हेडलाइंस
मोगा में सरपंच की भरे बाजार गोली मारकर हत्या Parliament Budget Session: BJP, Congress issue whip for MPs as Lok Sabha likely to take up notice against Speaker Om Birla | India News India Beat England T20 World Cup 2026 Semifinal Muzaffarpur Celebration Team India Final Entry - Bihar News - Bihar:टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, लोगों ने मनाया जश्न… पटाखे फूटे, उड़ी गुलाल, क... यूपी:ईरान युद्ध के चलते बेपटरी हुई विमान सेवा, आठ उड़ानें हुईं रद्द; 450 से ज्यादा लोगों ने रद्द कराए टिकट - Up: Air Services Disrupted Due To Iran War, Eight Flights Cancelled; Over 450 People Cancel... Chardham Yatra:पहले ही दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा - Chardham Yatra 2026 Online Registration Starts Today 1.24 Lakh People Apply On First Day कानपुर में RSS-BJP की समन्वय बैठक: सीएम योगी भी हुए शामिल, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और चुनावी रणनीति पर मंथन L&T Finance Launches 'Spoorthi' to Empower Women Entrepreneurs with Specialised Home Loan and Loan Against Property Solutions Huawei, Meralco, and SANXING Ningbo Launch Intelligent Distribution Solution and Lighthouse Initiative Indore News:मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, 36 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तेज धूप से इंदौर में बढ़ी तपन - Indore: The Heat Intensifies In Indore, With Temperatures Exceeding 35 Degrees. संजू सैमसन के लिए सेमीफाइनल में इस बच्ची की प्रार्थना ने दिखाया कमाल, नेशनल एंथम के दौरान का VIDEO हो रहा है वायरल

ग्रामीणों ने लगाया धन उगाही करने का आरोप, एसडीएम के सामने रखी लेखपाल को हटाने की मांग

औरैया: एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए ग्राम रूपपुर के ग्रामीण।विकासखंड सहार क्षेत्र के ग्राम रूपपुर के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल पर कार्यों के बदले धनउगाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस बाबत लेखपाल को पद से हटाए जाने व उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बिधूना के एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले से अवगत करवाया है।लेखपाल पर मनमर्जी करने का आरोपएसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त लेखपाल द्वारा रूपपुर सहार मौजा में कृषि आवंटन के नाम पर धन एकत्र किया जा रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल ने प्रधान द्वारा चिह्नित जगह पर पानी की टंकी बनवाने के लिए कहा कि यह ढाक की सुरक्षित जगह है, जबकि उसी जगह पर गांव के ही रामबाबू को पट्टा के आधार पर कब्जा दिला दिया। इसके अलावा लेखपाल ने अपनी मर्जी से टंकी बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। ऐसा होना भूमि प्रबंधन समिति के खिलाफ है।संक्रमणीय काश्तकारों को किया जा रहा परेशानआरोप है कि लेखपाल ग्रामीणों को धमका कर बेघर कर देने को कहता है। इसी के चलते वह ग्रामीणों से पैसा मांग रहा है। लेखपाल ने गांव के ही अकबर व सलीम की गलत पैमाइश करके रघुपति के संक्रमणीय खेत के नाम कर दी। इसी तरह गलत पैमाइश करके संक्रमणीय काश्तकारों को परेशान किया जा रहा है। राम औतार शर्मा के असंक्रमणीय से संक्रमणीय कराने के लिए 20 हजार की मांग की जा रही है। पीड़ित उपरोक्त धनराशि देने में असमर्थ होने के कारण भूमि संक्रमणीय में दर्ज नहीं हो पा रही है। शासनादेश है कि विरासत मृतक की तत्काल जांच की जाए, लेकिन लेखपाल ने अभी तक गांव के 2 लोगों की जांच नहीं की है, जबकि उनका निधन हुए 2 वर्ष बीत चुके हैं। ना ही उनकी विरासत दर्ज की गई है, इसके अलावा अन्य विरासतें भी लंबित हैं।कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे धरना-प्रदर्शनग्रामीणों ने उपरोक्त लेखपाल को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने की मांग उठाई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि लेखपाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। कहा कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं की गई और उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह लोग तहसील में शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रार्थना पत्र देने वालों में प्रमुख रूप से बृजभान सिंह, राज किशोर, सुरेश चंद्र, मांगेलाल, वीरेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, मनीष सिंह, महेंद्र सिंह, लाखन सिंह, गौरव सिंह, विक्रम सिंह, राजवीर व समीर समेत कई ग्रामीण शामिल रहे।

611370cookie-checkग्रामीणों ने लगाया धन उगाही करने का आरोप, एसडीएम के सामने रखी लेखपाल को हटाने की मांग
Artical

Comments are closed.

मोगा में सरपंच की भरे बाजार गोली मारकर हत्या     |     Parliament Budget Session: BJP, Congress issue whip for MPs as Lok Sabha likely to take up notice against Speaker Om Birla | India News     |     India Beat England T20 World Cup 2026 Semifinal Muzaffarpur Celebration Team India Final Entry – Bihar News – Bihar:टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, लोगों ने मनाया जश्न… पटाखे फूटे, उड़ी गुलाल, कहा     |     यूपी:ईरान युद्ध के चलते बेपटरी हुई विमान सेवा, आठ उड़ानें हुईं रद्द; 450 से ज्यादा लोगों ने रद्द कराए टिकट – Up: Air Services Disrupted Due To Iran War, Eight Flights Cancelled; Over 450 People Cancel Tickets     |     Chardham Yatra:पहले ही दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा – Chardham Yatra 2026 Online Registration Starts Today 1.24 Lakh People Apply On First Day     |     कानपुर में RSS-BJP की समन्वय बैठक: सीएम योगी भी हुए शामिल, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और चुनावी रणनीति पर मंथन     |     L&T Finance Launches 'Spoorthi' to Empower Women Entrepreneurs with Specialised Home Loan and Loan Against Property Solutions     |     Huawei, Meralco, and SANXING Ningbo Launch Intelligent Distribution Solution and Lighthouse Initiative     |     Indore News:मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, 36 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तेज धूप से इंदौर में बढ़ी तपन – Indore: The Heat Intensifies In Indore, With Temperatures Exceeding 35 Degrees.     |     संजू सैमसन के लिए सेमीफाइनल में इस बच्ची की प्रार्थना ने दिखाया कमाल, नेशनल एंथम के दौरान का VIDEO हो रहा है वायरल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088