हेडलाइंस
Police Lathicharged Shopkeepers, Municipal Commissioner Demolished Four Shops On Court Orders - Bihar News Mau: निजामुद्दीनपुर मुहल्ला में धर्मांतरण करा रहे आठ लोग गिरफ्तार...नशीले पदार्थ, बाइबिल बरामद अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ:ज्योतिष विधा के गूढ़ रहस्यों पर होगा मंथन, सवाल भी पूछ सकेंगे, जल्द कराएं पंजीकरण - Amar Ujala Jyotish Mahakumbh In Dehradun In-depth Discussion On Profound Mysteries Of Astr... Mp Ias Transfers:वरिष्ठ सचिवों पर मुख्यमंत्री का भरोसा, प्रशासनिक कमी के बीच नई टीम को बड़ी जिम्मेदारी - Mp News: Chief Minister Places Trust In Senior Secretaries, Giving The New Team Significant Res... Maharashtra:पार्षदों से मिलने होटल पहुंचे शिंदे; कहा- महायुति से होगा Bmc का मेयर, शिवसेना यूबीटी को भी घेरा - Maharashtra Politics Shinde Reached Hotel Meet Corporators Says Bmc Mayor From Mahayuti A... Grand Hindu Conference Organized In Kelwara To Mark Completion Of 100 Years Of Rss - Baran News अभिषेक शर्मा की तरह अब नीतीश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया पर्ची सेलिब्रेशन, साथी खिलाड़ी भी रह गए हैरान, देखें VIDEO 'लोग बर्बाद करना चाहते हैं...', गोविंदा की पत्नी ने लगाए थे कई अफेयर के आरोप, अब स्टार ने दी सफाई, बोले- ये बड़े षड़यंत्र का हिस्सा iPhone Air पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर, 32 हजार रुपये सस्ता खरीदने का मौका Bank of Baroda में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹41,478 का फिक्स ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन

गुजरात टाइटंस के चैंपियन बनने पर दिग्गज खिलाड़ियों ने कही ये बात

गुजरात टाइटंस के चैंपियन बनने पर टीम के ओपनर शुभमन गिल समेत कई दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.’

Reactions On IPL Final: IPL 2022 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टॉस जीतकर पहले बटिंग करने का फैसला किया. लेकिन सैमसन का यह फैसला गलत साबित हुआ. राजस्थान रॉयल्स (RR) 20 ओवर में 9 विकेट पर महज 130 रन बना सकी. जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस (GT) ने 18.1 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने 3 विकेट लेने के अलावा 34 रन भी बनाए. इस तरह गुजरात टाइटंस (GT) ने अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतने का कारनामा कर दिखाया. इस जीत पर गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubhman Gill) समेत कई दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

‘मेरे लिए वर्ल्ड कप जीतने जैसा अनुभव’

गुजरात टाइटंस (GT) के ओपनर शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने कहा कि मैं साल से आईपीएल (IPL) खेल रहा हूं. मेरे लिए वर्ल्ड कप (World Cup) जीतने के समान हैं. IPL दुनिया का सबसे बेहतरीन प्रतियोगिता है. इसको जीतना मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है. हमें पता था कि अगर हम विपक्षी टीम को 150 से कम के स्कोर पर आउट कर देते हैं, तो फाइनल को जीत सकते हैं. स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने कहा कि इस जीत पर गुजरात के गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) ने कहा कि हमने विकेट को काफी जल्दी जान लिया था. हमें पता था कि किस जगह गेंदबाजी करनी है. बीच के ओवरों में हमने काफी अच्छी बॉलिंग की. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने कहा यह मेरा 5वां फाइनल था. मैं यह दूसरी बार जीत रहा हूं. कई लोगों ने कहा कि यह टीम अच्छी नहीं है, लेकिन हमने सबको गलत साबित कर दिया.

‘हमारी टीम में विविधता थी’

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने कहा कि हीं मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)ने कहा कि मैं बढ़िया तरीक से सीजन की शुरुआत करना चाहता था. मैं ज्यादा नहीं सोच रहा था. उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha)की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं और यह बात हम सब जानते हैं. हम काफी सालों से एक साथ खेल रहे हैं. इन्हें जब भी मौका मिलता है, ये अच्छा खेलते हैं. गुजरात टाइटंस (GT) के बल्लेबाजी कोस गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) ने कहा कि ऑक्शन (Auction) में कई लोग टीम संतुलन और गहराई की बात करते हैं, लेकिन हमारी टीम में विविधता थी. हमारे पास आक्रामक गेंदबाजी क्रम था. फाइनल मुकाबले में हमारे पास एक अतिरिक्त बॉलर हो गए. साथ ही उन्होंने कहा कि आशीष नेहरा (Ashish Nehra) के साथ भी काम करना शानदार अनुभव रहा.

You were so so good Gujarat titans. Played the best brand of cricket. Well done team and the support staff. @gujarat_titans— Irfan Pathan (@IrfanPathan) May 29, 2022

What a dream debut season for Gujarat Titans. @hardikpandya7 has been absolutely brilliant as a leader and player. This has been a fantastic IPL and great to see a new champion. Jos Buttler was in a league of his own and Rajasthan Royals can be proud of their season. #IPLFinal pic.twitter.com/dnTKOoAO4K— Virender Sehwag (@virendersehwag) May 29, 2022

540360cookie-checkगुजरात टाइटंस के चैंपियन बनने पर दिग्गज खिलाड़ियों ने कही ये बात
Artical

Comments are closed.

Police Lathicharged Shopkeepers, Municipal Commissioner Demolished Four Shops On Court Orders – Bihar News     |     Mau: निजामुद्दीनपुर मुहल्ला में धर्मांतरण करा रहे आठ लोग गिरफ्तार…नशीले पदार्थ, बाइबिल बरामद     |     अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ:ज्योतिष विधा के गूढ़ रहस्यों पर होगा मंथन, सवाल भी पूछ सकेंगे, जल्द कराएं पंजीकरण – Amar Ujala Jyotish Mahakumbh In Dehradun In-depth Discussion On Profound Mysteries Of Astrology Will Take     |     Mp Ias Transfers:वरिष्ठ सचिवों पर मुख्यमंत्री का भरोसा, प्रशासनिक कमी के बीच नई टीम को बड़ी जिम्मेदारी – Mp News: Chief Minister Places Trust In Senior Secretaries, Giving The New Team Significant Responsibilities A     |     Maharashtra:पार्षदों से मिलने होटल पहुंचे शिंदे; कहा- महायुति से होगा Bmc का मेयर, शिवसेना यूबीटी को भी घेरा – Maharashtra Politics Shinde Reached Hotel Meet Corporators Says Bmc Mayor From Mahayuti Alliance     |     Grand Hindu Conference Organized In Kelwara To Mark Completion Of 100 Years Of Rss – Baran News     |     अभिषेक शर्मा की तरह अब नीतीश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया पर्ची सेलिब्रेशन, साथी खिलाड़ी भी रह गए हैरान, देखें VIDEO     |     ‘लोग बर्बाद करना चाहते हैं…’, गोविंदा की पत्नी ने लगाए थे कई अफेयर के आरोप, अब स्टार ने दी सफाई, बोले- ये बड़े षड़यंत्र का हिस्सा     |     iPhone Air पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर, 32 हजार रुपये सस्ता खरीदने का मौका     |     Bank of Baroda में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹41,478 का फिक्स ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088