हेडलाइंस
Dj Controversy Involving The Co Of Bhagwanpur Block In Vaishali Public Outrage Ensues Hajipur News - Bihar News Rudraprayag:चंद्रापुरी गबनीगांव में दुकान में लगी भीषण आग, दो वाहन भी चपेट में आए, बुझाने में कड़ी मशक्कत - Massive Fire Broke Out In Shop In Chandrapuri Gabnigaon Two Vehicles Were Also Engulfed In F... Delhi News: विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होने देंगेः मुख्यमंत्री Indore News:इंदौर का करोड़पति भिखारी, तीन मकान, महंगी कार का मालिक, व्यापारियों को देता था कर्ज - Indore News Crorepati Beggar Bhikhari Luxury Car Three Houses कोटा रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी: दयोदय एक्सप्रेस में सांप की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकला रबर का खिलौना फगवाड़ा में धूप खिलने से मिली राहत Himachal:सीएम सुक्खू बोले- सभी आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे आंगनबाड़ी सह प्री-स्कूल, खेल आधारित शिक्षा देंगे - Cm Sukhvinder Sukhu Said That All Anganwadi Centers Will Be Converted Into Anganwadi-cum-pre-sch... विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, शतक लगाकर रच दिया इतिहास 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' ने पहले वीकेंड में किया इतना कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर वीर दास की फिल्म का रहा ये हाल सुबह नाश्ते में पराठे के साथ खाएं टमाटर और खजूर की चटनी, स्वाद के साथ सेहत भी बन जाएगी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

कुरुक्षेत्र में चल रहे ATC कैंप के पहले दिन कार्यक्रम का आयोजन, PM मोदी की स्पीच से शुरुआत

कुरुक्षेत्र: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में योगासन करते NCC एयरविंग कैडेट्स।नम्बर 2 हरियाणा NCC एयर स्क्वाड्रन करनाल ने 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के कनीपला स्थित गीता इंस्टिट्यूट में चल रहे 10 दिवसीय ATC कैंप के पहले दिन मंगलवार सुबह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैसूर से सीधे प्रसारण को सुनने से हुई। लगभग 400 कैडेट्स समेत एएनओ, सीटीओ, इंस्ट्रक्टर स्टाफ ने स्पीच सुनने के बाद अंतराष्ट्रीय योग दिवस में सहभागिता की।कैडेट्स को योगासन का डेमो देतीं कैडेट दीपिका और कैडेट चेष्टा।कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन डीजी नायर के निर्देशन और ANO सेकेंड अफसर नीलम अहलावत के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कैडेट दीपिका और कैडेट चेष्टा ने साथ में डेमो दिया। कार्यक्रम में मौजूद सभी कैडेट्स, अफसरों व अन्य स्टाफ सदस्यों को सूर्य नमस्कार, लंबाई बढ़ाने और आंखों को स्वस्थ रखने संबंधी व शारीरिक और मानसिक समस्याओं के समाधान में सहायक योग क्रियाएं करवाई गईं।कैडेट्स को योगासनों के बारे में जानकारी देतीं NCC अफसर।नम्बर 2 हरियाणा NCC एयर स्क्वाड्रन करनाल के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन डीजी नायर ने बताया कि एनुअल ट्रेनिंग कैंप (ATC) 20 जून से 29 जून तक चलेगा। इसमें यमुनानगर, अंबाला, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल के विभिन्न स्कूलों के साथ गवर्नमेंट कॉलेज करनाल सेक्टर 14, दयाल सिंह और डीएवी गर्ल्स कॉलेज के एनसीसी एयरविंग के कैडेट्स ट्रेनिंग ले रहे हैं। कैडेट्स के साथ उनके केयर टेकर और एएनओ भी आए हैं।योगासन करने के लिए जुटे कैडेट्स।कैंप में विभिन्न तरीकों का सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैडेटों को ऐरो मॉडलिंग, ड्रिल, फायरिंग, स्किट शूटिंग, टेंट पिचिंग, सब्जेक्ट स्पेशल की थ्योरी क्लास, ऑब्स्टैकल ट्रेनिंग, पीटी योगा, इतियादी जरूरी प्रशिक्षण दिए जाएंगे। कई विषयों पर विशेष थ्योरी लेक्चर भी दिए जाएंगे। वहीं कैंप के कैडेट्स के बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमाें के माध्यम से कैडेट्स के व्यक्तित्व को निखारा जाएगा।योगासन करते हुए कैडेट्सइस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन डीजी नायर ने कहा कि योग दिमाग को स्वस्थ और तनाव मुक्त रखने में मदद करता है। योग हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करके मन और शरीर को फिर से जीवंत करता है। योग पहले हमारे ऋषि मुनि किया करते थे, लेकिन यह पूरी दुनिया में लोगों का दिनचर्या का एक हिस्सा बन गया है। नियमित योगाभ्यास से छोटी से लेकर बड़ी बीमारियों से शरीर का बचाव किया जा सकता है।योगासन करते हुए कैडेट्सगौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगा दिवस मनाया जाता है। इस साल योग दिवस की थीम ‘मानवता के लिए योग’ है। इसकी घोषणा 30 मई 2022 को प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में की थी। यह घोषणा करते हुए उन्होंने मानव कल्याण के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने और लोगों को योग करने के लिए प्रेरित करने का संदेश भी दिया।

605120cookie-checkकुरुक्षेत्र में चल रहे ATC कैंप के पहले दिन कार्यक्रम का आयोजन, PM मोदी की स्पीच से शुरुआत
Artical

Comments are closed.

Dj Controversy Involving The Co Of Bhagwanpur Block In Vaishali Public Outrage Ensues Hajipur News – Bihar News     |     Rudraprayag:चंद्रापुरी गबनीगांव में दुकान में लगी भीषण आग, दो वाहन भी चपेट में आए, बुझाने में कड़ी मशक्कत – Massive Fire Broke Out In Shop In Chandrapuri Gabnigaon Two Vehicles Were Also Engulfed In Flames Rudraprayag     |     Delhi News: विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होने देंगेः मुख्यमंत्री     |     Indore News:इंदौर का करोड़पति भिखारी, तीन मकान, महंगी कार का मालिक, व्यापारियों को देता था कर्ज – Indore News Crorepati Beggar Bhikhari Luxury Car Three Houses     |     कोटा रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी: दयोदय एक्सप्रेस में सांप की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकला रबर का खिलौना     |     फगवाड़ा में धूप खिलने से मिली राहत     |     Himachal:सीएम सुक्खू बोले- सभी आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे आंगनबाड़ी सह प्री-स्कूल, खेल आधारित शिक्षा देंगे – Cm Sukhvinder Sukhu Said That All Anganwadi Centers Will Be Converted Into Anganwadi-cum-pre-schools     |     विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, शतक लगाकर रच दिया इतिहास     |     ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ ने पहले वीकेंड में किया इतना कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर वीर दास की फिल्म का रहा ये हाल     |     सुबह नाश्ते में पराठे के साथ खाएं टमाटर और खजूर की चटनी, स्वाद के साथ सेहत भी बन जाएगी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088