हेडलाइंस
Maihar News: Commissioner Takes Major Action In Minor Construction Scam, Seven Principals Suspended. - Madhya Pradesh News इंदौर में LIG चौराहे से नौलखा तक 6.5 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर 350 करोड़ रुपए में बनेगा, 15 फरवरी से फाउंडेशन कार्य शुरू होगा Sikar News: मौसम ने ली करवट, जानिए शेखावाटी में अगले 7 दिन कैसा रहेगा हाल कुरुक्षेत्र के बुढेड़ा हेड पहुंचा रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल:पंजाब से पानी विवाद. हरियाणा के दावों को परखा - Ravi-beas Water Tribunal Reaches Budhera Head In Kurukshetra Water Dispute With Punjab Haryan... PM Modi, Malaysia PM Anwar Ibrahim hold talks on defence, economy and ASEAN - top developments | India News NZ vs AFG Live Streaming: आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टक्कर, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE पाकिस्तान में क्रिकेट खेलेगा बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर का बेटा? दावों पर किया रिएक्ट, बोले- 'फेक और मिसलीडिंग' पंजाब में लकी ओबेरॉय मर्डर केस का मुख्य आरोपी छोटी मुठभेड़ के बाद अमृतसर से गिरफ्तार; पिस्टल बरामद Bihar News :आठ साल की बच्ची से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद मार डाला; खेलते समय उठा ले गया था, गिरफ्तार - Minor Girl Abuse Darbhanga Murder Case Bihar News यूपी:प्रदेश में खत्म हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, कोहरा-बारिश हुए गायब; आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी - Uttar Pradesh: The Effects Of The Western Disturbance Have Ended In The State, Leaving O...

कोटा बैराज की अपस्ट्रीम में मिली, बुधवार शाम निकली थी घर से

कोटा: चंबल में मिली लापता मूक बधिर बालिका की लाशकुन्हाड़ी थाना इलाके से बुधवार शाम को लापता हुई 15 साल की मूक-बधिर बालिका की लाश गुरुवार सुबह चंबल नदी में मिली। लाश कोटा बैराज की अपस्ट्रीम में मिली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीआई गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि सकतपुरा की रहने वाली प्रियंका(15) न बोल सकती है न सुन सकती है।बुधवार शाम करीब 4 बजे वह घर से बिना बताए निकल गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लगा जिसके बाद कुन्हाड़ी थाने में उसकी लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं लग सकी। गुरुवार सुबह कोटा बैराज पर कबूतरों को दाना डालने पहुंचे लोगों को अपस्ट्रीम में लाश नजर आई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और निगम के गोताखोरों को बुलाया। निगम गोताखोर उन्हें लाश को बाहर निकाला। मृतका की शिनाख्त प्रियंका के रूप में हुई। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की जिसके बाद एमबीएस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है।मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई वारदात को अंजाम दिया गया है इस बारे में अभी प्रारंभिक तौर पर भी पुलिस कुछ कहने से बच रही है लेकिन पुलिस के अनुसार शरीर पर किसी तरह की कोई चोट के निशान नहीं है। ऐसे में माना यही जा रहा है कि मामला सुसाइड का हो सकता है।एक लड़की ने जाते हुए देखापरिजनों ने बताया कि शाम को 4 बजे घर के पास मंदिर में कीर्तन था ऐसे में बच्चे की दादी और मां कीर्तन में थी। बच्ची जब घर से निकली तो उसे घर से बाहर निकलते हुए दादी ने देखा था लेकिन पड़ोस में ही बच्ची की बुआ भी रहती है ऐसे में उन्होंने सोचा कि बच्ची उनके घर जा रही है। घर से थोड़ी दूर पर एक परीक्षित लड़की ने भी प्रियंका से इशारों में पूछा था कि वह कहां जा रही है तो उसने कान पर हाथ रखकर इशारा किया था। इसके बाद से ही प्रियंका का कुछ पता नहीं लगा।पिता की हो चुकी मौतपरिजनों ने बताया कि प्रियंका अपनी बहनों के साथ चाचा के पास रहती थी। उसके पिता का करीब 5 साल पहले एक्सीडेंट में निधन हो चुका है। सबसे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और वह दूसरे नंबर पर थी। वह बचपन से ही ना तो बोल सकती थी ना ही सुन सकती थी।

702220cookie-checkकोटा बैराज की अपस्ट्रीम में मिली, बुधवार शाम निकली थी घर से
Artical

Comments are closed.

Maihar News: Commissioner Takes Major Action In Minor Construction Scam, Seven Principals Suspended. – Madhya Pradesh News     |     इंदौर में LIG चौराहे से नौलखा तक 6.5 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर 350 करोड़ रुपए में बनेगा, 15 फरवरी से फाउंडेशन कार्य शुरू होगा     |     Sikar News: मौसम ने ली करवट, जानिए शेखावाटी में अगले 7 दिन कैसा रहेगा हाल     |     कुरुक्षेत्र के बुढेड़ा हेड पहुंचा रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल:पंजाब से पानी विवाद. हरियाणा के दावों को परखा – Ravi-beas Water Tribunal Reaches Budhera Head In Kurukshetra Water Dispute With Punjab Haryana Claims Examined     |     PM Modi, Malaysia PM Anwar Ibrahim hold talks on defence, economy and ASEAN – top developments | India News     |     NZ vs AFG Live Streaming: आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टक्कर, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE     |     पाकिस्तान में क्रिकेट खेलेगा बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर का बेटा? दावों पर किया रिएक्ट, बोले- ‘फेक और मिसलीडिंग’     |     पंजाब में लकी ओबेरॉय मर्डर केस का मुख्य आरोपी छोटी मुठभेड़ के बाद अमृतसर से गिरफ्तार; पिस्टल बरामद     |     Bihar News :आठ साल की बच्ची से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद मार डाला; खेलते समय उठा ले गया था, गिरफ्तार – Minor Girl Abuse Darbhanga Murder Case Bihar News     |     यूपी:प्रदेश में खत्म हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, कोहरा-बारिश हुए गायब; आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी – Uttar Pradesh: The Effects Of The Western Disturbance Have Ended In The State, Leaving Only Nighttime Cold; Fo     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088