 4 पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल हो चुके हैं। जिनमें बलबीर सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा, गुरप्रीत कांगड़ और राजकुमार वेरका शामिल हैं।सुनील जाखड़ ने मचाई कांग्रेस में खलबलीकांग्रेस में असली खलबली दिग्गज नेता सुनील जाखड़ ने मचाई है। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें अनुशासनहीनता का नोटिस दिया तो उन्होंने पार्टी छोड़ दी। इसके बाद वह लगातार कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल करवा रहे हैं।कैप्टन के जाने के बाद बिखरती कांग्रेसकैप्टन अमरिंदर सिंह को कांग्रेस ने चुनाव से करीब 3 महीने पहले सीएम की कुर्सी से हटा दिया। कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ दी। वह पंजाब लोक कांग्रेस के नाम से अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़े लेकिन कामयाब नहीं हुए। हालांकि उनके जाने के बाद से कांग्रेस पूरी तरह बिखरती जा रही है। नवजोत सिद्धू और चरणजीत चन्नी की आपसी लड़ाई से कांग्रेस विधानसभा चुनाव हार गई। अब अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को कमान सौंपने के बाद कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इससे खुश नहीं हैं।

Comments are closed.