चंडीगढ़: अनिल विज।हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ED के सम्मन मामले पर कांग्रेसियों के रोष प्रदर्शन करने पर निशाना साधा। विज ने ट्वीट कर कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी की ED द्वारा की जा रही जांच को कांग्रेस सत्याग्रह के नाम पर प्रभावित करना चाहती है।विज ने कहा कि यह गैर कानूनी भी है और अनैतिक भी। महात्मा गांधी ने कई सत्याग्रह किए, परंतु हमने नहीं पढ़ा या सुना कि उन्होंने कभी किसी चोर या चोरी के लिए कोई आंदोलन किया हो।हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का ट्वीट।बता दें कि राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के समन के विरोध में कांग्रेस ने प्रचार किया कि गोडसे के वंशज गांधी को न तब झुका पाए थे, न अब झुका पाएंगे। आज फिर आगाज होगा एक गांधीवादी सत्याग्रह का। कांग्रेस ने अपने धरने को गांधीवादी धरने का नाम दिया और इसे सत्य की लड़ाई बताया है।कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शनकांग्रेस ने भाजपा पर ईडी और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। ईडी के सामने राहुल गांधी की पेशी के विरोध में हरियाणा कांग्रेस ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस के विधायक और कार्यकर्ता शामिल है।
यह भी पढ़ें
5778900cookie-checkगृह मंत्री ने किया ट्वीट- ED की जांच को कांग्रेस सत्याग्रह के नाम पर कर रही प्रभावित
Comments are closed.