जगदलपुर: जगदलपुर में बिजली ऑफिस बंद करवाने पहुंचे भाजपाइयों को पुलिस ने रोका।छत्तीसगढ़ के बस्तर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध न कराने और अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बस्तर संभाग के कई सहकारी समितियों के समाने आज धरना प्रदर्शन किया। किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने राज्यपाल के नाम ज्ञापन अफसरों को ज्ञापन भी सौंपा गया है। इधर, जगदलपुर में भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय बिजली आफिस में तालाबंदी करने पहुंचे थे, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया।जगदलपुर में धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के किसानों को CG की सरकार किसानी कार्यों के प्रारंभिक चरण में ही परेशान कर रही है। किसान खाद संकट का सामना कर रहा है। खेती-किसानी के कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन, छत्तीसगढ़ की सरकार दुःखी और परेशान किसानों की सुध नहीं ले रही है। भाजपा लगातार किसानों की समस्याओं को बिना देरी दूर करने आवाज उठा रही है।दंतेवाड़ा में प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।दंतेवाड़ा में भी किया प्रदर्शनभाजपा के कार्यकर्ताओं ने दंतेवाड़ा में भी प्रदर्शन किया है। जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा कि, खाद न मिलने की समस्या से जूझ रहे प्रदेश के मेहनतकश किसान अघोषित बिजली कटौती की दोहरी मार झेल रहे हैं। कांग्रेस राज्य सरकार किसानो की समस्याओं को न सुन रही न देख रही है। खाद की खुली कालाबाजारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, किसानों के हित में भाजपा का हरेक कार्यकर्ता अपनी आवाज बुलंद करने मैदान में उतरा है।


Comments are closed.