हेडलाइंस
Shift from traditional to technology-driven farming - UP sees surge in agricultural productivity | India News MP Weather: MP में गर्मी का सितम मौसम गर्म, कितना बढ़ेगा तापमान? Amar Ujala News कुमारी शैलजा का भाजपा पर तीखा हमला:अब उन्हें बिहार में नीतीश की जरूरत नहीं, इसलिए राज्यसभा भेज रहे हैं - Kumari Selja Attack On Bjp Now They Don't Need Nitish In Bihar, That's Why They Are Sending Him... West Asia Crisis:हिमाचल के युवा बोले- शारजाह और जेद्दा में हालात सामान्य, व्हाट्सएप काॅल पर दिखाया माहौल - West Asia Crisis: Himachal Youth Say Situation Is Normal In Sharjah And Jeddah, Show Situatio... Jacob Bethell: कौन है ये 22 साल का तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथेल? IPL 2026 में चैंपियन टीम का है हिस्सा, मिलेंगे इतने करोड़ जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी ये आदर्श परिवार की कहानी, फिल्म चिरइया की रिलीज डेट घोषित, दिव्या दत्ता का दमदार रोल आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया हुआ बैन नींबू अंदर से सूखा तो नहीं है, जूसी नींबू खरीदना चाहते हैं तो किन बातों पर गौर करें, काम आएंगे सिंपल टिप्स वकीलों से किए वादे पूरे करे आम आदमी सरकार: एडवोकेट रंजीत कुमार 8 वर्षीय बालक के अपहरण के बाद गांव में भारी हंगामा, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी पुलिस हिरासत में

किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने खोले केंद्र,अब 2,525 जगहों पर खरीदा जाएगा धान

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकार ने धान खरीदी के लिए 28 नये केंद्र खोलने की अनुमति जारी कर दी है। इन केंद्रों पर धान खरीदी की सभी आवश्यक सुविधाएं कर संचालन शुरू करने को कहा गया है। ये नये केंद्र 16 जिलों में खोले जाएंगे। अभी तक प्रदेश भर में दो हजार 497 केंद्रों पर धान की खरीदी की जा रही थी।न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी एक नवम्बर से शुरू हुई है। करीब एक लाख पांच हजार किसानों ने 11 नवम्बर तक3 लाख 23 हजार मीट्रिक टन धान बेचा है। इसके एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 653 करोड़ 77 लाख रुपए का भुगतान जारी कर दिया गया है। खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया, 11 नवम्बर को 22 हजार 333 किसानों से 71 हजार 712 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसके लिए किसानों को आज 29 हजार 375 टोकन जारी किए गए थे। इनमें “टोकन तुंहर हाथ’ एप से 3 हजार 77 टोकन जारी किए। शनिवार की धान खरीदी के लिए राज्य में 27 हजार 353 टोकन तथा “टोकन तुंहर हाथ’ एप के जरिये 3 हजार 667 टोकन जारी किए गए हैं। राज्य में धान खरीदी निर्बाध रूप से जारी है। अधिकारी धान की व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। धान खरीदी को लेकर कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।यहां देखिए नये खरीदी केंद्रों की सूचीइस बार सबसे अधिक खरीदी की तैयारीराज्य सरकार ने इस वर्ष 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान लगाया है। यह अब तक की सबसे बड़ी सरकारी खरीदी होगी। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25 लाख 92 हजार किसानों का पंजीयन हुआ है। इसमें लगभग एक लाख 86 हजार नये किसान है। इस साल किसानों से सामान्य धान दाे हजार 40 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान दो हजार 60 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।धान का उठाव भी होने लगाखाद्य सचिव टोवेश्वर वर्मा ने बताया, पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी शुरू हो गया है। अब तक 84 हजार 304 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डी.ओ. जारी किए गए हैं। जिसके एवज में उपार्जन केंद्रों से 22 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

886070cookie-checkकिसानों की सुविधा के लिए सरकार ने खोले केंद्र,अब 2,525 जगहों पर खरीदा जाएगा धान
Artical

Comments are closed.

Shift from traditional to technology-driven farming – UP sees surge in agricultural productivity | India News     |     MP Weather: MP में गर्मी का सितम मौसम गर्म, कितना बढ़ेगा तापमान? Amar Ujala News     |     कुमारी शैलजा का भाजपा पर तीखा हमला:अब उन्हें बिहार में नीतीश की जरूरत नहीं, इसलिए राज्यसभा भेज रहे हैं – Kumari Selja Attack On Bjp Now They Don’t Need Nitish In Bihar, That’s Why They Are Sending Him To Rajya Sabha     |     West Asia Crisis:हिमाचल के युवा बोले- शारजाह और जेद्दा में हालात सामान्य, व्हाट्सएप काॅल पर दिखाया माहौल – West Asia Crisis: Himachal Youth Say Situation Is Normal In Sharjah And Jeddah, Show Situation On Whatsapp Cal     |     Jacob Bethell: कौन है ये 22 साल का तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथेल? IPL 2026 में चैंपियन टीम का है हिस्सा, मिलेंगे इतने करोड़     |     जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी ये आदर्श परिवार की कहानी, फिल्म चिरइया की रिलीज डेट घोषित, दिव्या दत्ता का दमदार रोल     |     आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया हुआ बैन     |     नींबू अंदर से सूखा तो नहीं है, जूसी नींबू खरीदना चाहते हैं तो किन बातों पर गौर करें, काम आएंगे सिंपल टिप्स     |     वकीलों से किए वादे पूरे करे आम आदमी सरकार: एडवोकेट रंजीत कुमार     |     8 वर्षीय बालक के अपहरण के बाद गांव में भारी हंगामा, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी पुलिस हिरासत में     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088