गोगा हत्याकांड:रोहतक में पकड़ा गया भाऊ गैंग का गुर्गा, पुलिस एकनकाउंटर में हुआ घायल; पांव में लगी गोली – Bhau Gang Member Arrested In Rohtak
एक दिन पहले आईजी कार्यालय के नजदीक हुए अंकित उर्फ बाबा गैंग के दिनेश उर्फ गोगा हत्याकांड में वांछित रिटौली निवासी साहिल (25) को पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी साहिल को दाएं पांव में गोली लगी है। उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, दिनेश उर्फ गोगा हत्याकांड की जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में रिटौली गांव निवासी साहिल की भूमिका सामने आई थी। जांच में पता चला कि आरोपी साहिल गोगा की हत्या करने वाले बाइक सवार तीन शूटरों के साथ आया था।
उसी ने शूटर को गोगा की पहचान बताई थी। अपराध जांच शाखा प्रथम तभी से हत्यारोपियों की तलाश में थी। आरोपी को पुलिस ने इंस्पेक्टर कुलदीप कादियान के नेतृत्व में घेर लिया। जवाबी फायरिंग में साहिल के दायें पैर में गोली लगी है।


Comments are closed.