चंडीगढ़: श्री गुटका साहिब की बेअदबी के बारे में जानकारी देते सिख संगठन के सदस्य।पंजाब मेंगुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। नवांशहर के गांव मेहली में यह घटना हुई। जहां मेहली बाईपास के नजदीक खाली प्लाट में गुटका साहिब के जले हुए अंग मिले हैं। इसका पता चलते ही सिख संगठनों में रोष फैल गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अज्ञात लोगों पर बेअदबी का केस दर्ज कर लिया है।बेअदबी की घटना की जांच करती पुलिस।गुरुद्वारा साहिब में रखे अंगइलाके के सिख संगठनों ने बताया कि गांव में सुबह के वक्त इस घटना का पता चला। इसके बाद गुटका साहिब के अंगों को फगवाड़ा के गुरुद्वारा सुखचैनआणा साहिब में रखवा दिया गया है। सिख संगठनों ने आक्रोश जताया कि पहले ही बेअदबी की घटनाओं में कोई इंसाफ नहीं मिला। अब फिर इस तरह की घटनाएं होने लगी हैं।CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिसबेअदबी का पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। तुरंत नवांशहर के सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिख संगठनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद इस इलाके को आते-जाते सभी रास्तों पर लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। हालांकि अभी पुलिस के हाथ कोई बड़ा सुराग नहीं लगा है।

Comments are closed.