50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

गर्भावस्था में योग करते वक्त रखे इन बातों का ध्यान

गर्भावस्था में हर रोज महिलाओं को नए अनुभव होते हैं। कुछ उन्हें खुशी देकर जाते हैं तो कभी-कभी उन्हें शरीर में होने वाली समस्याओं से गुजरना पड़ता है। गर्भावस्था में शिशु के विकास के लिए मां का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक होता है। गर्भावस्था की अवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही मां के साथ गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है। इस अवस्था में शरीर का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। इस समय महिलाओं को शारीरिक के साथ-साथ मानसिक तौर पर भी स्वस्थ रहना आवश्यक होता है। डॉक्टर्स भी गर्भवती महिलाओं को खान-पान का ध्यान रखने के साथ ही हल्का व्यायाम करने की भी  सलाह देते हैं

गर्भावस्था के दौरान योग करने से जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। इतना ही नहीं, योग करने से बच्चे के जन्म के दौरान आने वाली परेशानियां भी काफी हद तक कम हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि योग करते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
गर्भावस्था के दौरान पेट पर बल पर पड़ने वाले और पेट में खिंचाव पैदा करने वाले आसनों को नहीं करना चाहिए जैसे चक्रासन, नौकासन, भुजंगासन, हलासन, अर्धमत्स्येंद्रासन, भुजंगासन, धनुरासन आदि। इसके अलावा भी आप जो भी योगासन करें उसके बारे में अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले लें।
शुरू के तीन महीने में…-  गर्भावस्था के पहले तीन महीनों के दौरान खड़े रहकर किए जाने वाले आसान योगासन करने चाहिए। इनको करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर में रक्त का संचार अच्छे से होता है। इसके साथ ही शरीर को ऊर्जा मिलती है और पैरों में होने वाली सूजन व अकड़न भी कम हो जाती है।
तीन महीनों के बाद – गर्भावस्था के बीच के तीन महीनों के दौरान थका देने वाले या फिर ज्यादा फुर्तीले आसन करने से बचना चाहिए। बीच के तीन महीनों के दौरान आसनों पर ध्यान देने की बजाय प्राणायाम व ध्यान करना चाहिए।
बिल्कुल ना करें योग – गर्भावस्था के चौथे व पांचवे महीने में कोई भी योगासन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह समय गर्भावस्था का सबसे महत्वपूर्ण और नाजुक समय होता है। यदि कर भी रहे हैं तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

616700cookie-checkगर्भावस्था में योग करते वक्त रखे इन बातों का ध्यान
Artical

Comments are closed.

Disha Salian case: ‘Attempt to malign Aaditya Thackeray’s name,’ says Sanjay Raut | India News     |     Bihar Assembly News: Protest By Opposition Mla, Cm Nitish Kumar, Mobile Ban, Budget News, Rjd, Bjp, Jdu – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar Vidhan Sabha:सीएम नीतीश कुमार बोले     |     UP: मुसलमान हैं हेमा मालिनी! जगन्नाथ मंदिर प्रवेश पर इसलिए शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला     |     सनसनीखेज़ साइबर क्राइम : मुंबई में 86 वर्षीय महिला को दो महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 20 करोड़ की ठगी     |     Mana Projects Completes 25 Years Of Excellence     |     Fit India Campaign: Educational Institutions Will Become Models Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Video : Conversation With Dr. Sharad Pandey Of Neuro Surgery Department Of Rml Hospital – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Accused Fired At The Policeman – Damoh News     |     Sawai Madhopur: देश का सबसे घनी टाइगर आबादी वाला रिजर्व बना रणथंभौर, बाघों की बढ़ती संख्या ने रचा इतिहास     |     Mahima Pundir Selected For Hockey’s Senior National Camp, Know Her Success Story – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088