बारां: बारां जिले के शाहाबाद में कुंडाखोह झरने पर नहाते वक्त कुंड में गिरे दूसरे युवक का शव SDRF टीम ने दूसरे दिन निकाल लिया।बारां जिले के शाहाबाद में कुंडाखोह झरने पर नहाते वक्त गुरुवार को 2 युवक अचानक फिसलकर करीब 300 फीट नीचे कुंड में गिरे गए थे। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और SDRF टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान एक युवक का शव गुरुवार शाम को ही मिल गया था, लेकिन दूसरे का शव अंधेरा होने के कारण मिल नहीं पाया था। इस पर टीम ने शुक्रवार सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्क्त के बाद दूसरे युवक का शव भी बाहर निकाला गया है।शाहाबाद थानाधिकारी किरदार अहमद ने बताया कि बारां के नियाना निवासी जीतू (27) उसके सुसराल महोदरा आया हुआ था। जहां वह अपने साले सोनू सेन (25) के साथ घर से समरानिया जाने की बात कहकर निकला था। रास्ते में दोनों युवकों ने शराब पी। इसके बाद दोनों युवक उनके रिश्तेदार मुकेश के पास कलोनी गांव चले गए। दोपहर में तीनों युवक बाइक से कुंडाखेह झरने पर नहाने के लिए चले गए। वे कुंडाखोह झरने पर चट्टानों पर नहा रहे थे, लेकिन पैर फिसलने से जीतू और सोनू झरने से करीब 300 फीट नीचे कुंड में जा गिरे।इस पर उनके साथी मुकेश ने गांव पहुंचकर गांव वालों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने प्रभारी हेड कॉन्स्टेबल मोरपाल मीना की अगुवाई में पहुंचकर तलाश शुरू की। जहां देर शाम तक सिर्फ जीतू का ही शव मिल पाया था। अंधेरा होने के बाद टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया था। लापता दूसरे युवक की तलाश के लिए शुक्रवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जहां से SDRF टीम ने कुंड से महोदरा निवासी सोनू सेन (26) का शव भी बरामद कर लिया है। थानाधिकारी किरदार अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।


Comments are closed.