हेडलाइंस
PhonePe, Google Pay, Paytm और BHIM में आया बड़ा अपडेट, बिना पिन के ही कर पाएंगे UPI पेमेंट सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कमर्शियल LPG सिलेंडरों की डिलीवरी शुरू, 13 मार्च को बुक हुए 88.8 लाख घरेलू गैस सिलेंडर Punjab:मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई महिला की जान, दिल की बीमारी में मिला निशुल्क इलाज - Mann Govet Chief Minister Health Scheme Saved The Life Of A Woman सलमान अली आगा को अब ICC से लगी कड़ी फटकार, बचकानी हरकत के बाद मिली बड़ी सजा Son-in-law Beats Up In-laws In Patna Bihta, Domestic Violence, Bihar Police Investigation - Bihar News - Bihar News:पति ने ससुराल वालों को बेरहमी से पीटा, सास ने कहा Lpg Crisis:बरेली में रसोई गैस की किल्लत के बीच डीलरों ने किया 'खेल', घर के बजाय कहीं और पहुंच रहे सिलिंडर - Dealers Did Scam In Gas Refilling Amidst The Shortage Of Lpg Cylinders In Bareilly Almora News:कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, हादसे में पीएनबी के कैशियर की मौके पर ही मौत - Pnb Cashier Dies On The Spot After Car Plunges Into Gorge Almora Uttarakhand News 'Openly protecting rapists': PM Modi slams TMC over RG Kar and Sandeshkhali cases | India News नदी संरक्षण दिवस आज:आज अस्तित्व के लिए तरस रहीं जीवनदायिनी नदियां, अंधाधुंध शहरीकरण ने छीना इंदौर का जल वैभ - River Conservation Day: Lifeline Rivers Struggle For Survival As Urbanization Drains Indor...

कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर पहुंचे महामहिम कोविंद, आंवले का पौधा देकर स्वागत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पत्नी सविता कोविंद के साथ विशेष विमान से शुक्रवार शाम भोपाल पहुंचे। आज सुबह राजभवन से रवाना होकर वह कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। यहां वह “वन नेशन-वन हेल्थ सिस्टम इज द नीड ऑफ ऑवर” कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें आंवले का पौधा भेंट कर स्वागत किया।

मेन्यू में ज्वार की रोटी, भरवा परवल … दिल्ली से दो कुक आए

राष्ट्रपति राजभवन में रुके हैं। राष्ट्रपति यहां ज्वार की रोटी, मल्टी ग्रेन आटे से बनी रोटी, टिंडा करी, मूंग दाल, भरवा परवल, लहसुनी पालक, भरवा करेला खाएंगे। बिना शक्कर का गुलाब जामुन भी परोसा जाएगा। खाने के बाद नारियल पानी और पैक्ड वॉटर का इस्तेमाल करेंगे। दिल्ली से दो कुक आए हुए हैं। प्रेसिडेंट की सुरक्षा से लेकर खान-पान तक की तमाम जिम्मेदारियों के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। हेल्थ चेकअप के लिए 9 डॉक्टर्स की टीम राजभवन में तीन शिफ्ट में तैनात रहेगी। राष्ट्रपति के सीधे संपर्क में आने वाले लोगों और सुरक्षाकर्मियों को मिलाकर करीब 50 से ज्यादा लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें तैनात किया गया है। मेडिकल इमरजेंसी के लिए हमीदिया और जेपी अस्पताल में 6-6 बेड तैयार रखे गए हैं। राष्ट्रपति की पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर खुद कर रहे हैं।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम

राष्ट्रपति कोविंद दोपहर 12:00 बजे कार्यक्रम स्थल से राजभवन के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 12.15 बजे राजभवन पहुंचकर दोपहर का भोजन एवं विश्राम करेंगे।
दोपहर 4.50 बजे राजभवन से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के लिए रवाना होंगे।
शाम 5 से 6 बजे तक मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग के नवीन स्वास्थ्य संस्था भवनों के भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 6 बजे कार्यक्रम स्थल से राजभवन के लिए रवाना होंगे।
29 मई सुबह 8 बजे राजभवन से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होकर सुबह 8:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
सुबह 8.20 से 8.30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।
सुबह 8.30 बजे विमान से उज्जैन के लिए रवाना होंगे।
शुक्रवार को भोपाल आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और धर्मपत्नी सविता कोविंद की एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अगवानी की।

आज सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक ट्रैफिक प्लान

मिंटो हॉल: आज सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक रोशनपुरा से गांधी पार्क तिराहा, पुराना कंट्रोल रूम, पीएचक्यू तिराहा की ओर सामान्य ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। इस वक्त में पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा से गांधी पार्क तिराहा, मालवीय नगर तिराहा, रोशनपुरा चौराहे की ओर सामान्य ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।

दोपहर 3.30 से ये व्यवस्था

डीबी सिटी तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी होकर कंट्रोल रूम तिराहे की ओर जाने वाला ट्रैफिक आज दोपहर 3.30 बजे से पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
रोशनपुरा से भारत टॉकीज जाने वाले वाहन बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पीएचक्यू तिराहा, लिली टॉकीज होते हुए भारत टॉकीज की ओर जा सकेंगे।
टीटी नगर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जाने वाली मिनी और बड़ी बसें अपेक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1, बोर्ड ऑफिस चौराहा, मैदा मिल, जिंसी धर्मकांटा, ऐशबाग फाटक से होकर भारत टॉकीज की ओर जा सकेंगी।

536770cookie-checkकुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर पहुंचे महामहिम कोविंद, आंवले का पौधा देकर स्वागत
Artical

Comments are closed.

PhonePe, Google Pay, Paytm और BHIM में आया बड़ा अपडेट, बिना पिन के ही कर पाएंगे UPI पेमेंट     |     सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     कमर्शियल LPG सिलेंडरों की डिलीवरी शुरू, 13 मार्च को बुक हुए 88.8 लाख घरेलू गैस सिलेंडर     |     Punjab:मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई महिला की जान, दिल की बीमारी में मिला निशुल्क इलाज – Mann Govet Chief Minister Health Scheme Saved The Life Of A Woman     |     सलमान अली आगा को अब ICC से लगी कड़ी फटकार, बचकानी हरकत के बाद मिली बड़ी सजा     |     Son-in-law Beats Up In-laws In Patna Bihta, Domestic Violence, Bihar Police Investigation – Bihar News – Bihar News:पति ने ससुराल वालों को बेरहमी से पीटा, सास ने कहा     |     Lpg Crisis:बरेली में रसोई गैस की किल्लत के बीच डीलरों ने किया ‘खेल’, घर के बजाय कहीं और पहुंच रहे सिलिंडर – Dealers Did Scam In Gas Refilling Amidst The Shortage Of Lpg Cylinders In Bareilly     |     Almora News:कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, हादसे में पीएनबी के कैशियर की मौके पर ही मौत – Pnb Cashier Dies On The Spot After Car Plunges Into Gorge Almora Uttarakhand News     |     ‘Openly protecting rapists’: PM Modi slams TMC over RG Kar and Sandeshkhali cases | India News     |     नदी संरक्षण दिवस आज:आज अस्तित्व के लिए तरस रहीं जीवनदायिनी नदियां, अंधाधुंध शहरीकरण ने छीना इंदौर का जल वैभ – River Conservation Day: Lifeline Rivers Struggle For Survival As Urbanization Drains Indore’s Water Heritage     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088